Back
सतना के कोटर में चोरी की कोशिश; एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
SLSanjay Lohani
Jan 07, 2026 10:29:19
Satna, Madhya Pradesh
सतना। जिले के कोटर कस्बे के वार्ड क्रमांक 8 में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। वार्ड निवासी रमेश त्रिपाठी के घर का ताला तोड़कर तीन चोर अंदर घुस गए। घटना के समय रमेश त्रिपाठी अपने बेटे के पास मैहर गए हुए थे, जिससे घर पूरी तरह खाली था।
चोरी की आहट सुनकर पड़ोसी पंकज गोस्वामी को संदेह हुआ। उन्होंने तत्काल रमेश के भाई लल्लू उर्मलिया को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान दो आरोपी किसी वाहन से मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को पंकज गोस्वामी और लल्लू उर्मलिया ने दबोच लिया。
पकड़े गए आरोपी ने भागने के प्रयास में चाकू से हमला कर दिया। हमले में लल्लू उर्मलिया को कमर में हल्की चोटें आईं है। इसके बावजूद दोनों ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपी को काबू में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया。
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है। बताया गया है कि पकड़ा गया आरोपी सतना के बजरहा टोला का निवासी है, जबकि फरार दो आरोपी कोटर कस्बे के ही बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है。
फिलहाल रमेश त्रिपाठी के लौटने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि चोर घर से कोई सामान चोरी कर ले गए हैं या नहीं। पुलिस के अनुसार, गृहस्वामी के आने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट में 802 स्मार्टफोन गायब होने का मामला, पुलिस ने 131 स्मार्टफोन बरामद कर एक आरोपित
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
36
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
93
Report