icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
465001
MJManoj Jain2 Oct 2025, 11:08 am

शाजापुर में विजयादशमी पथ संचलन ने संघ की शताब्दी के अवसर पर जोश भरा

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी पथ संचलन 2 अक्टूबर को नगर में अत्यंत अनुशासन और उत्साह के साथ निकाला गया। यह कार्यक्रम संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ, जिसने नगरवासियों के हृदयों में नई ऊर्जा और गर्व का संचार किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय हायर सेकंडरी ग्राउंड पर परम पवित्र भगवा ध्वज को प्रणाम, शारीरिक प्रदर्शन और शस्त्र पूजन से हुआ। इस अवसर पर प्रकट कार्यक्रम भी हुआ जिसमें शारीरिक कसरत और योगाभ्यास किया , कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री शक्तिपीठ की वरिष्ठ कार्यकर्ता और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि में जिला प्रमुख श्रीमती मनोरमा सोनी ने की, समारोह के मुख्य वक्ता मध्य क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयोजक धीरसिंह पवैया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मुख्य वक्ता पवैया ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा बताते हुए कहा की डाक्टर हेडगेवार जो कि उस समय कॉंग्रेस के कार्यकर्ता थे किंतु उन्होंने चिंतन किया कि केसे हिन्दू समाज को एक किया जाए तब उन्होंने सन 1925 में हिन्दू समाज को एकजुट करने के लिए इसकी स्थापना की थी। हेडगेवार जी ज्यादा समय तक नहीं रहे, फ़िर गुरुजी को सरसंघचालक बने और फिर उन्होंने इस कार्य को आगे बढ़ाया , अपने ही देश में संघ पर कई बार प्रतिबंध भी लगे किन्तु समाज के सहयोग से प्रतिबन्ध भी हटे और संघ फिर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा और बढ़ रहा है। संघ के आज 100 वर्ष पूर्ण हो गए हैं,संघ की यात्रा निरंतर बढ़ती गई। समाज के हर क्षेत्र में संघ कार्य कर रहा है,ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा जहां संघ काम नहीं कर रहा है। संघ ने दो बार विश्व मंगल यात्रा, पूजनीय गुरूदेव की जन्म शताब्दी 2006-07 में पूरे देश में निकली एवं 2000 राष्ट्र जागरण अभियान के तहत हम गांव गांव पहुंचे। संघ ने ऐसे अभियानों के माध्यम से एक माहौल खड़ा कर दिया। शताब्दी वर्ष में संघ ने कुछ काम दिए हैं। पंच परिवर्तन के नाम से पांच काम करना है,पहला समरसता का काम करना है, दूसरा कुटुंब बिखर न जाएं, कुटुंब को बांधने का काम करना है। पर्यावरण भारत ही नहीं, विश्व के लिए चुनौती बना हुआ है, इसलिए तीसरा काम पर्यावरण पर काम किया जाना है। चौथा स्वदेशी को लेकर पूरे देश में काम चल रहा है। सरकार भी स्वदेशी उत्पाद के उपयोग पर जोर दे रही है। पांचवां नागरिक कर्तव्य है, नागरिकों को क्या काम करना चाहिए।