Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Satna485001

102 वर्ष की आयु में स्वामी परमहंस सच्चिदानंद महाराज का निधन, धारकुंडी आश्रम में शोक

SLSanjay Lohani
Feb 08, 2026 06:04:46
Satna, Madhya Pradesh
सतना जिले के धारकुंडी आश्रम के संस्थापक पूज्य स्वामी परमहंस सच्चिदानंद जी महाराज का शनिवार को 102 वर्ष की आयु में मुंबई में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही देशभर में फैले उनके अनुयायियों और श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई।महाराज जी ने 22 नवंबर 1956 को अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन स्वामी परमानंद जी के आशीर्वाद से घने जंगलों के बीच धारकुंडी आश्रम की स्थापना की और वहां कठोर साधना की थी। तब से यह आश्रम आध्यात्मिक साधना, सेवा और सनातन परंपराओं के संरक्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। उनके गुरु का आश्रम चित्रकूट के सती अनसूया आश्रम में था, जहाँ से उन्होंने आध्यात्मिक चेतना का प्रसार किया। लगभग चार माह पहले जब वे चित्रकूट आए थे, तब लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उनके दर्शन के लिए उमड़ पड़ी थी। साधना, सेवा और सनातन परंपराओं के संरक्षण को समर्पित उनका जीवन और विचार आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। स्वामी जी ने अपना संपूर्ण जीवन धर्म, तप, सेवा और मानव कल्याण के कार्यों के लिए समर्पित किया। उनके मार्गदर्शन में लाखों लोगों ने आध्यात्मिक जीवन की प्रेरणा प्राप्त की। आश्रम से जुड़े लोगों के अनुसार स्वामी जी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और मुंबई के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। ब्रह्मलीन होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के बदलापुर स्थित आश्रम ले जाया गया है। वहां श्रद्धालुओं के अंतिम दर्शन के बाद सड़क मार्ग से धारकुंडी आश्रम लाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 1 जनवरी 2025 को अपने 101वें जन्मदिन के अवसर पर स्वामी जी ने बदलापुर आश्रम से भक्तों को वर्चुअल दर्शन दिए थे, जिसे देश-विदेश में बसे अनुयायियों ने भावपूर्ण रूप से देखा और आशीर्वाद प्राप्त किया था। आश्रम प्रबंधन ने जानकारी दी है कि धारकुंडी आश्रम में सोमवार को उनके समाधि स्थल पर विधि-विधानपूर्वक समाधि दी जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत-महात्मा और श्रद्धालुओं के उपस्थित रहने की संभावना है। स्वामी जी का जीवन और उनका आध्यात्मिक संदेश आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। अपने गुरु भाई सच्चिदानंद महाराज के गुरु भाई परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ चुनार के संत स्वामी अडग़ड़ानंद महाराज भी शनिवार की शाम धरकुंडी आश्रम पहुंच गए हैं। धारकुंडी आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से लगभग 500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इनमें से तकरीबन 200 बल जिला पुलिस का रहेगा। इसके अलावा जबलपुर 6वीं बटालियन से 60, रीवा पीटीएस से 150, जेएनपीए सागर और जबलपुर जिला पुलिस बल से 60-60 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस ने बताया कि रीवा और सतना की तरफ से धारकुंडी आश्रम पहुंचने वालों के लिए आश्रम से तकरीबन 5 किलोमीटर पहले धारकुंडी अस्पताल के पास वाहन पार्किंग बनाई गई है। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने भी शनिवार की शाम आश्रम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासन और राजस्व के अधिकारी भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
OSONKAR SINGH
Feb 08, 2026 07:48:07
Indore, Madhya Pradesh:चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र में मंदिर में दीपक जलाने गयी युवती के साथ युवक ने किया रेप टॉपलीड- चित्रकूट के राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बालिका के साथ मंदिर में रेप करने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है की बालिका देर शाम मंदिर में दीपक जलाने गई हुई थी जहां पहले से ही गांव का एक ही वक्त घात लगाकर बैठा हुआ था और उसने लड़की को अकेला देखकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर डाला। परिजनों के खोजने पर जब मंदिर मंदिर में जाने पर घटना की जानकारी हुई तो गुस्सा आए लोगों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वाचक में देकर भाग निकला हालांकि मौके पर युवक की बाइक छूट गई जिसको गुस्सा आए परिजनों द्वारा आग लगा दी गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल किया और अभियुक्त के खिलाफ ज्वालापुर थाने में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। घटना को देखते हुए गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पीड़ित पिता ने राजापुर थाने में आरोपी राजेश पुत्र मोहनलाल के खिलाफ तहरीर देकर फिर दर्ज कराई है . वही अपर पुलिस अधीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि बीते शनिवार को देर रात एक सूचना प्राप्त हुई जिसमें राजपुर थाना क्षेत्र के गांव में एक बालिका के साथ गांव के ही एक आरोपी राजेश पुत्र मोहनलाल द्वारा दुष्कर्म की घटना की गई है जिसे देखते हुए पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है और आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है साथी उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 08, 2026 07:47:34
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। न्यायधानी के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) के पास बीती रात करीब 12:15 बजे एक रईसजादे नाबालिग कार चालक ने अपनी तेज रफ्तार वाहन से सड़क पर भारी तबाही मचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने सामने से आ रही एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इन वाहनों पर सवार कुल चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस भीषण टक्कर में दो लोगों के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं और वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े, जबकि दो अन्य लोग टक्कर के बाद से ही अचेत अवस्था में हैं जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जिसमें प्राथमिक तौर पर कार चालक का नाबालिग होना सामने आया है, जो आधी रात को सड़क पर मौत बनकर दौड़ रहा था।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Feb 08, 2026 07:47:18
