470117
Bahrol: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश में जश्न, सुहागिन महिलाओं ने दी सेना को शुभकामनाएं
Bahrol, Madhya Pradesh:पहलगाम में आतंकियों द्वारा आम लोगों पर किए गए कायराना हमले से पूरे देश में गुस्सा फैल गया था। लोग उजड़े सुहागों का बदला लेने की मांग कर रहे थे। इसी बीच सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर आतंकवादियों के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस बड़ी सफलता के बाद देशभर में खुशी का माहौल है। जी मीडिया ने इस मौके पर कुछ सुहागिन महिलाओं से बात की। सभी ने सेना की इस कार्रवाई की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राज्यसभा वोटिंग के बाद बीजेपी विधायक की अहम प्रतिक्रिया
Ranchi, Jharkhand:रांची राज्यसभा के लिए वेटिंग जारी है। वोटिंग के बाद बीजेपी विधायकों ने दी प्रतिक्रिया सत्येंद्र तिवारी, विधायक, बीजेपी जनार्दन पासवान, विधायक, लोजपा वीरेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष, लोजपा0
0
Report
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO नियुक्ति की कवायद, SIT जांच के बीच पारदर्शिता
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में जल्द मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) की नियुक्ति हो सकती है। कथित चढ़ावा गड़बड़ी प्रकरण और चल रही SIT जांच के बीच सरकार वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। प्रस्ताव है कि ट्रस्ट के प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों की निगरानी के लिए वरिष्ठ आईएएस स्तर के अधिकारी को CEO बनाया जाए। इस नियुक्ति से दान, लेखा-जोखा और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने पर जोर रहेगा। अंतिम निर्णय पर सरकार और ट्रस्ट स्तर पर मंथन जारी है- सूत्र0
0
Report
रायपुर: लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड कंपनी के कर्मचारी निकला—पुलिस ने किया खुलासा
Begun, Rajasthan:रायपुर में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है.. इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि लूट का मास्टर माइंड कंपनी का ही कर्मचारी निकला.. पुलिस जांच में सामने आया कि ऑफिस बॉय के तौर पर काम करने वाले दिनेश राव ने कंपनी की नगदी लेन-देन की जानकारी का फायदा उठाकर अपने भाई और उसके साथी के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी.. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 लाख 70 हजार रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त बर्गमैन स्कूटर और मोबाइल फोन बरामद किया है.. मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है.. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह बड़ी सफलता मिली है..0
0
Report
Advertisement
भाजपा नेता तरुण चुघ ने गुरु रामदास हवाई अड्डे पर कहा—अमृतसर मेरी जन्मभूमि
Noida, Uttar Pradesh:अमृतसर, पंजाब: भाजपा नेता तरुण चुघ गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्होंने कहा, "ये मेरी जन्मभूमि है। बचपन भी यहां बीता है जवानी भी यहां बीती है। सभी से बहुत प्यार मिला है। इसलिए ये प्यार मेरी ताकत है। मैं जहां भी रहूं मैं अमृतसरिया हूं ये कभी भूल नहीं सकता।"0
0
Report
चंबा के मसरूंड–हमल मार्ग पर दर्दनाक दुर्घटना, सात लोगों की मौत
Chamba, Himachal Pradesh:चंबा के मसरूंड हमल मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हादसे में सात लोगों की मौके पर हुई मौत हादसे में मारे गए छह लोग हैं एक ही परिवार के सभी एक समारोह में गए थे शिरकत करने देर रात को पेश आया है यह हादसा चंबा। चंबा जिले में बुधवार देर रात करीब 2 बजे एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार मसरूंड–हमल मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मारे गए छह लोग एक ही परिवार के हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे हैं। रात को अंधेरा और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण राहत कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बहरहाल सुबह होने पर ही राहत और बचाव को गति मिल पाई। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
सांभरलेक दरबार स्कूल को राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित रेटिंग सम्मान
