Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Satna485001

सीधी सतना बस हादसे में ड्राइवर पर हमला, कार सवार ने अपहरण किया—हड़कंप

SLSanjay Lohani
Dec 12, 2025 09:47:17
Satna, Madhya Pradesh
सतना। सीधी से सवारी लेकर सूरत जा रही यात्री बस से मामूली टक्कर लगने के विवाद पर कार सवार सरहंगों ने न सिर्फ ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, बल्कि अपहरण भी कर लिया। इस वारदात से जहां यात्रियों में दहशत फैल गई, तो वहीं इलाके में हडक़ंप मच गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नफीस ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 19 पी 1285 गुरुवार को लगभग आधा सैकड़ा यात्रियों को लेकर सीधी से सतना के रास्ते सूरत के लिए रवाना हुई थी। रात करीब 10 बजे जसो थाना क्षेत्र में शहपुर के पास पहुंचते ही आगे चल रही कार क्रमांक एमपी 17 सीबी 2065 को हल्की टक्कर लग गई, जिससे कार सवार भडक़ गए और गाली-गलौज करते हुए बस रुकवाने का प्रयास करने लगे, मगर विवाद की आशंका को देखते हुए ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। ऐसे में कार सवार सरहंगों ने लगभग 4 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद एक जगह पर ओवरटेक करते हुए बस को रोक लिया और ड्राइवर राजकुमार साकेत को नीचे उतारकर पीटने लगे। इतने से सरहंगों का मन नहीं भरा, तो उसे कार में बैठाकर भाग निकले। यात्राओं ने पुलिस को दी सूचना इस घटनाक्रम से बस में सवार महिलाओं, बच्चों और अन्य यात्रियों में दहशत फैल गई, मगर जैसे ही आरोपी वहां से निकले, तभी किसी ने हिम्मत दिखाते हुए डायल 112 में फोन कर पुलिस को घटनाक्रम से अवगत करा दिया। तब जसो पुलिस फौरन हरकत में आई और कार नंबर के जरिए आरोपियों की पहचान के प्रयास प्रारंभ किए, जिससे पता चला कि उक्त गाड़ी मढ़ी के समिति प्रबंधक राजभान सिंह की है। ऐसे में जसो एवं नागौद थाना पुलिस आनन-फानन गांव पहुंचकर प्रबंधक के घर पर छापा मारते हुए बस ड्राइवर को मुक्त करा लिया, तो कार मालिक समेत कुछ आरोपियों को भी हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Jan 15, 2026 15:39:37
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर मे कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद ने बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने भारत की एकता और अखंडता पर जोर दिया है। आचार्य प्रमोद ने कहा कि कुछ तत्व भारत को तोड़ना चाहते हैं और सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने बांग्लादेश पर भी बयान दिया और कहा कि भारत सरकार को इस पर सख्त फैसला लेना चाहिए। आचार्य प्रमोद ने कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर के पाकिस्तान पर दिए बयान पर भी टिप्पणी की और कहा कि उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी और ओवैसी पर भी निशाना साधा। आचार्य प्रमोद ने कहा कि धर्म परिवर्तन परमात्मा का विरोध है और योगी सरकार ने कई बीमारियों का इलाज किया है। बाइट : आचार्य प्रमोद (पीठाधीश्वर, कल्कि धाम)
0
comment0
Report
Jan 15, 2026 15:35:36
0
comment0
Report
Jan 15, 2026 15:31:13
0
comment0
Report
Jan 15, 2026 15:30:20
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद के थाना नगला सिंघी क्षेत्र में गुरुवार को दो पक्षों में रास्ते के विवाद को लेकर हुए मारपीट पथराव के दौरान 7 लोग घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा गांव में पुलिस बल तैनात कर कार्रवाई की जा रही है। जनपद के थाना नगला सिंधी क्षेत्र के गांव ठार मानसिंह मैं गुरुवार को रास्ते को विवाद को लेकर गांव में दो पक्ष आमने-सामने भीड़ गए‌ बाद में विवाद बढ़कर मारपीट लाठी डंडे के साथ पथराव तक पहुंच गया। बढ़ते विवाद से गांव में अफरा तफरी मच गई। हिंसक विवाद की सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर स्थिति पर नियंत्रण किया और दोनों पक्षों से घायल हुए सात लोगों को जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचा दिया घायलों में ‌ एक लड़की भी शामिल है दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गांव में तनाव पूर्ण स्थिति के कारण पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
0
comment0
Report
Jan 15, 2026 15:29:42
Jasrana, Uttar Pradesh:तालाब में मिला डेढ़ वर्षीय बच्ची प्रज्ञा का शव, गांव में मचा कोहराम जसराना। जसराना क्षेत्र के गांव नगला राजे में लापता डेढ़ वर्षीय बच्ची प्रज्ञा का शव गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे गांव के तालाब से बरामद होने से इलाके में कोहराम मच गया। बच्ची का शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची प्रज्ञा घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह अनजाने में तालाब में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची के लापता होने की सूचना के बाद से ही पुलिस और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे। रातभर तालाब में पम्पसेट लगाकर पानी खाली कराया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह साढ़े चार बजे तालाब से बच्ची का शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस दर्दनाक हादसे को लेकर मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।
0
comment0
Report
Jan 15, 2026 15:25:55
Bulandshahr, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में IT का आनंदा मिल्क प्लांट पर छापा। सुबह ड्यूटी पर आने वाले मिल्क प्लांट के कर्मचारियों को बाहर गेट पर रोका गया। प्लांट के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों के फोन जब्त किए गए। कई गाड़ियों में इनकम टैक्स के अफसर आनंदा मिल्क प्लांट में पहुंचे.. इनकम टैक्स के अधिकारी प्लांट के अंदर खंगाल रहे दस्तावेज। आनंदा मिल्क प्लांट की लेनदेन की कई फाइलों को जब्त किया गया। इनकम टैक्स चोरी को लेकर मारा गया छापा। आईटी अफसरों को इनकम टैक्स चोरी के सुबूत भी मिले। सूत्र बुलंदशहर जिले के स्याना में गढ़ रोड पर स्थित है आनंदा(गोपालजी) मिल्क प्लांट। इनकम टैक्स की छापेमारी जारी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top