‌ संघ को 100 वर्ष पूर्ण होने पर अब पहला कार्यक्रम पथ संचलन। प.path संचलन पूरे देश में निकलने वाला है। इसके बाद घर घर संपर्क अभियान होगा, इसमें एक भी हिन्दू का घर नहीं छूटेगा। मंडल एवं बस्ती सम्मेलन होंगे। इन कार्यक्रमों में हर हिन्दू भाग लें। जहां संघ की शाखाएं नहीं पहुंची है, वहां शाखाएं खोलने का काम किया जाएगा। और और इन सभी कामों में समाज को भी आगे जाकर संघ के स्वयंसेवकों को सहयोग करना पड़ेगा तभी भारतवर्ष परम है वह को प्राप्त करेगा । मंच पर शाजापुर जिला सहकार्यवाह विशाल जाटव तथा नगरकार्यवाह प्रवीण पाटीदार उपस्थित थे । मञ्च के दोनों ओर स्वयंसेवक परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं गणमान्य अतिथियों के लिए विशेष बैठक व्यवस्था की गई थी। इससे बड़ी संख्या में उपस्थित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग गर्व और उत्साह के साथ बैठकर इस भव्य कार्यक्रम के साक्षी बने। इसके उपरांत सुव्यवस्थित पंक्तियों में स्वयंसेवकों का अनुशासित पथ संचलन प्रारंभ हुआ, जो हायर सेकंडरी ग्राउंड से निकलकर बस स्टैंड, नई सड़क चौक, किला रोड, धानमंडी, बलबीर हनुमान मंदिर, सोमवारिया बाजार, मगरीया, टेंशन चौराहा, बस स्टैंड अंदर से होता हुआ पुनः हायर सेकंडरी ग्राउंड पर पहुँचा, जहाँ संचलन का समापन हुआ। नगरवासियों ने पूरे मार्ग में पथ संचलन का आत्मीय स्वागत किया। आम नागरिकों से लेकर गणमान्य व्यक्तियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। इससे सम्पूर्ण नगर राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा। इस संचलन का मुख्य आकर्षण घोष दल रहे। पूरे संचलन में कुल 50 वाहिनी सम्मिलित रहीं, जिनमें से 10 घोष दल थे। घोष की ताल और स्वर पर स्वयंसेवक राष्ट्रप्रथम के भाव के साथ कदमताल करते आगे बढ़ते रहे। पथ संचलन में 10 वर्ष के बाल स्वयंसेवकों से लेकर वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं तक ने एक साथ भाग लिया, जिससे यह अनुशासन, शक्ति और संगठन का भव्य दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। संघ के शताब्दी वर्ष के चलते यह पथ संचलन विशेष महत्व रखता है। नगर के इतिहास में यह अब तक का सबसे भव्य और ऐतिहासिक संचलन माना जा रहा है। 4380 स्वयंसेवक इस अनुशासनबद्ध पथ संचलन में सम्मिलित हुए। पथ संचलन के दौरान समूचे नगर में राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का अद्भुत दृश्य दिखाई दिया। इस ऐतिहासिक आयोजन ने नगरवासियों के हृदयों में संघ के शताब्दी वर्ष की अमिट छाप छोड़ दी।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