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़ ट्रेलर व बाइक की भिड़ंत बाइक सवार दो की मौत चूरू। जिले के रतनगढ़ में मेगा हाइवे पर रीको तिराहे के पास शनिवार की देर रात ट्रेलर व बाइक की हुई आमने सामने की भिड़ंत में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसے की सूचना पर रतनगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ट्रेलर को जब्त कर थाना ले आई। मिली जानकारी के अनुसार बीनादेसर निवासी 25 वर्षीय खिराज मेघवाल एवं पड़िहारा निवासी 20 वर्षीय सूरज मेघवाल बाइक पर सवार होकर हुडेरा फांटा से संगम चोराहे की तरफ आ रहे थे कि सामने से आ रहे ट्रेलर से रीको तिराहे के पास मेगा हाइवे पर भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। चूरू में दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को चूरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना को लेकर पुलिस में अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है。
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Feb 08, 2026 07:47:00
Srinagar, :गर्मियां शुरू होने से पहले ही कश्मीर में पर्यटन में सुधार हो रहा है गर्मी के मौसम आने और मौसम की स्थिति बेहतर होने के साथ कश्मीर में पर्यटन में लगातार सुधार हो रहा है。 फरवरी 2025 तक लाखों पर्यटक जम्मू और कश्मीर आ चुके हैं, और अभी बड़ी संख्या में पर्यटक आने वाले महीनों के लिए कश्मीर की यात्रा की योजना बना रहे हैं; जम्मू और कश्मीर के टूर ऑपरेटरों और ट्रैवल एजेंटों ने बुकिंग में काफी बढ़ोतरी की सूचना दी है। श्रीनगर में प्रसिद्ध ट्यूलिप गार्डन मार्च के अंत तक पर्यटकों के लिए खुलने की उम्मीद है, जिससे पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलावा, श्रीनगर में बाग-ए-गुल-ए-दाऊद भी एक प्रमुख आकर्षण बना हुआ है, खासकर दिसंबर और जनवरी के सर्दियों के महीनों में। चल रहे बजट सत्र के दौरान, जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के आंकड़े बताए, जिससे इस क्षेत्र में पर्यटकों का बढ़ता विश्वास उजागर हुआ। वर्तमान में, पर्यटक श्रीनगर में डल झील, गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और कश्मीर के कई अन्य पर्यटन स्थलों सहित प्रमुख जगहों पर जा रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए पर्यटकों ने कहा कि वे कश्मीर के पूरे माहौल से खुश हैं और अपनी यात्रा के दौरान सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें स्थानीय लोगों से गर्मजोशी भरा समर्थन और सहयोग मिला, जिससे उनका प्रवास अधिक आरामदायक और यादगार बन गया।
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Feb 08, 2026 07:45:59
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 08, 2026 07:45:45
Mathura, Uttar Pradesh:अंतिम विदाई: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए मथुरा के लाल, सूरजकुंड हादसे में देवदूत बनकर बचाई थी कई जानें मथुरा: फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में अपनी जान पर खेलकर दर्जनों लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकालने वाले शहीद इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद रविवार को अपने पैतृक गांव में पंचतत्व में विलीन हो गए। मथुरा के लाल को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद को अंतिम सलामी दी, जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उन्हें मुखाग्नि दी गई। गांव में पसरा सन्नाटा, गम और गर्व का माहौल 5 मार्च 1968 को जन्मे जगदीश प्रसाद हरियाणा के पलवल में तैनात थे। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर पैतृक गांव पहुंचा, पूरा क्षेत्र 'जगदीश प्रसाद अमर रहें' के नारों से गूंज उठा। गांव की गलियों में sन्नाटा पसरा है और हर आंख नम है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, लेकिन दुख की इस घड़ी में भी ग्रामीणों के चेहरों पर अपने गांव के लाल की बहादुरी को लेकर गर्व साफ दिखाई दिया। देवदूत बनकर आए थे जगदीश, खुद को कर दिया कुर्बान शनिवार शाम करीब 6 बजे सूरजकुंड मेले में एक झूला तकनीकी खराबी के कारण काल बनकर गिरने लगा, तो वहाँ भगदड़ मच गई। मौके पर तैनात इंस्पेक्टर जगदीश ने बिना अपनी जान की परवाह किए 'देवदूत' की भूमिका निभाई। वे गिरते हुए झूले के नीचे फंसे लोगों को निकालने के लिए खुद खतरे के बीच कूद पड़े। कई मासूमों और महिलाओं की जान बचाते समय वे गंभीर रूप से चोटिल हो गए और उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया。 हरियाणा पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, परिवार को मिला गहरा दंश अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद की बहादुरी की जमकर सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि जगदीश प्रसाद का व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा विभाग के लिए हमेशा मिसाल रहेगी। वहीं, बिलखते हुए परिजनों ने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात तो है, लेकिन परिवार ने अपना आधार खो दिया है। उनके लिए यह क्षति एक ऐसा दंश है, जिसे वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे। प्रमुख बिंदु: * शहादत: सूरजकुंड मेला, शनिवार शाम 6 बजे। * वीरता: झूला गिरने के दौरान दर्जनों लोगों की जान बचाई। * अंतिम संस्कार: मथुरा स्थित पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ। * सम्मान: हरियाणा सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये और परिवार को सभी सरकारी लाभ देने की घोषणा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top