Dudu, Rajasthan:सांभरलेक(जयपुर)- देशभर में गूंजा सांभरलेक दरबार सरकारी स्कूल का नाम, स्वच्छ एवं हरित स्कूल रेटिंग में दरबार स्कूल ने को मिला सम्मान, शिक्षकों और विद्यार्थियों की भागीदारी से मिली बड़ी सफलता, देश में 191 और प्रदेश में 11 स्कूलों में दरबार स्कूल का नाम शामिल, सांभरलेक सहित आसपास क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल, स्कूल परिवार ने मिठाई खिलाकर मनाई खुशी, प्रधानाचार्य टीकमचंद मालाकार और उनकी टीम के प्रयास लाए रंग, जयपुर जिले के सांभरलेक का सरकारी दरबार स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कामयाबी का परचम लहराया है। 'स्वच्छ एवं हरित स्कूल रेटिंग' में दरबार स्कूल को राष्ट्रीय मेरिट प्रमाण पत्र से नवाजा गया है। आपको बता दें कि देश के चुनिंदा 191 और राजस्थान के मात्र 11 स्कूलों में दरबार स्कूल ने यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। स्कूल में बेहतरीन स्वच्छता और शानदार ग्रीन कवर के लिए यह सम्मान मिला है। प्रधानाचार्य टीकमचंद मालाकार, शिक्षकों और विद्यार्थीयो की इस सामूहिक मेहनत की बदौलत आज पूरे सांभरलेक क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नवाचारों के लिए पहचाने जाने वाले इस स्कूल ने एक बार फिर साबित किया है कि सरकारी स्कूल किसी से कम नहीं हैं। वही स्कूल परिवार ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।0
0
Report
Advertisement
हापुड़- DM-SP ने शहर में किया फ्लैग मार्च,मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट।
Gulaothi, Uttar Pradesh:यूपी के हापुड़ में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कविता मीणा और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को त्योहार के दौरान साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मोहर्रम को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। ताजिया जुलूसों के परंपरागत मार्गों का निरीक्षण किया गया है और सभी प्रमुख रूटों पर CCTV कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा PAC, पुलिस बल और मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ताजिया जुलूस केवल निर्धारित एवं परंपरागत मार्गों से ही निकाले जाएंगे। जुलूस में शस्त्र प्रदर्शन, डीजे, भड़काऊ भाषण और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी कविता मीणा और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
4 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण संभव, मोदी राजस्थान दौरे पर
Barmer, Rajasthan:पश्चिमी राजस्थान के विकास को नई रफ्तार देने वाली पचपदरा रिफाइनरी अब शुरूआत की दहलीज पर खड़ी है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान आ सकते हैं और इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना का लोकार्पण कर सकते हैं। उद्घाटन से पहले उत्पादन शुरू करने की भी तैयारी है। आखिर क्या हैं तैयारियां और कितना बदलेगा पश्चिमी राजस्थान का भविष्य, देखिए यह खास रिपोर्ट। 4 जुलाई को राजस्थान आ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण! बाड़मेर/बालोतरा। पश्चिमी राजस्थान की सबसे बड़ी औद्योगिक परियोजना मानी जा रही पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान वे बाड़मेर जिले के पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का लोकार्पण करने के साथ जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी कर सकते हैं। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय या राज्य सरकार की ओर से दौरे की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने संभावित वीआईपी दौरे को देखते हुए संबंधित विभागों को तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा, यातायात, प्रोटोकॉल और आयोजन व्यवस्था को लेकर प्रारंभिक कवायद भी शुरू हो चुकी है। अप्रैल में टल गया था कार्यक्रम पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन इससे पहले 21 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित था। प्रधानमंत्री मोदी को ही इसका लोकार्पण करना था, लेकिन कार्यक्रम से एक दिन पहले सीडीयू (Crude Distillation Unit) में आग लगने की घटना के बाद उद्घाटन स्थगित कर दिया गया था। घटना के बाद रिफाइनरी प्रबंधन और तकनीकी विशेषज्ञों ने क्षतिग्रस्त यूनिट को पुनः