Back
बदमाशों के उत्पात के बाद विजय टॉकीज इलाके में तनाव, देर रात धरना जारी
MDMahendra Dubey
Dec 14, 2025 02:00:48
Sagar, Madhya Pradesh
बदमाशों ने फैलाया आतंक, देर रात तक सड़क पर धरना देने मजबूर थे नागरिक.. एंकर/ सागर से बड़ी खबर है जहां बीती रात बड़ा घटनाक्रम सामने आया है यहां के विजय टॉकीज क्षेत्र में माता मडिया के पास दर्जन भर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया, दुकानों में तोड़फोड़ की गाड़ियों को तोड़ा और ये लोग चाकू लहराते लोगों को धमकाते रहे। इस घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। दरअसल बीती रात करीब साढ़े आठ बजे विजय टॉकीज इलाके में दर्जन भर नकाबपोश बदमाश आए और उन्होंने बेवजह गाली गलौच करना शुरू किया, भीड़भाड़ वाले इस इलाके ने आवाजें सुनकर लोग रुके तो हाथों में चाकुएं किए बदमाश लोगों को धमकाने लगे , स्थानीय दुकानदारों ने मना किया तो बदमाशों का गुस्सा सर चढ़ गए उन्होंने कई दुकानों में तोड़फोड़ की और गाड़िया भी तोड़ी। इस घटना के बाद बदमाश भाग निकले। लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो कुछ देर बाद पुलिस के एक दो जवान यहां पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस थाने का रुख किया लेकिन वहां उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई जिसके बाद व्यापारी और स्थानीय वाशिंदे नाराज हो गए और वो इसी बाजार ने देर रात तक धरना देते रहे। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस क्षेत्र में दहशत फैलाने से पहले यही बदमाश कुछ और क्षेत्रों में दहशतगर्दी करके आए हैं वहीं इलाके के पूर्व पार्षद और वरिष्ठ नागरिक के मुताबिक ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है जब बदमाश खुलेआम उत्पात मचा रहे हैं पुलिस के अधिकारी रिपोर्ट नहीं लिख रहे और इतना भी नहीं कि वो मौकाएं वारदात पर आ भी जाएं। देर रात तक धरने पर बैठे लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद धरना खत्म किया लेकिन उनकी नाराजगी बरकरार है और उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। फिलहाल प्रशासन के निर्देश के बाद सागर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VCVikash Choudhary
FollowDec 14, 2025 06:24:090
Report
SLSanjay Lohani
FollowDec 14, 2025 06:24:020
Report
DIDamodar Inaniya
FollowDec 14, 2025 06:23:010
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 14, 2025 06:20:480
Report
MKMANISH KUMAR
FollowDec 14, 2025 06:20:280
Report
RKRupesh Kumar
FollowDec 14, 2025 06:20:080
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowDec 14, 2025 06:19:480
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 14, 2025 06:19:250
Report
SPSatya Prakash
FollowDec 14, 2025 06:19:110
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 14, 2025 06:18:100
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 14, 2025 06:17:040
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowDec 14, 2025 06:16:500
Report
KJKunal Jamdade
FollowDec 14, 2025 06:16:230
Report
1
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 14, 2025 06:15:480
Report