Raipur में अवैध प्लॉटिंग का खेल जारी: प्रशासन पर सवाल

Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में अवैध प्लाटिंग का खेल धड़ल्ले से जारी है.. शहर के भाठागांव, बोरिया, सेजबहार, काटाडीह और दतरेंगा समेत कई इलाकों में नियम-कायदों को ताक पर रखकर जमीनों पर प्लाट काटे जाने के आरोप हैं. कहीं बिना TNC, कहीं बिना स्वीकृत लेआउट तो कहीं RERA पंजीयन के बिना ही प्लॉट बेचने की शिकायतें सामने आ रही हैं...\nभाठागांव के भर्रीखार में करीब 6 एकड़ जमीन का मामला भी सामने आया है.. जहां शिकायतकर्ता लंबे समय से अवैध प्लाटिंग की शिकायत कर रहा है...रजिस्ट्री होने का आरोप है.. आखिर रायपुर में अवैध प्लाटिंग का ये खेल कैसे चल रहा है.. और शिकायतों के बावजूद जिम्मेदारों की कार्रवाई सवालों के घेरे में क्यों है...देखिए हमारी खास रिपोर्ट.\nरायपुर शहर तेजी से फैल रहा है...और इसी के साथ जमीन के कारोबार का खेल भी बढ़ रहा है.. शहर के आउटर इलाकों में खेतों और निजी जमीनों को छोटे-छोटे प्लॉट में काटकर बेचने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं.. भाठागांव से लेकर बोरिया, सेजबहार, काटाडीह और दतरेंगा तक...कई इलाकों में अवैध प्लाटिंग के आरोप हैं..\nनियमों के मुताबिक प्लाटिंग के लिए जरूरी अनुमतियां और स्वीकृत लेआउट अहम होते हैं.. लेकिन कई जगह इन नियमों को दरकिनार कर सीधे प्लॉट बेचने का खेल चल रहा है.. यानी जमीन का इस्तेमाल खेती के लिए हो रहा था...लेकिन देखते ही देखते वही जमीन प्लॉटिंग में तब्दील हो गई.. जरा सुनिए जमीन दलाल से हमारे संवाददाता ने बातचीत की तो क्या कहा!\nभाठागांव स्पेशल\nभाठागांव के भर्रीखार में करीब 6 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आया है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि कौशल सोनकर और भरत ठाकुर द्वारा यहां अवैध प्लाटिंग की गई.. शिकायत के बाद मौके पर प्लाटिंग का काम फिलहाल रुका हुआ बताया जा रहा है.. लेकिन शिकायतकर्ता का दावा है कि जमीन की रजिस्ट्री अब भी हुई है..\nमामले में शिकायतकर्ता के मुताबिक.. प्रतीक सिन्हा के नाम 2 हजार वर्गफीट, किरण जाधव के नाम 1250 वर्गफीट और चैन कुमारी के नाम 1350 वर्गफीट जमीन की रजिस्ट्री हुई है..\nशिकायत के बाद भी रजिस्ट्री?\nकौन है जिम्मेदार?\nसबसे बड़ा सवाल यही है... जब 10 फरवरी 2026 से लगातार शिकायतें की जा रही थीं, तो संबंधित जमीन की निगरानी और कार्रवाई कितनी प्रभावी रही? वहीं 8 जुलाई को नगर निगम आयुक्त ने जिला पंजीयक को पत्र लिखकर अवैध प्लाटिंग के लिए चिन्हांकित खसरों की रजिस्ट्री से पहले निगम की NOC की प्रक्रिया शुरू करने को कहा था..\nबाइट-ब्रम्हा सोनकर, शिकायतकर्ता\n8 जुलाई 2026\nनगर निगम आयुक्त का पत्र\nअवैध प्लाटिंग पर नियंत्रण की कवायद\nशिकायतें...पत्राचार...कार्रवाई के दावें... लेकिन अगर इसके बावजूद जमीन की खरीद-बिक्री जारी है, तो सवाल सिस्टम की मॉनिटरिंग पर उठना लाजिमी है.. क्या अवैध प्लाटिंग सिर्फ जमीन पर रुकती है...या रजिस्ट्री कार्यालय तक भी इसकी निगरानी पहुंचती है? इस मामले को लेकर जिला प्रशासन से सवाल पूछा गया तो उनका कहना है कि जो भी शिकायत आई है, प्रकरण दर्ज करके प्रावधान के अनुसार कार्रवाई करेंगे.. आपके माध्यम से जो मामला संज्ञान में आया है, वहां संयुक्त टीम भेजकर मामले को दिखाएंगे..\nबाइट- कीर्तिमान राठौर, अपर कलेक्टर\nरायपुर में अवैध प्लाटिंग का ये खेल सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं...बल्कि उन लोगों के लिए भी खतरा है, जो अपनी जिंदगी की जमा पूंजी लगाकर प्लॉट खरीदते हैं.. अब देखना होगा कि भाठागांव समेत शहर के दूसरे इलाकों में चल रहे अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई कागजों से निकलकर जमीन पर कब दिखाई देती है..\nपीटीसी- राजेश निषाद
0
0
Report
Advertisement