चालू करने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू किया। सूत्रों के मुताबिक एलएंडटी सहित विविध तकनीकी एजेंसीयों और इंजीनियरों की टीमों ने दिन-रात काम कर यूनिट को दोबारा संचालन योग्य बनाने की दिशा में बड़ी प्रगति हासिल की है और अब परियोजना उत्पादन शुरू होने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। पीएम दौरे से पहले सीएम का निरीक्षण संभव प्रधानमंत्री के संभावित दौरे से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भी पचपदरा रिफाइनरी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री एचपीसीएल, जिला प्रशासन और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था और परियोजना की तैयारियों की समीक्षा कर सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। इसी माह शुरू हो सकता है उत्पादन रिफाइनरी प्रबंधन और राज्य सरकार की कोशिश है कि लोकार्पण से पहले ही रिफाइनरी में उत्पादन शुरू कर दिया जाए। सूत्रों के अनुसार 18 जून से डीजल उत्पादन और 22 जून से पेट्रोल उत्पादन शुरू करने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों के उत्पादन की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। यदि उत्पादन निर्धारित समय पर शुरू होता है तो यह राजस्थान के औद्योगिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। इससे न केवल राज्य की ऊर्जा जरूरतों को मजबूती मिलेगी बल्कि पश्चिमी राजस्थान में रोजगार, निवेश और औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी। राजस्थान की सबसे बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं में शामिल एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी परियोजना देश की महत्वपूर्ण ऊर्जा परियोजनाओं में से एक मानी जाती है। पचपदरा में स्थापित यह रिफाइनरी राजस्थान को पेट्रोकेमिकल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में अहम कदम है। परियोजना से हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। इसके साथ ही बाड़मेर, बालोतरा और जोधपुर क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार को भी बल मिलेगा। अब सबकी निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे और पचपदरा रिफाइनरी के बहुप्रतीक्षित लोकार्पण पर टिकी हैं, जिसे पश्चिमी राजस्थान के विकास के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है.0
0
Report
बूढ़ली प्रकरण में पूर्व मंत्री-पूर्व विधायक पहुंचे, पुलिस पर हमले की खबर तूल पकड़ती है
Bharatpur, Rajasthan:सीकरी के बूढ़ली प्रकरण से जुड़ा मामला, पूर्व मंत्री जाहिदा खान, पूर्व विधायक वाजिब अली, पूर्व विधायक राजेन्द्र गुढा पहुंचे बूढ़ली गांव. इधर बूढ़ली प्रकरण में पुलिस पर हमला करने वाले गांव आबिद खान पुत्र जुम्मे खान ने वीडियो प्रसारित कर लोगों से की अपील, मामले पर कोई राजनीति नहीं करने और कोई जुलूस नहीं निकालने की अपील. आबिद खान0
0
Report
Advertisement
गोंडा में मंदिर से पाइप चोरी: सीसीटीवी में चोर कैद
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में लगातार चोरों द्वारा एक के बाद एक भगवान के दरबार को निशाना बनाया जा रहा है कुछ ऐसा ही ताजा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शृंगार कुंज ठाकुर मंदिर के बगल स्थित भगवान शंकर की मंदिर से निकलकर सामने आया है। जहां एक चोर भगवान शंकर की मंदिर में लगे पाइप को चोरी करके अपने कंधे पर रख कर ले जाता हुआ कैद हुआ है। मंदिर के आगे खड़ा देख स्थानीय लोगों को चोर भागने लगे भागते हुए चोर को पकड़ कर पिटाई करके पूछताछ की तो उसने पूरी सच्चाई को बोल दिया। कहा कि हम पाइप को इसलिए लेकर जा रहे थे ताकि कोई भी व्यक्ति लगा लगा तो उसके काम आएगा जबकि यह पाइप भगवान शंकर की ही मंदिर में लगी हुई थी। चोर इस तरीके से चोरी करके पाइप अपने कंधे पर रखकर लेकर जा रहा था कि कोई उसे पकड़ नहीं पाएगा। स्थानीय लोगों ने चोर पर मंदिर के दान पात्र चोरी करने का भी आरोप लगाया है। घण्टों पूछताछ के बाद आरोपी चोर से स्थानीय लोगों ने पाइप बरामद करके इसे छोड़ दिया है और अब पूरे मामले को लेकर की सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद नगर कोतवाली पुलिस द्वारा विस्तार से जांच की जा रही है। यह पूरी चोरी की घटना 17 जून सुबह 8:30 के करीब का बताया जा रहा है जब मंदिर के आसपास ही लोग सुबह के समय एकत्रित थे। खुद चोर ने बताया कि मेरा नाम पूजन है मैं बगल में राजा मोहल्ले में रहता हूं मैं पाइप लेकर के जा रहा था कि कोई टीन शेड वगैरा दोबारा लगा लेगा। चोरी करने के लिए मुझे लोगों ने हल्का-फुल्का मारा है मुझे लोगों ने छोड़ दिया है मैं दोबारा इस तरीके से नहीं करूंगा।0
