Back
रतलाम में गंदे पानी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन; 100 कार्यकर्ता हिरासत में
CSChandrashekhar Solanki
Jan 06, 2026 09:31:44
Ratlam, Madhya Pradesh
रतलाम में गंदे पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस ने जमकर बवाल मचाया। सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और कैबिनेट मंत्री चेतन काश्यप के निवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़े। रैली के दौरान हालात उस वक्त तनावपूर्ण हो गए, जब पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद police ने सख्ती बरती। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। पुलिस का कहना है कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पहले ही चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद वे बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 100 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को पुलिस वाहनों में बैठाकर थाने ले जाया गया。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report