रात के अंधेरे में बाइक सवारों ने बीजेपी पार्षद Zone-8 की कार पर पत्थर बरसाए

Raipur, Chhattisgarh:बीजेपी पार्षद जोन 8 के अध्यक्ष की car पर देर रात हमला. 2 अज्ञात बाइक सवारों ने पीछाकर car पर पत्थर से किया हमला. परिवार समेत गणेश झांकी दर्शन के लिए निकले थे पार्षद प्रीतम ठाकुर. बाठिया नर्सिंग होम बैरनबाजार के पास car रुकवाकर मारा पत्थर. इससे पहले आमापारा इलाके में दोनों बाइक सवारों से ढंग से बाइक चलाने पर हुआ था विवाद. विवाद के बाद पार्षद ने दोनों युवकों को आजाद चौक थाना पुलिस के किया था हवाले, कुछ ही देर में पुलिस ने दोनों युवकों को छोड़ा. आरोपियों के नशे में होने पर पुलिस द्वारा छोड़ने की बात आई सामने, दोनो युवकों ने पीछाकर अंधेरा देखकर car में किया पथराव. दोनो अज्ञात युवक वारदात के बाद फरार. कोतवाली थाना पहुंचकर पार्षद ने दर्ज कराई FIR...
0
0
Report

काशीपुर तहसील निरीक्षण: पांच साल से लंबित मामलों पर कमिश्नर नाराज, करवाई के निर्देश

Jaspur, Uttarakhand:काशीपुर तहसील का औचक निरीक्षण: कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने तहसील के पटलों, अभिलेखागार और राजस्व अनुभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई मामले लंबे समय से लंबित मिले और कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने जनता से जुड़ी सेवाओं, धारा 143 के मामलों और पांच साल से अधिक समय से लंबित स्वामित्व वादों की समीक्षा की। SDM कोर्ट में पांच साल से लंबित पांच स्वामित्व वादों की समीक्षा के दौरान दो मामलों में लापरवाही सामने आई, जिसके कारण जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए। पूर्व आदेशों का पालन नहीं करने वाले लेखपाल और पेशकार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान कानूनगो कक्ष में आवेदनों की प्राप्ति पंजिका न बनाए जाने पर भी नाराजगी जताई गई और दोनों कानूनगो से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए। तहसील परिसर में दस बड़े बकायेदारों की सूची प्रदर्शित करने के निर्देश SDM और तहसीलदार को दिए गए। मीडिया से बातचीत में मंडलायुक्त ने कहा कि पांच साल से अधिक पुराने लंबित मामलों की समीक्षा की गई और कई मामलों को समय पर निस्तारित किया जा सकता था, लेकिन बार-बार आदेश दिये जाने के बावजूद अंतिम आदेश जारी नहीं किए गए। जमीन और पारिवारिक बंटवारे से जुड़े मामलों में भी कुर्रा बनाने के आदेश पहले ही हो चुके थे, पर समय पर कुर्रा तैयार नहीं किए जाने का मामला सामने आया, जिसके लिए संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए। एक मामले में आवेदन 18 तारीख को जमा हुआ, जबकि रिपोर्ट 16 तारीख की लगी हुई थी; इससे संबंधित कानूनगो से जवाब तलब किया गया है, और संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

गरबा सिर्फ मनोरंजन नहीं, माता की पूजा का धार्मिक कार्यक्रम है

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ब्रेकिंग गरबा कोई एंटरटेनमेंट का कार्यक्रम नहीं है... गरबा दुर्गा मां की अर्चना, पूजा और स्तुति है... गरबा एक धार्मिक अनुष्ठान है... बहनें स्तुति के लिए गरबा करती है... जो हिंदी धर्म का पालन करता है वो गरबा में आए... मंदिर में वही जाता है जो पूजा करता है, मस्ज़िद में वही जाता है जो नमाज अदा करता है, गुरुद्वारे में अरदास के लिए जाते हैं और चर्च में क्रिश्चियन प्रेयर के लिए जाते हैं... जो जिस धर्म का पालन करता हैं वो वहां जाए... यदि हम गरबे को मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे ये ठीक नहीं है... सीधी बात है यदि आप हिंदू धर्म का पालन और माता की स्तुति करते हैं तो आपको गरबे में जाना चाहिए... जो मुस्लिम हैं वो भी यही बोल रहे हैं जब हम माता की पूजा नहीं कर सकते तो गरबे में क्यों जाएं... एक तरफ वंदे मातरम् गाने में परहेज कर रहे हैं की ये धार्मिक है... वंदे मातरम् नहीं गाएंगे लेकिन गरबे में मनोरंजन के लिए जायेंगे...
0
0
Report
Advertisement