0
Report
झुंझुनूं में दुल्हन के नाम पर लाखों की ठगी, गैंग दबोचा गया
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं एक और दुल्हन फुर्रर..., पुलिस ने गैंग को दबोचा! सुलताना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का किया खुलासा शादी के नाम पर 2.10 लाख की ठगी, दुल्हन जेवर लेकर फरार कथित दुल्हन समेत गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार उदयपुर से संतोष देवी और सुंदरलाल को पुलिस ने दबोचा शादी के अगले दिन नकदी और जेवर लेकर भागी थी दुल्हन तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की मदद से पुलिस को मिली सफलता कोर्ट ने कथित दुल्हन और सहयोगी को न्यायिक हिरासत में भेजा झुंझुनूं जिले की सुलताना थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके गैंग का खुलासा किया है। शादी करवाने के नाम पर युवक के परिवार से लाखों रुपए ठगने और दुल्हन के जेवरात व नकदी लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने कथित दुल्हन समेत गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार किठाना निवासी सत्यवीर जाट ने 2 जून 2026 को सुलताना थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसके पुत्र अशोक की शादी करवाने का झांसा देकर आरोपियों ने उससे 2 लाख 10 हजार रुपए ले लिए। आरोपियों ने शादी भी करवा दी। लेकिन दुल्हन अगले ही दिन घर से जेवरात और 10 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गई। परिवादी ने बताया कि घरड़ाना खुर्द निवासी अशोक कुमार से उसकी जान-पहचान थी। अशोक कुमार ने शादी करवाने के लिए रुपए मांगे थे। परिवार ने भरोसा कर रकम दे दी। लेकिन बाद में पूरा मामला ठगी का निकला। मामले की जांच कर रहे एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि घटना के दूसरे दिन ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के दो सदस्यों किशनलाल और अशोक को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी रखी। पुलिस ने जिला उदयपुर के सोम क्षेत्र से कथित दुल्हन संतोष देवी और उसके सहयोगी सुंदरलाल को दस्तयाब कर सुलताना थाने लाया। पूछताछ में सामने आया कि गैंग शादी का झांसा देकर लोगों को निशाना बनाता था और शादी के तुरंत बाद दुल्हन को फरार करवा देता था। पूछताछ के बाद संतोष देवी और सुन्दरलाल को न्यायलय में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया。0
0
Report
बाड़मेर में नर्सिंग कर्मियों के लिए गेट मीटिंग आज से शुरू, आंदोलन तेज
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर। राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर गुरुवार से राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर के मुख्य द्वार पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी। समिति ने नर्सिंग कर्मियों से बड़ी संख्या में धरना स्थल पर पहुंचकर नर्सिंग हितों और न्यायपूर्ण मांगों के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की है। समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि आंदोलन का मुख्य उद्देश्य दिवंगत नर्सिंगकर्मी दीपक के परिजनों को न्याय दिलाना है। इसके तहत उनके परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान करने तथा उनकी पत्नी को सरकारी सेवा में नियुक्ति देने की मांग की जा रही है। साथ ही संविदा सेवा से हटाए गए नर्सिंग कर्मियों की पुनः सेवा बहाली भी प्रमुख मांगों में शामिल है। संघर्ष समिति का कहना है कि राज्य में नर्सिंग भर्ती प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और न्यायसंगत बनाया जाना चाहिए। इसके लिए नई भर्तियों में मेरिट और बोनस अंकों के आधार पर चयन प्रक्रिया लागू करने की मांग उठाई गई है। समिति ने भविष्य में प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से होने वाली भर्तियों को पूरी तरह समाप्त कर नियमित भर्ती व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता भी जताई है। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ किसी भी चिकित्सा व्यवस्था की रीढ़ होता है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लंबे समय से संविदा और प्लेसमेंट आधारित नियुक्तियों को लेकर असंतोष देखा जा रहा है। ऐसे में नर्सिंग कर्मियों की सेवा सुरक्षा, स्थायी रोजगार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से भी जोड़कर देखा जा रहा है। समिति ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन के दौरान नियमित और अनियमित नर्सिंग ऑफिसर सहभागिता करेंगे, लेकिन इमरजेंसी एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। मरीजों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आंदोलन संचालित किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
आयकर विभाग पर अपीलों का बोझ बढ़ा, 8.25 लाख करोड़ रु फंसे
Jaipur, Rajasthan:आयकर विभाग पर लगातार अपीलों का बढ़ता बोझ भारी पड़ रहा है, आयकर पर बढ़ती अपीलों के कारण विभाग के कामकाज पर असर पड़ रहा है लेकिन इसके चलते विभाग के 8 लाख 25 हजार करोड़ रुपए रुक गए हैं। आयकर विभाग द्वारा अपीलों का बोझ बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। खास रिपोर्ट फाइनांस वर्ष 2025-26 की समाप्ति के समय आयकर में लंबित अपीलों की संख्या 224000 के पार पहुंच गई थी। इन अपीलों में कर की राशि का आकलन 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक बताया गया है। इसमें सबसे ज्यादा मामले फेसलेस अथॉरिटी के पास लंबित हैं जहां संख्या 137000 से ऊपर है वहीं कर की राशि 5 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। साल 2020-21 और 2025-26 के पेंडिंग अपील: 1 अप्रैल को पेंडिंग अपील 4.58 लाख से 5.40 लाख; नई अपील 0.48 लाख से 1.79 लाख; निस्तारण 0.41 लाख से 2.24 लाख; शेष अपील 4.64 लाख से 4.95 लाख अपीलों की संख्या अथॉरिटीवार— सेंट्रल 36775 1.76 लाख, फेसलेस 137725 5.20 लाख, आईईटीपी 5904 0.63 लाख, जेसीईटी 42719 0.68 लाख, कुल 2.24 लाख 8.25 लाख करोड़ रुपए ग्राफिक्स आउट— वीओ 2— आयकर विभाग की विभिन्न अथॉरिटी, ट्रिब्यूनल और कोर्ट में लंबित अपीलों पर नजर डालें तो 1 अप्रैल को लंबित अपीलों की संख्या 5 लाख 40 हजार थी, बीते साल 1 लाख 79 हजार नई अपील जुड़ गईं, 224000 अपीलों का निस्तारण कर दिया गया, शेष अपील अंतिम तक 495000 रह गईं, विभाग इन अपीलों की संख्य कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।0
0
Report
योग से स्वस्थ राजस्थान: सीएम ने युवाओं के साथ किया योगाभ्यास
Noida, Uttar Pradesh:आज मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजन लाल शर्मा ने युवा साथियों के साथ योगाभ्यास किया। योग मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली भारत की प्राचीन जीवन-पद्धति है। यह हमें ऊर्जा, सकारात्मकता और आत्मविश्वास से भरकर स्वस्थ एवं सार्थक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। वर्तमान जीवनशैली में योग मानसिक शांति, एकाग्रता और आंतरिक शक्ति का सशक्त आधार है। स्वस्थ व्यक्ति ही सुखी परिवार, सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होता है। मेरी प्रदेशवासियों से आत्मीय अपील है कि प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालें और इसे अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं। आइए, योग को जन-जन का संस्कार बनाकर स्वस्थ, सुखी और सशक्त राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनें।0
0
Report
गांदरबल के दो युवाओं की 1400 किमी पदयात्रा, प्रधानमंत्री मोदी से भेंट का उद्देश्य
Aram Pora, Ganderbal, Two youths from Ganderbal district, Sameer Ahmad and Khalid Hussain , have Started on a 1,400-kilometre foot march from Ganderbal to New Delhi with the aim of meeting Prime Minister Narendra Modi. Speaking exclusively to Salaam TV, the saneer ahmad said that the purpose of their journey is to express thanks to the Prime Minister for granting Scheduled Tribe (ST) status to the Pahari community, a long-pending demand of the community. They said that besides thanking the Prime Minister, they also intend to highlight various issues faced by the youth and common people of Jammu and Kashmir, including concerns related to employment, development, and public welfare.0
0
Report
Advertisement
