480661
सिवनी में कृष्ण जन्माष्टमी पर विशाल शोभायात्रा
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी जिले में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची हुई है। इस अवसर पर छपारा के लक्ष्मी नारायण गोल्डन टेंपल मंदिर से गोली चंद्रवंशी समाज द्वारा एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने इस शोभायात्रा का स्वागत किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरनाला के 14 सेवा केंद्रों के बंद और वेतन मुद्दों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला में 14 सेवा केंद्रों पर ताला, कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन. पंजाब के बरनाला जिले में आज सभी 14 सेवा केंद्र पूरी तरह बंद रहे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन को किसान यूनियनों और अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी समर्थन दिया। कर्मचारियों ने वेतन में कटौती, बोनस में अनियमितता और समय पर वेतन न मिलने को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। बरनाला में सेवा केंद्र कर्मचारियों का गुस्सा आज सड़कों पर देखने को मिला। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले करीब 10 वर्षों से वेतन में बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि इस बार कई कर्मचारियों के वेतन से हजारों रुपये काटे गए हैं। सफाई कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों को भी दो से तीन महीने तक वेतन नहीं मिलने की शिकायत है। मंत्री अमन अरोड़ा के साथ बैठक में वेतन समय पर देने का लिखित आश्वासन मिलने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसी के विरोध में सरकार का पुतला और आश्वासन से संबंधित पत्र भी जलाया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी सरकारी योजनाओं और विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं में ड्यूटी निभाते हैं, लेकिन वेतन और अन्य सुविधाओं के मामले में उन्हें निजी कंपनी का कर्मचारी बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जाता है।0
0
Report
अमृतसर पुलिस कमिश्नर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, छानबीन में कुछ नहीं मिला
Amritsar, Punjab:ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫ਼ਤਰ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ, ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ ਕੋਈ ਸ਼ੱਕੀ ਵਸਤੂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਚੌਕਸ ਹੋ ਗਿਆ। ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫ਼ਤਰ, ਡੀਸੀ ਦਫ਼ਤਰ ਅਤੇ ਕੋਰਟ ਕੰਪਲੈਕਸ ਸਮੇਤ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ 'ਤੇ ਤਲਾਸ਼ੀ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਈ। ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਡੀਸੀਪੀ ਜੁਗਰਾਜ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਵੇਰੇ ਇੱਕ ਇਨਪੁੱਟ ਮਿਲੀ ਸੀ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਐਂਟੀ-ਸੈਬੋਤਾਜ (Anti-Sabotage) ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ ਕੋਈ ਵੀ ਸ਼ੱਕੀ ਵਸਤੂ ਜਾਂ ਗਤੀਵਿਧੀ ਸਾਹਮਣੇ ਨਹੀਂ ਆਈ ਅਤੇ ਮਾਹਉਲ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸ਼ਾਂਤਮਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ, ਸੂਬੇ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਦਾ ਅਮਨ-ਕਾਨੂੰਨ ਭੰਗ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰ ਅਜਿਹੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ ਦਿੰਦੇ ਹਨ, ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹਰ ਇਨਪੁੱਟ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਲਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦੀ ਨਿਰੰਤਰ ਸਮੀਖਿਆ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਕਿ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਅਤੇ ਸਰਦੀਆਂ ਦੇ ਮੌਸਮ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਸ਼ਹਿਰ ਭਰ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਹੋਰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਅਚਨਚੇਤ (ਸਰਪ੍ਰਾਈਜ਼) ਚੈਕਿੰਗਾਂ ਜਾਰੀ ਰਹਿਣਗੀਆਂ।0
0
Report
दो उड़ते पक्षी: नई तस्वीर लोगों का दिल जीत लेती है
Noida, Uttar Pradesh:TWO FLYING BIRD0
0
Report
Advertisement
सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा, बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर घायल
