icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पंजाब में अकाल के बीच बीजेपी उत्सव; नेता छोड़ गए, केजरीवाल मंत्री बनने की चर्चा

Delhi, Delhi:बीजेपी पंजाब में अकाल में उत्सव मना रही है, सूखा पड़ा हुआ है। बीजेपी के गुजरात से लेकर दक्षिण भारत तक सैकड़ो लीडर पार्टी छोड़कर चले गए। जिन्होंने पार्टी को सीचा, खड़ा किया वह इनका साथ छोड़कर चले गए। अरविंद केजरीवाल ने इतना ताकतवर नेता बनाए जो बीजेपी में जाकर मंत्री बनेंगे। इन नेताओं के जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा पार्टी और मजबूत होगी। पंजाब में विशेष सत्र ला रहे हैं दिल्ली में भी विशेष सत्र था केंद्र सरकार भी विशेष सत्र लाई हमें हमारे विधायकों पर पूरा विश्वास है। हम दिखाएंगे कि हमारे विधायक हमारे साथ हैं।
0
0
Report

कांग्रेस नेता मोना: 33% महिला आरक्षण बिना शर्त तत्काल लागू हो

Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस विधानसभा कार्यालय हिम्मत है तो किसी महिला को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए भाजपा और संघ -आराधना मिश्रा मोना, नेता विधानमंडल दल कांग्रेस कांग्रेस का महिला आरक्षण बिल को पूरा समर्थन, भाजपा आरक्षण देना नही चाहती इसीलिए विपक्ष पर झूठा आरोप लगा रही - आराधना मिश्रा मोना, नेता विधानमंडल दल कांग्रेस महिलाओं को आरक्षण देने में भाजपा मोदी सरकार ने शर्तों की दीवार खड़ी कर दी - आराधना मिश्रा मोना, नेता विधानमंडल दल कांग्रेस कांग्रेस ने पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण दिया,भाजपा ने हमेशा महिलाओं के हितों/कानूनों का विरोध किया - आराधना मिश्रा मोना, नेता विधानमंडल दल कांग्रेस 26 अप्रैल 2026, लखनऊ, आज उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में कांग्रेस ने महिला आरक्षण अधिनियम को 2023 में पास होने के बाद अब तक लागू न करने पर भाजपा की नियत पर सवाल उठाए और महिलाओं को आरक्षण देने में भाजपा मोदी सरकार द्वारा शर्तें लगाने पर कांग्रेस ने घोर आपत्ति करते हुए महिलाओं को शीघ्र आरक्षण देने और 2023 में पास हो चुके " महिला आरक्षण अधिनियम-2023 " को लागू करने की मांग की । नेता विधानमंडल दल कांग्रेस श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने विधानसभा के विशेष सत्र में बोलते हुए कहा कि देश की आधी आबादी अपने हक के लिए सरकार की तरफ देख रही है, लेकिन भाजपा और मोदी सरकार इस मुद्दे पर भी राजनीति कर रही है, भाजपा महिलाओं के नाम पर राजनीति बंद करे , आराधना मिश्रा मोना ने कहा यह पक्ष - विपक्ष का मुद्दा नही, यह राजनीति का मुद्दा नही यह देश कि आधी आबादी के हक और अधिकार का मुद्दा है, भाजपा विपक्ष पर आरोप लगा रही है लेकिन यह नही बता रही कि जब महिला आरक्षण विधेयक कानून बिल 2023 में पास हो गया था, जिसे कांग्रेस पार्टी ने पूरा समर्थन दिया और पास करवाने में हम सरकार के साथ इस मुद्दे पर खड़े रहे उसके बाद महामहिम राष्ट्रपति महोदया ने भी इस बिल को मंजूरी दे दी, उसके बावजूद उसे अब तक क्यों लटका कर रखा,? और अब कहा जा रहा है कि हम लोकसभा सीटों का परिसीमन करने के बाद आरक्षण देंगे, परिसीमन का महिला आरक्षण से दूर-दूर तक कोई ताल्लुक और वास्ता नहीं, नेता विधान मंडलदल कांग्रेस श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि आज भाजपा महिलाओं को आरक्षण देने के बजाय कांग्रेस पर आरोप लगा रही है तो उनको जान लेना चाहिए कांग्रेस ने सदैव नारी सशक्तिकरण के लिए अधिकार देने की वकालत की, कांग्रेस पार्टी की पांच राष्ट्रीय अध्यक्ष महिलाएं रहीं हैं, देश की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रूप में नारी सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण है जो कांग्रेस पार्टी की थीं, देश की पहली राष्ट्रपति कांग्रेस पार्टी ने महिला दिया देश की पहली लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार जी के रूप में कांग्रेस पार्टी ने बनाया, देश की पहली महिला जज भी कांग्रेस के समय में बनी , उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी भी कांग्रेस पार्टी की थीं श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि जो भाजपा के लोग आज कांग्रेस पर महिलाओं के विरोध का झूठा आरोप लगा रहे हैं, क्या वह हिम्मत कर पाएंगे कि वह अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी महिला को बनाएं ? क्या बीजेपी के साथ-साथ संघ में हिम्मत है कि वह अपना सर संघ प्रमुख किसी महिला को बनाएंगे? क्या भाजपा में दम है कि वह अपना अगला प्रधानमंत्री पद का चेहरा किसी महिला को घोषित करेंगी ? सरकार हो या संगठन भाजपा ने हर जगह महिलाओं को उपेक्षित किया है, इसीलिए देश की आधी आबादी इनकी गलत नियत समझ चुकी है । श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा महिला सशक्तिकरण के लिए सबसे ज्यादा कानून कांग्रेस पार्टी ने बनाए, कांग्रेस पार्टी ने सदैव महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार देने की वकालत की है , आजादी से पहले सन 1928 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष पंडित मोतीलाल नेहरू ने एक रिपोर्ट तैयार कर कांग्रेस कार्यसमिति में रखी और महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार और वोट देने के अधिकार की वकालत की, 1931 में कराची अधिवेशन में सरदार वल्लभभाई पटेल की अध्यक्षता में इन अधिकारों को स्वीकार कर भारत पूरे विश्व में महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बना, राजीव गांधी जी ने देश की आधी आबादी को पंचायतों में आरक्षण के लिए 64 वाँ और 65 वां संशोधन लाए लेकिन उसका विरोध तत्कालीन जनसंघ भाजपा ने किया और उसे संघवाद के खिलाफ बताया, लेकिन कांग्रेस रुकी नही,उसके बाद नरसिम्हा राव जी की कांग्रेस सरकार ने 73 वाँ और 74 वाँ संशोधन लाकर पंचायत में अधिकार दिया जिससे 40 लाख पंचायत प्रतिनिधियों में 15 लाख महिलाएं है यह कांग्रेस की देन थी, महिलाओं की भागीदारी की, उसके पश्चात 2008 में मनमोहन सिंह जी की कांग्रेस सरकार ने सोनिया गांधी जी की पहल पर 108 वां संविधान संशोधन विधेयक कर लोकसभा और विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का बिल रखा, जो राज्यसभा में पास हुआ लेकिन तत्कालीन विपक्ष भाजपा ने के असहमति से लोकसभा में पेश नही हो पाया, श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि हमारी नियत और इरादा साफ है इसीलिए हिंदी कोड बिल (1955- 56 ) के माध्यम से महिलाओं को संपत्ति, विवाह और तलाक में सामाजिक बराबरी का अधिकार दिया, दहेज निषेध अधिनियम 1961, मातृत्व लाभ अधिनियम 1961 , समान वेतन अधिनियम 1976, राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम 1990 में लाकर 1992 में महिला आयोग की स्थापना कांग्रेस सरकार ने की, और 73वां 74वां संविधान संशोधन 1992- 93 में कांग्रेस पार्टी ने किया, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 , हिंदू उत्तराधिकार संशोधन अधिनियम 2005, कांग्रेस लाई, जिसमें बेटियों को पैतृक संपत्ति में पुत्रों के बराबर अधिकार दिया गया, कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम( रोकथाम के लिए) 2013 में कांग्रेस लाई, और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 2013 "निर्भया एक्ट" कांग्रेस लेकर आई, यह है कांग्रेस की नियत जो महिलाओं के हित में कानून बनाए भागीदारी दी राजनीति नही की । श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा की उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में हमारी नेता प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में बिना आरक्षण कानून के 33% से ज्यादा 40% टिकट महिलाओं को दिए गए, लेकिन आप राजनीति कर रहे हैं, 2023 में महिला आरक्षण बिल पास हुआ कांग्रेस ने पूर्ण समर्थन दिया 454 वोट पड़े, राज्यसभा में सर्वसम्मति से पास हुआ लेकिन आप उसको लागू न करके दोबारा 2026 में बिल आते हैं और उसमें परिसीमन की शर्त जोड़ देते हैं, आखिर महिलाओं को आरक्षण देने के लिए शर्त क्यों जोड़ी जा रही है ? बिल तो पास हो चुका है यह विरोध महिला आरक्षण का नहीं महिला आरक्षण की आड़ में शर्तों के खिलाफ था , यदि 2023 में कानून लागू हो गया होता तो 543 में से 181 महिलाएं लोकसभा में होंती, लेकिन अभी यह संख्या मात्र 74 है 13.62% । श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने की दावा बीजेपी करती है तो पहले अपने दल में लागू करें 33% पदों पर महिला आरक्षण दीजिए, अभी क्या स्थिति है ... भाजपा में महिलाओं की राष्ट्रीय कार्यकारिणी जिनकी संख्या 396 है लेकिन महिलाएं सिर्फ 37, संसदीय बोर्ड 12 सदस्यों का है सिर्फ एक महिला सदस्य,आज तक कोई महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनी , सरकार में 72 मंत्री हैं लेकिन महिलाएं सिर्फ 7 हैं ,उसमें केवल दो कैबिनेट मंत्री, और आर.एस.एस. 100 साल का जश्न मना रहा है लेकिन आज तक एक भी महिला प्रमुख नही बनाया, यहां आपको कौन सा संशोधन करना है ? बड़ी-बड़ी बातें भागीदारी बहुत छोटी यह है बीजेपी की नियत । श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि क्या भाजपा प्रधानमंत्री पद के लिए किसी महिला का नाम घोषित करेगी ? क्या राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए महिला लायेगी ? नेता विधानमंडल दल कांग्रेस श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने आज विधानसभा की विशेष सत्र में नियम 110 के अंतर्गत स्पष्ट मांग रखी कि 33% महिला आरक्षण तत्काल प्रभाव से लागू होना चाहिए, बिना किसी शर्त के,और राज्य की योगी आदित्यनाथ जी की सरकार द्वारा यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाय ,जिससे 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाएं नेतृत्व कर सकें ,उन्हें भागीदारी मिल सके । श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है हम सब महिलाएं मिलकर इस लड़ाई को लड़ेंगे , "सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद ना आएंगे " अब महिलाएं खुद अपनी लड़ाई लड़ेंगीं और कांग्रेस इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है ।
0
0
Report