बिछीवाड़ा में टायर फैक्ट्री के विरोध पर प्रदर्शन; दूषित पानी-धुआँ से जनता परेशान

Dungarpur, Rajasthan:दि डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा रीको इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित कथित अवैध टायर फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी व जहरीले धुएं से हो रहे पर्यावरण नुकसान को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछीवाड़ा और स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है. ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिछीवाड़ा उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर फैक्ट्री को तुरंत बंद करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री में टायर जलाने से निकलने वाले जहरीले धुएं और अपशिष्ट से क्षेत्र का पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. धुएं और केमिकल से आसपास के खेतों की फसलें चौपट हो रही हैं, वहीं कुओं व बोरवेल का पानी भी दूषित होने की आशंका बन गई है. इससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. प्रदर्शनकारियों ने बिछीवाड़ा उपखंड अधिकारी को राज्यपाल एवं राजस्थान के मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में फैक्ट्री की एनओसी, संचालन अनुमति और प्रदूषण संबंधी सभी मानकों की निष्पक्ष जांच करवाने, जांच में अनियमितता या शिकायत सही पाए जाने पर फैक्ट्री को तुरंत सील कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने, ग्रामीणों के स्वास्थ्य और क्षेत्र के पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. वही माँगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है.
0
0
Report
Advertisement

बिहार में शराबबंदी के बावजूद सरपंच योगानंद भारती शराब के नशे में गिरफ्तार

Madanpur, Bihar:बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद जनप्रतिनिधि के शराब के नशे में मिलने का मामला सामने आया है. सिंहेश्वर प्रखंड के कमरगामा पंचायत के सरपंच योगानंद भारती को पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. उनकी जमीन पर नशे की हालत में पड़े होने की तस्वीर भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सड़क किनारे नशे की हालत में पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उठाया तो उसकी पहचान कमरगामा के सरपंच योगानंद भारती के रूप में हुई. ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई है. आरोपी सरपंच के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया किया जा रहा है. स्थानीय लोगों में चर्चा है कि सरपंच जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस तरह शराब का सेवन करना गलत है. पुलिस ने कहा है कि शराबबंदी कानून सबके लिए समान है, चाहे वह आम आदमी हो या जनप्रतिनिधि हो. वहीं यह भी बताया गया कि कमरगामा में शराब बंदी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
0
0
Report

हरियाणा ATS ने नार्को-टेरर नेटवर्क के 7 आरोपियों को गिरफ्तार; हथियार और ड्रग्स बरामद

Panchkula, Haryana:हरियाणा ATS का नार्को-टेरर नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार... हरियाणा ATS के SP वरुण सिंगला ने दी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी... जिगाना पिस्टल समेत हथियार, ड्रग्स और ड्रग मनी बरामद... अमेरिका में बैठे हैंडलर से जुड़े तार... हरियाणा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ATS की कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से हथियार, ड्रग्स और ड्रग मनी बरामद होने की बात सामने आई है। जांच के दौरान सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी हथियार और नशीले पदार्थों की डिलीवरी करने के नेटवर्क से जुड़े हुए थे। इस पूरे नेटवर्क का एक हैंडलर Америка में बैठा बताया जा रहा है, जो मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है। ATS ने कार्रवाई के दौरान जिगाना पिस्टल समेत कई अत्याधुनिक हथियार और ड्रग्स बरामद किए हैं। एजेंसी अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जांच एजेंसीयों की नजर अब अमेरिका में बैठे कथित हैंडलर की भूमिका पर भी है। उसके साथ आरोपियों के संपर्क, हथियार और ड्रग्स की सप्लाई तथा पैसों के लेन-देन से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। ATS की इस कार्रवाई को नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top