Back
चित्रकूट में धर्मपाल सिंह ने गौ संरक्षण और पशुपालन योजनाओं की समीक्षा की
OSONKAR SINGH
Jan 21, 2026 16:32:31
Indore, Madhya Pradesh
यूपी सरकार के मंत्री धर्मपाल ने चित्रकूट में अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा बैठक
टॉपलीड- चित्रकूट जनपद के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज विकास भवन के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव व मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की मौजूदगी में विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और आगामी योजनाओं के विषय मंडलीय समीक्षा बैठक की।
जिसमें उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि देशी गाय का दूध अमृत समान होता है, इनकी नश्ल पर सुधार करने आवश्यकता है। उन्होंने मोदी- योगी सरकार द्वारा वर्ष 2018-19 में निराश्रित गोवंश की समस्या के निदान 20वीं पशु गणना के अनुसार प्रदेश में 1184494 निराश्रित गोवंश को संरक्षण करने हेतु गौ संरक्षण केंद्र अस्थायी गौ आश्रय तथा कान्हा गौ आश्रय स्थल की स्थापना किए जाने का निर्णय लिया गया था।
वर्तमान में प्रदेश में 6503 अस्थायी गौ आश्रय स्थल, 421 बृहद गौ संरक्षण केंद्र, 259 कांजी हाउस व शहरी क्षेत्र में 314 कान्हा गौशाला सहित 7497 को आश्रय स्थलों में 1238 447 निराश्रित गोवंश सुरक्षित हैं।
वही चित्रकूट धाम मंडल में ग्रामीण क्षेत्र में 1166 अस्थाई गौ आश्रय स्थल, 33 वृहद गौ संरक्षण केंद्र, 8 कांजी हाउस व शहरी क्षेत्र में 14 कान्हा गो आश्रय स्थल सहित कुल 1221 गौ आश्रय स्थलों में 220701 निराश्रित गोवंश सुरक्षित हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोवंश के भरण पोषण रखरखाव एवं प्रबंधन के पर्यवेक्षक हेतु जनपद वार नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। जिलाधिकारी को निर्देश दिए की गोचर भूमि को कब्जा मुक्त करा कर हरा चारा उगाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार पशुपालकों की सुविधा के लिए प्रदेश में पहली बार मोबाइल वेटरिनरी यूनिट की स्थापना अंब्रेला स्कीम पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना सम्मिलित की गई है जिसके अंतर्गत प्रदेश के पशुपालक निशुल्क सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर सकेंगे जिससे पशुपालकों को चिकित्सा हेतु लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार पशुपालन के अंतर्गत बकरी पालन , कुक्कुट पालन व देशी गाय को पालने के लिए बढ़ाया दे रही है जिसमें सरकार अनुदान भी उपलब्ध करा रही है। अन्ना पशुओं की रोकथाम के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
बाइट - धर्मपाल सिंह मंत्री पशुपालन विभाग
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowJan 21, 2026 17:47:370
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowJan 21, 2026 17:47:200
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowJan 21, 2026 17:47:090
Report
ASAkash Sharma
FollowJan 21, 2026 17:46:390
Report
PGPARAS GOYAL
FollowJan 21, 2026 17:45:360
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowJan 21, 2026 17:45:180
Report
0
Report
0
Report
BMBiswajit Mitra
FollowJan 21, 2026 17:33:31Ranaghat, West Bengal:নবান্ন অভিযানে যাওয়ার পথে 12 নম্বর জাতীয় সড়কে আশা কর্মীদের গাড়ি মহানালা এলাকায় আটকালো পুলিশ।
0
Report
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowJan 21, 2026 17:32:270
Report
NJNeeraj Jain
FollowJan 21, 2026 17:32:120
Report
AMAbhishek Mathur
FollowJan 21, 2026 17:32:010
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 21, 2026 17:31:450
Report