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- एटा-अलीगढ़ जीटी रोड पर सोमवार तड़के सरदला पुल के पास धान से लदे ट्रैक्टर में पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार घुस गई। भीषण टक्कर में कार सवार करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार 12 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे एटा की ओर से धान से लदा ट्रैक्टर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में कार सवार लालाराम पुत्र मथुरा प्रसाद (70 वर्ष), निवासी गांव मधुबा, थाना गुरसहायगंज, जिला कन्नौज, अविनेन्द्र पुत्र शिवनाथ (31 वर्ष), निवासी गांव हरजापुर, थाना बेवर, जिला मैनपुरी और आशीष पुत्र लालाराम (30 वर्ष), निवासी गांव मधुबा, जिला कन्नौज घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने लालाराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अविनेन्द्र और आशीष को बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस मोर्चरी भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के अनुसार, घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
रोबोट्स ने कपड़े मोड़कर धुलाई कर दी
Noida, Uttar Pradesh:Robots folding laundry0
0
Report
2 नवंबर के फैसले पर टिकी असम के वेतनविहीन शिक्षकों का आंदोलन
Guwahati, Assam:असम में वेतन से वंचित शिक्षकों का आंदोलन का ऐलान, 2 नवंबर के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें गुवाहाटी, असम। असम में वर्षों से वेतन नहीं मिलने की समस्या से जूझ रहे नॉन-प्रोविजनलाइज्ड स्कूलों के शिक्षकों ने आंदोलन का ऐलान किया है। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि 2 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में नहीं आता है, तो वे राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। शिक्षकों ने अपने आंदोलन के लिए ‘करो या मरो’ का नारा दिया है। आज राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए नॉन-प्रोविजनलाइज्ड स्कूलों के शिक्षक गुवाहाटी के दक्षिणगांव हाई स्कूल में एकत्रित हुए। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। शिक्षकों का कहना है कि उनके स्कूलों में विद्यार्थियों को सरकार की ओर से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। यहां तक कि छात्र-छात्राओं को मुफ्त पाठ्यपुस्तकें भी दी जाती हैं। इसके बावजूद इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षक पिछले कई वर्षों से वेतन से वंचित हैं। शिक्षकों का कहना है कि स्कूलों के नॉन-प्रोविजनलाइज्ड होने के कारण उन्हें यह समस्या झेलनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। शिक्षकों के अनुसार, 2 नवंबर को इस मामले में एक महत्वपूर्ण फैसला आने की उम्मीद है। इस बीच, असम सरकार की ओर से भी अदालत में हलफनामा दाखिल किए जाने की बात कही जा रही है। अब शिक्षकों की निगाहें सरकार के रुख और अदालत के फैसले पर टिकी हुई हैं. शिक्षकों ने स्पष्ट किया है कि यदि फैसला उनके पक्ष में आता है, तो वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना शिक्षण कार्य जारी रखेंगे। लेकिन यदि फैसला उनके खिलाफ आता है, तो वे सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे。 बैठक में शिक्षकों ने अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। हालांकि, आंदोलन की चेतावनी के बीच शिक्षकों के कुछ बयानों में कड़ा और आक्रामक रुख भी देखने को मिला है।0
0
Report
Advertisement
बगहा अस्पताल में मुफ्त डायलिसिस शुरू, किडनी मरीजों को बड़ी राहत
Bagaha, Bihar:नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित बगहा अनुमंडल अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की बड़ी सौगात मिली है।दरअसल सदर अस्पताल की श्रेणी में शामिल इस अस्पताल में अब किडनी के मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिलने लगी है लिहाजा महज दो महीने में सैकड़ों मरीजों का मुफ़्त डायलिसिस किया जा चुका है जिससे गरीब और असहाय मरीजों को बड़ी राहत मिली है यहीं वजह है की मरीज से लेकर परिजन और चिकित्सकों के चेहरे पर मुस्कान है। ये तस्वीरें बगहा अनुमंडल अस्पताल की हैं जहां कभी डायलिसिस के लिए मरीजों को गोरखपुर, बेतिया और राजधानी पटना तक का चक्कर लगाना पड़ता था लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही किडनी के मरीजों को इलाज की सुविधाएं मिल रही हैं। बगहा के लाल डॉ. आशीष