icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
466001
PRPrem RaiFollow4 Aug 2025, 03:26 pm

*मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा विधानसभा में मीडिया को दी गई बाइट* * *साध्वी जी के मामले में न्याय

Sehore, Madhya Pradesh:*मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा विधानसभा में मीडिया को दी गई बाइट* * *साध्वी जी के मामले में न्यायालय का फैसला दूध का दूध, पानी का पानी हो गया* * कांग्रेस के सारे षड्यंत्र फेल हुए और उनका मनगढ़ंत ‘भगवा आतंकवाद’ का नाटक उजागर हो गया * न्यायालय ने सिद्ध कर दिया कि हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता. * राहुल गांधी लोकतंत्र के सबसे मजबूत आधार स्तंभों – न्यायालय, चुनाव आयोग और सेना – पर लगातार प्रहार कर रहे हैं. * सुप्रीम कोर्ट से कई बार फटकार और माफी मांगने के बाद भी वे अदालतों पर भरोसा नहीं जता
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटली के बुर्का बैन पर प्रमोद कृष्णम का तंज: राहुल गांधी मौसी से सलाह

Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इटली में स्कूल-कॉलेजों में हिजाब और बुर्के पर प्रतिबंध पर कहा, "इटली की प्राइम मिनिस्टर ने जो ऐलान किया है कि वो बुर्का बैन करने का प्रस्ताव ला रहीं हैं, तो राहुल गांधी जी को इटली जाकर के अपनी मौसी जी से बात करनी चाहिए। क्योंकि ये बात तो राहुल जी को गवारा नहीं होगी, क्योंकि जब तीन तलाक हटाया गया, मुस्लिम बहनों के हक़ की लड़ाई और हकों की रक्षा के लिए भारत में तीन तलाक हटाया गया तो राहुल गांधी जी ने उसका विरोध किया था। तो यदि उनके ननिहाल में ऐसा कोई फैसला होता है, तो उन्हें वहाँ जाकर के अपनी मौसी जी को समझाना चाहिए."
0
0
Report

तेजा जी मेले के रंगारंग आर्केस्ट्रा से बारां में उत्साह, सुरक्षा के साथ आयोजन

Baran, Rajasthan:तेजाजी मेले को लेकर रंगारंग कार्यक्रम किया आयोजित , कलाकारों की प्रस्तुतियों से गदगद हुए दर्शक ,देर रात्रि तक डटे रहे दर्शक बारां जिले के अंता में वीर तेजाजी महाराज के मेले को लेकर नगर पालिका द्वारा आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन जीत लिया गया । बता दे कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पालिका द्वारा तेजाजी मेले के दौरान 2 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें प्रथम दिन भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया वही सोमवार रात्रि को आर्केस्ट्रा का रंगारंग कार्यक्रम किया गया । देर रात्रि तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम में लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम आकर्षक का केंद्र रहे जिनका दर्शकों द्वारा देर रात्रि तक भरपूर आनंद लिया गया वही सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा भी माकूल इंतजाम किए गए । कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दयावंती सैनी द्वारा मीडिया कर्मियों का सम्मान किया गया विजुअल _ कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ देते कलाकार
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली पुलिस फिजिकल टेस्ट के दौरान युवक की मौत, DPA वजीराबाद में हादसा

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए चल रही फिजिकल परीक्षा के दौरान 23 साल के लड़के की अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना दिल्ली पुलिस अकादमी (DPA) वजीराबाद में सोमवार को हुई। मृतक की पहचान सौरभ कुमार के रूप में हुई है। वह अनूपशहर के सलामतपुर गांव स्थित नेता नगर का रहने वाला था। एक युवक (सौरव)23 जो उत्तर प्रदेश के अनूप शहर का रहने वाला है। वह फिजिकल टेस्ट देने DAP वजीराबाद में ग्राउंड नंबर 3 में आया था। तीन राउंड होते ही वह गिर गया। वहां तैनात अधिकारियों ने उसे तुरंत CPR दी एंबुलেন্স से उसे जेपीसी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मेडिकल बोर्ड के नेतृत्व में पोस्टमार्टम होगी—we हम परिवार को पूरा सहयोग देंगे।
0
0
Report

