Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rewa486001

रीवा: विस्फोटक से हड़कंप, गाली-गलौज व मारपीट की धमकी के आरोप

AMAjay Mishra
Feb 23, 2026 10:22:34
Rewa, Madhya Pradesh
रीवा जिले से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ विस्फोटक पदार्थ से न केवल नुकसान पहुंचाया गया बल्कि गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगे हैं। यह मामला थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र का बताया जा रहा है। अंबेडकर नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मोहल्ले में विस्फोटक पदार्थ का इस्तेमाल किया गया। पीड़ित महेंद्र दहिया, पिता स्वर्गीय रामनिवास दहिया ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए बताया कि आरोपी द्वारा लोटिंग का टैंक बनवाया जा रहा था, जिसमें बड़े पत्थर डालकर विस्फोटक पदार्थ तैयार कर विस्फो्ट किया गया। इस विस्फोट की चपेट में आने से आसपास के मकानों को नुकसान पहुंचा।हुए इस ब्लास्ट से आसपास के रिहायशी इलाकों में बने मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं कई छोटे-बड़े पत्थर बिखर गए। घटना के दौरान बच्चों में दहशत का माहौल बन गया और मोहल्ले के लोग सहम गए। पीड़ित का आरोप है कि जब मोहल्ले के लोगों ने सामूहिक रूप से विरोध किया, तो आरोपी विष्णु कांत तिवारी ने मारपीट शुरू कर दी और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने यह भी कहा कि वे आर्मी में हैं और दोबारा भी इसी तरह की घटना को अंजाम देंगे। इतना ही नहीं, गांव के वार्ड पंच श्रीकांत नामदेव को भी धमकियां दी गईं। घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल है और लोग मानसिक रूप से परेशान हैं। मौके से विस्फोट के टुकड़े भी मिलने की बात कही गई है। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। अब देखना होगा कि इस गंभीर मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है। फिलहाल जानकारी मिलते ही थाना विश्वाविद्यालय पुलिस ने घटना का निरीक्षण किया है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NSNAVEEN SHARMA
Feb 23, 2026 11:45:32
Hansi, Haryana:पीड़ित विधवा महिला स्टोरी बाइट : विधवा महिला भारती, हांसी एसडीएम राजेश खोथ हांसी जिले के ढाणी केन्दु की विधवा महिला भारती की फैमिली आईडी में अचानक बड़ी आय विधवा उसके तीन बच्चों की कटी पेंशन बेसहारा विधवा महिला की एकमात्र सहारा थी पेंशन मकान की भी हालत दयनीय ,खाने तक की लाले पड़े विधवा महिला पहुंची एसडीएम दरबार,एसडीएम से लगाई गुहार विधवा महिला बोली कई बार कट चुकी चक्कर नहीं हो रहा समाधान एसडीएम राजेश ने कहा जल्द होगा समाधान हांसी जिले के ढाणी केन्दु में विधवा भारती की पेंशन बंद हो गई। इस विधवा का पेंशन ही एकमात्र सहारा था। पेंशन कटने से खाने तक के लाले पड़ गए है। मकान में आई दरारें व लेंटर का मलबा भी गिरने से चोट भी लगी थी। परन्तु सुनने वाला कोई नहीं है। यह विधवा महिला आज हांसी लघु सचिवालय SDM के दरबार में पहुंची। विधवा महिला ने बताया कि इससे पहले वह दफ्तरों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन उन्हें कोई कुछ बताता भी नहीं है। आज SDM राजेश खोथ ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही समाधान कर दिया जायेगा। इन तस्वीरों के माध्यम से आप देख सकते हैं कि टूटे फूटे मकान में रह रही एक विधवा महिला व इसके तीन बच्चे हैं। पति की डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। विधवा पेंशन 6 महीने पेंशन मिलने के बाद फैमिली आईडी में एकदम अचानक इनकम बढ़ा दी गई। जिसके कारण इसकी विधवा पेंशन व बच्चों की आश्रित पेंशन भी कट चुकी है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि आगे लेंटर भी गिरा हुआ है। यह मकान कभी भी गिर सकता है।यह लगातार कार्यालय के चक्कर काट चुकी है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। खाने तक के लाले पड़े हुए है। परिवार का दूसरा सहारा कोई भी नहीं है। विधवा महिला भारती ने बताया कि वे महीनों से चक्कर लगा रहीं हैं। न तो कोई उनकी बात सुनने के लिए तैयार है, पेंशन दोबारा नहीं बन पा रही है। खाने तक के लाले पड़े हुए हैं। परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है। कई बार हांसी , हिसार चक्कर काट चुकी हूं। लेकिन समाधान नहीं निकल रहा है। हांसी एसडीएम राजेश खोथ ने बताया कि विधवा महिला का समाधान जल्दी कर दिया जाएगा۔
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Feb 23, 2026 11:39:59
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा है। 'पहले पैसे की व्यवस्था करो, फिर उसे उठा लेंगे!' - ये कथित बातें राजेपुर थाने के एक सिपाही के मुंह से सुनाई दे रही हैं। क्या ये कानून की रक्षा करने वाले ही भ्रष्टाचार के शिकार हैं? इसके पहले एक दरोगा का वीडियो वायरल हुआ था 20 क्वार्टर दो किसी को उठाना है उसे पर दरोगा लाइन हाजिर हुआ था आखिर यह कैसी पुलिसिंग अपराधियों से गधजोर अपराधी पर शिकंजा एक अपराधी को करने के लिए दूसरे अपराधी से सौदा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा ये वीडियो राजेपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फोन पर बातचीत में सिपाही कथित रूप से कहता सुनाई देता है - 'पहले पैसे की व्यवस्था करो, उसके बाद जिसको बताया है उसे उठा लेंगे।' आसपास बैठे लोग इस पर हंसते-मजाक करते नजर आते हैं। वीडियो वायरल होते ही विभाग में खलबली मच गई। स्थानीय लोगो मे।पुलिस की छवि गीर रही । थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने फोन पर बताया.. थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार "सिपाही शराब का आदी है। रिपोर्ट बनाकर एसपी को भेजी जाएगी। सख्त कार्रवाई होगी。 फिलहाल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन जांच तेज।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top