कुमार जायसवाल के नेतृत्व में राज्य सरकार की इस पहल ने सीमावर्ती इलाके के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण जगाई है तभी तों शुरुआत के दो महीने के भीतर हीं सैकड़ों गुर्दा रोगियों का सुरक्षित डायलिसिस किया जा चुका है। खास बात यह है कि आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड धारक पात्र मरीजों को सबसे पहले नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल रहा है हालांकि यह सुविधा सामान्य मरीजों कों भी दी जा रहीं हैं क्योंकि जिनके किडनी खराब होंगी डायलिसिस उन्हीं का होता है। बताया जा रहा है की डायलिसिस जैसी महंगी चिकित्सा सुविधा के लिए अब गरीब परिवारों को दूर-दराज के दूसरे शहरों में जाने की मजबूरी से राहत मिल रही है क्योंकि अस्पताल में मुफ्त जाँच, दवाइयों और इलाज की मुक़म्मल व्यवस्था से मरीजों के चेहरे पर मुस्कान है। वहीं मरीजों और उनके परिजनों से अपील की जा रही है कि वे बिचौलियों के झांसे में न आएं और निजी अस्पतालों का रुख करने से पहले सरकारी अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी जरूर लें। कुल मिलाकर, बगहा अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस सेवा की शुरुआत सीमावर्ती क्षेत्र के किडनी मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। अब जरूरत है कि इस सुविधा का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर होती रहें। डायलीसिस सेंटर का रियलीटी चेक किया हमारे संवाददाता ने।0
0
Report
समुद्र में लहरें: मौसम की चेतावनी जारी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
भाजपा ने 7 जिला परिषद और 3 लाडपुरा वार्ड के लिए नामांकन दाखिल किया
Jaipur, Rajasthan:मंत्री मदन दिलावर का आशीर्वाद लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, जिला परिषद के 7 और लाडपुरा पंचायत समिति के 3 वार्डों में उतारे उम्मीदवारकोटा पंचायतीय राज चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रामगंजमंडी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ने चुनावी मैदान में उतरते हुए दावेदारी पेश की। मंत्री मदन दिलावर का आशीर्वाद लेने के बाद भाजपा के 10 प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। भाजपा की ओर से जिला परिषद के 7 वार्डों और पंचायत समिति लाडपुरा के 3 वार्डों में प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं। नामांकन दाखिल करने के साथ ही प्रत्याशी ने चुनावी प्रक्रिया में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। पंचायती राज चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज होने लगी हैं। अब प्रत्याशियों का जनसंपर्क और चुनाव प्रचार आगामी दिनों में चुनावी माहौल को और सक्रिय करेगा। बाइट मदन दिलावर शिक्षा एंव पंचायतराज मंत्री0
0
Report
ASI सुखचैन सिंह पर गोली चलाने वाले बदमाशों का पुलिस के साथ मुठभेड़
Noida, Uttar Pradesh:ASI सुखचैन सिंह पर गोली चलाने वाले बदमाशों का पुलिस के साथ हुआ एनकाउंटर जिस सड़क पर ASI सुखचैन सिंह को गोली मारी गई थी, उसी सड़क पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है पुलिस के उच्च अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद ही मामले की विस्तृत जानकारी दी जाएगी0
0
Report
सनातन हिन्दू रथ यात्रा पन्ना से अमानगंज की ओर, दमोह के लिए रवाना
Panna, Madhya Pradesh:सनातन हिन्दू यात्रा का दूसरा दिन पन्ना में अमानगंज और पवई में विश्राम के बाद आज शाम दमोह जिला में पहुंचेगी यात्रा इस यात्रा का प्रारम्भ छतरपुर जिले से हुआ था और पन्ना में भ्रमण करती हुई अमानगंज की ओर रवाना हुई। स्थानीय रघु लीला पैलेस में इस यात्रा का विश्राम था और आज सुबह से धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ करवाकर यात्रा का पुनः आरম্ভ किया गया। पन्ना नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई यह यात्रा अमानगंज के लिए रवाना हुई, अमानगंज में थोड़ा देर विश्राम करने के बाद यह यात्रा पवई के लिए प्रस्थान होगी, और शाम को यह यात्रा दमोह जिले के हटा में पहुंचेगी। इस यात्रा में धीरेंद्र शास्त्री के अनुयायि विशेष रूप से सम्मिलित हुए हैं, और डीजे, नगाड़े और फूलवर्षा के साथ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया है। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही है, और इस यात्रा का उद्देश्य बताते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदू बेटियों पर होने वाले अत्याचारों को रोकना, सनातनी हिंदुओं को एकत्र करना और जातिवाद को मिटाना इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।0