राम मंदिर दान चोरी केस: सुप्रीम कोर्ट ने SIT स्टेटस रिपोर्ट पर नज़र तेज की

Noida, Uttar Pradesh:राम मंदिर दान चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट के आज के आदेश में SIT की स्टेटस रिपोर्ट के मुख्य हिस्से दिए गए हैं सुप्रीम कोर्ट ने 16 सितंबर, 2026 को कोर्ट की निगरानी वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की फाइल की गई लेटेस्ट स्टेटस रिपोर्ट का रिव्यू किया है। CCTV और चोरी के सबूत: PFC बिल्डिंग में काउंटिंग रूम के CCTV फुटेज से 8 पहचाने गए आरोपियों और उनके मददगारों के साथ बिना इजाज़त के करेंसी निकालने या छिपाने के 105 अलग-अलग मामले सामने आए। कीमती सामान का वेरिफिकेशन: 803 रिसीप्टेड सामान को वेरिफाई किया गया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर के अंदर फिजिकली जांचा गया इसमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। 86 अनरिसीप्टेड सामान: अलग से पहचाने गए और फिजिकल वेरिफाई किए गए। चांदी: सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) को पिघलाने के लिए भेजे गए 944.411 kg सफेद धातु (चांदी) के रिकॉर्ड की जांच की गई। सोशल मीडिया/मीडिया के आरोप: बताए गए खास दान (जिसमें 200 kg और 38.288 kg चांदी की ईंटें, एक चांदी का हार, चरण पादुका और एक रामचरितमानस दान शामिल हैं) की जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।` गवाहों के बयान: 14 सितंबर, 2026 तक 173 गवाहों (ट्रस्ट अधिकारियों, बैंकिंग कर्मचारियों, CCTV ऑपरेटरों, चार्टर्ड अकाउंटेंट और सुरक्षा कर्मचारियों सहित) के बयान दर्ज किए गए। सॉलिसिटर जनरल ने बताया कि जांच पूरी हो गई है और SIT का इरादा 25 सितंबर, 2026 को या उससे पहले चार्जशीट फाइल करने का है।
0
0
Report

फरीदाबाद में गाड़ी में आग लगाकर फायरिंग: तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार व बाइक बरामद

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद- फरीदाबाद में गाड़ी में आग लगाकर फायरिंग करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक और अवैध हथियार बरामद फरीदाबाद के गांव अनंगपुर में गाड़ी में आग लगाने और फायरिंग की वारदात को सुलझाते हुए क्राइम ब्रांच NIT ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 16-17 जुलाई की रात को गांव अनंगपुर में आकाश नाम के व्यक्ति की गाड़ी में कुछ युवकों ने आग लगा दी थी और फायरिंग की थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना में मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच NIT को सौंपी गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों - रवि, दिनेश और मोहित उर्फ टेढ़ा (निवासी दिल्ली) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकJKLMााइकिल और एक देसी कट्टा बरामद किया है। कथन- पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी रोबिन का पीड़ित आकाश के साथ पहले झगड़ा हुआ था, जिसका बाद में सामाजिक तौर पर समझौता हो गया था। लेकिन रोबिन रंजिश रख रहा था। उसी रंजिश के चलते रोबिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर रात के समय इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर गोली चलाई और फिर आग लगा दी। जब परिवार बाहर आया तो उन पर भी फायरिंग की गई। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। रवि के खिलाफ पहले से 3 मुकदमे और मोहित उर्फ टेढ़ा के खिलाफ 4 मुकदमे दर्ज हैं। ये आरोपी वारदात के बाद से फरार थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद पुलिस ने साइबर ठगों पर बड़ा प्रहार, 7 दिन में 66 गिरफ्तार

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: साइबर ठगों पर फरीदाबाद पुलिस का बड़ा प्रहार, 7 दिन में 66 आरोपी गिरफ्तार एंकर- फरीदाबाद की साइबर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 7 दिनों में 66 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 12 से 18 तारीख के बीच की गई कार्रवाई में पुलिस ने 4 लाख 90 हजार रुपये से अधिक की नकद राशि बरामद की है, जबकि 39 लाख 73 हजार रुपये से अधिक की राशि बैंक खातों में सीज / फ्रीज की गई है। वीओ- प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस साल 1 जनवरी से 31 अगस्त तक फरीदाबाद साइबर पुलिस ने कुल 359 मुकदमे वर्कआउट किए हैं। इनमें 1352 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लगभग 23 करोड़ रुपये की राशि बरामद / सीज की गई है, जिसमें से करीब 15 करोड़ रुपये पीड़ितों को वापस लौटाए जा चुके हैं। यह कार्रवाई साइबर डीसीपी हेडक्वार्टर के नेतृत्व में साइबर सेंटर, साइबर थाना बल्लभगढ़ समेत तीनों साइबर थानों की टीमों द्वारा की गई। यशपाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 66 आरोपियों में ज्यादातर ऐसे लोग हैं जिन्होंने लालच में आकर अपने बैंक अकाउंट साइबर ठगों को दिए थे। कई आरोपी म्यूल अकाउंट सप्लाई करने का काम करते थे। इनके खाते हरियाणा के अलावा महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में ठगी में इस्तेमाल हुए हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है, कुछ को जमानत मिली है तो कुछ को जेल भेजा गया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर चेन में जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। अंत में पुलिस प्रवक्ता ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अपना बैंक खाता किसी को भी न दें, यह गंभीर अपराध है। जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें। बाइट - यशपाल, पुलिस प्रवक्ता, फरीदाबाद
0
0
Report

गुमला में दो मोटरसाइकिल भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

Gumla, Jharkhand:गुमला में दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर गुमला। घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान चिरोडीह निवासी गंगेश्वर बड़ाइक के रूप में हुई है। वहीं, घायल अनिल उरांव और संतोष लोहार, दोनों हेसराग निवासी बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार, अनिल उरांव और संतोष लोहार मोटरसाइकिल से घाघरा की ओर से अपने घर हेसराग जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से घाघरा की ओर आ रहे गंगेश्वर बड़ाइक की मोटरसाइकिल से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गंगेश्वर बड़ाइक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को तत्काल घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, घायल दोनों युवक नशे की हालत में बताए जा रहे थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलने पर घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव के साथ दोनों दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर थाना ले गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद की सेक्टर-12 टाउन पार्क लाइब्रेरी उद्घाटन के महीनों बाद भी बंद, ताले लटके

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद मे इस लाइब्रेरी के उद्घाटन दो मंत्रियों ने किया था जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया था लेकिन उसके बावजूद भी यह लाइब्रेरी आज तक बंद क्यों पड़ी है और सेक्टर-12 टाउन पार्क की लाइब्रेरी, गेट पर लटके ताले फरीदाबाद। सेक्टर-12 टाउन पार्क में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार की गई लाइब्रेरी इन दिनों बदहाली का शिकार है। हैरानी की बात यह है कि इस लाइब्रेरी का उद्घाटन 28 दिसंबर 2025 को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की मौजूदगी में किया गया था, लेकिन उद्घाटन के कई महीनों बाद भी लाइब्रेरी आम लोगों और विद्यार्थियों के लिए नहीं खोली गई है। ग्राउंड जीरो पर पहुंची हमारी टीम ने जब लाइब्रेरी का जायजा लिया तो मुख्य गेट पर ताले लटके मिले। लाइब्रेरी के अंदर किताबें रखने के लिए बनाए गए काउंटर खाली पड़े दिखाई दिए। वहीं विद्यार्थियों के लिए लगाए गए कंप्यूटर भी धूल फांकते नजर आए।लाइब्रेरी के अंदर साफ-सफाई का भी अभाव दिखाई दिया। लंबे समय से बंद पड़े होने के कारण परिसर में गंदगी नजर आई। ऐसे में सवाल उठता है कि जिस उद्देश्य से लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर यह सुविधा तैयार की गई थी, उसका लाभ विद्यार्थियों और शहरवासियों को आखिर कब मिलेगा लाइब्रेरी के बंद होने से पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को उम्मीद थी कि उद्घाटन के बाद उन्हें पढ़ाई के लिए बेहतर और आधुनिक सुविधा मिलेगी, लेकिन फिलहाल लाइब्रेरी के गेट पर लगे ताले उनकी उम्मीदों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि उद्घाटन के करीब नौ महीने बाद भी लाइब्रेरी को शुरू क्यों नहीं किया गया? आखिर लाइब्रेरी को विद्यार्थियों के लिए कब खोला जाएगा और यहां रखे कंप्यूटर व अन्य संसाधनों का इस्तेमाल कब शुरू होगा देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक संज्ञान लेता है और सेक्टर-12 टाउन पार्क की इस लाइब्रेरी के गेट पर लगे ताले कब खुलते हैं।
0
0
Report

इटली के बुर्के बैन पर मौलाना यासूब अब्बास का करारा जवाब

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: स्कूलों में बुर्का और नकाब पर इटली की प्रस्तावित पाबंदियों पर मौलाना शिया धर्मगुरु यासूब अब्बास ने कहा, "जिस तरीके से इटली में बुरखे पर बैन लगा है और यूरोप के तकरीबन 24 जगह पर बुरखे को बैन करने की बात हो रही है। इससे पूरी तरीके से मानसिकता का पता चल रहा है कि इस्लाम धर्म से कितनी नफरत है। इस्लाम ने औरत को एक ज्वेलरी की तरह समझा है। इस्लाम ने औरत को सम्मान दिया है, इस्लाम ने औरत को इज्जत दी है। बुरखे का मतलब यह नहीं है कि औरत को पिंजरे की चिड़िया बना के घर में बिठा दिया जाए...लोग कहते हैं बुरखे से कट्टरता फैलती है, असल में ये उनके मानसिकता की बात है, ना इस्लाम की विचारधारा की बात है, ना बुर्खे की बात है।"
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली-देहरादून राजमार्ग में दुर्घटनाओं रोकथाम के लिए प्रशासन का संयुक्त निरीक्षण

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून दिल्ली-देहरादून राजमार्ग के मोहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने 21 सितंबर को घटनास्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हादसों के कारणों का जायजा लेते हुए NHAI, RTO और पुलिस विभाग के अधिकारियों को दुर्घटनाओं की तकनीकी जांच करने तथा रोड इंजीनियरिंग, ब्लैक स्पॉट्स और ओवर स्पीडिंग पर आधारित एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही चालकों की सतर्कता के लिए मौके पर बड़े साइन बोर्ड और रफ्तार पर अंकुश लगाने हेतु रंबल स्ट्रिप्स (ब्रेकर) तत्काल लगाने के आदेश दिए गए। इस मौके पर एसपी सिटी, प्रशासन, NHAI और RTO के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top