0
Report
Advertisement
सड़कों पर फूल: फूलों की सजावट से सड़कें खिल उठीं
Noida, Uttar Pradesh:FLOWERS ON ROAD0
0
Report
पारड़ी स्कूल प्रिंसिपल पर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, गिरफ्तार
Valsad, Gujarat:एंकर: गुजरात के वलसाड जिले में शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। पारडी शहर के एक स्कूल प्रिंसिपल ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। छात्रा को IAS और IPS बनाने का झांसा देकर स्कूल के ही प्रिंसिपल ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे पूरे शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है। पारडी पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला? देखिए इस रिपोर्ट में... वीओ 1: वलसाड जिले के पारडी इलाके के एक स्कूल के दरिंदे प्रिंसिपल पर अपनी ही स्कूल की 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। इस शर्मनाक घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। पीड़िता द्वारा हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस हिरासत में सख्ती से हुई पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी प्रिंसिपल नाबालिग छात्रा की मासूमियत का फायदा उठाकर उसे यूपीएससी परीक्षा पास कराने और आईएएस अधिकारी बनाने का लालच देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। बाइट 1: ए. के. वर्मा (एसपी, वलसाड) वीओ 2: जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रिंसिपल स्कूल खत्म होने के बाद एक्स्ट्रा क्लास के बहाने या फिर लेबोरेटरी और स्पोर्ट्स रूम में किसी काम के बहाने छात्रा को रोकता था और अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दरिंदगी करता था। इस लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के चलते पीड़िता बेहद सहम गई और गहरे डिप्रेशन में चली गई। आखिरकार, बच्ची की मानसिक स्थिति और स्कूल में घटी संदिग्ध बातों की भनक लगने पर परिजन पारडी पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल को धर दबोचा। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस आरोपी ने पहले भी किसी अन्य छात्रा को अपना शिकार बनाया है। बाइट 2: ए. के. वर्मा (एसपी, वलसाड) वीओ 3: पारडी की इस घटना को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं। आरोपी प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। शिक्षा विभाग स्कूल की अन्य छात्राओं की काउंसलिंग भी करवा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने किसी और बच्ची के साथ ऐसी हरकत तो नहीं की। अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षकों और प्रिंसिपल के भरोसे स्कूल भेजते हैं, और जिस प्रिंसिपल पर बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, उसी की यह घिनौनी करतूत सभ्य समाज पर एक काला धब्बा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ बीएनएस (BNS) की गंभीर धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैला हुआ है।0
0
Report
जौनपुर: भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, प्रो. अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, प्रो. बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग रागिनी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, छात्राओं की शिकायतों की निष्पक्ष जांच और पीड़ितों को न्याय दिलाने की उठाई आवाज जौनपुर, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सोमवार को सिहीपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन कर कांग्रेस सांसद एवं जेएनयू के प्रोफेसर प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने छात्राओं की ओर से लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों का हवाला देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर कांग्रेस पार्टी तथा संबंधित सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि छात्राओं की शिकायतों के मामले में कांग्रेस नेतृत्व का रुख स्पष्ट नहीं है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए और जांच प्रक्रिया में पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए। महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं0
0
Report
Advertisement