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधार के लिए कांग्रेस NSUI का बड़ा प्रदर्शन

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर - छतरपुर में भीषण गर्मी के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे और वहां घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली समस्याओं को उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम जनता, खासकर बच्चे और बुजुर्ग भारी परेशानी झेल रहे हैं। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने और बिजली बिलों के जरिए अवैध वसूली किए जाने का भी विरोध जताया गया। कार्यकर्ताओं ने मेंटेनेंस के समय को लेकर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक बिजली काटी जाती है, जो दिन का सबसे गर्म समय होता है। उन्होंने सुझाव दिया कि मेंटेनेंस का कार्य सुबह 4 बजे से 8 या 10 बजे के बीच किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 7 से 8 दिनों के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा और विभाग का दोबारा घेराव किया जाएगा। वहीं, विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अपनी सफाई में कहा कि भीषण गर्मी के कारण ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है और कई जगह केबल में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ट्रांसफार्मर के आसपास कचरा न फेंकें, क्योंकि स्पार्किंग से कचरे में आग लग जाती है और सुधार कार्य में देरी होती है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस वर्ष शहर में 7 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं और कई फीडरों की केबलें बदली गई हैं, जिससे व्यवस्था सुधारने का प्रयास जारी है।
0
0
Report
Advertisement

मुरैना में तेज आंधी-ओलों से फसल और बिजली सेवाएं प्रभावित

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले में आज मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। कई इलाकों में हालात ऐसे बने कि लोगों को दिन में ही अंधेरा महसूस होने लगा। मुरैना जिले के मिरघाना, अजनौदा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली, तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे भी प्रभावित हुए, जिससे कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। ग्रामीण इलाकों में लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। “अचानक तेज आंधी और ओले गिरने लगे, जिससे फसल खराब हो गई… काफी नुकसान हुआ है…” मौसूम विभाग ने पहले ही मौसम बदलने की संभावना जताई थी, लेकिन इस तरह की तेज आंधी और ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

भीमनगर में शीतल जल प्याऊ तोड़ने पर लोगों ने SDM को ज्ञापन सौंपा

Dholpur, Rajasthan:घर के बाहर बनी शीतल जल की प्याऊ तोड़ी, लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे के भीमनगर में प्रशासन ने घर के बाहर बनी शीतल जल की प्याऊ को अवैध अतिक्रमण बताकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के विरोध में स्थानीय लोगों ने एसडीएम अलका श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व नोटिस के जनहित की प्याऊ तोड़ दी। ज्ञापन में कहा गया कि सरमथुरा शहर में जगह-जगह अतिक्रमण की भरमार है, लेकिन कार्रवाई सिर्फ प्याऊ पर की गई। भीषण गर्मी में यह प्याऊ राहगीरों के लिए सहारा थी। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और प्याऊ का पुनः निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जनहित के कार्यों को अतिक्रमण के दायरे से बाहर रखा जाना चाहिए। कार्रवाई के दौरान एसडीएम अलका श्रीवास्तव, तहसीलदार महेश चौहान सहित भारी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। प्रशासन ने प्याऊ को सार्वजनिक भूमि पर अवैध निर्माण बताया है। एसडीएम ने ज्ञापन लेने के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत लेते ग्राम पंचायत सचिव गिरफ्तार

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले में भ्रष्टाचार के मामले में एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल थाने की टीम ने जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए ग्राम पंचायत सचिव उमेश कुमार भारती को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इससे पहले गिरफ्तार के दौरान रिश्वत का वीडियो सामने आया है। ग्राम पंचायत सचिव को मनकापुर कोतवाली लाया गया और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ जारी है। आरोपित अजमल पुत्र मोहम्मद अख्तर ने शिकायत की थी कि उनके मित्र अजहरुद्दीन के तीन बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए उमेश भारती ₹10000 रिश्वत मांग रहा था। अगर रिश्वत नहीं दी जाती तो जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन रहे थे जिससे कार्यों में दिक्कत हो रही थी।
0
0
Report
Advertisement

पश्चिम बंगाल में बदलाव की हवा, भाजपा सरकार बनने के संकेत

Indore, Madhya Pradesh:पश्चिम बंगाल में मतदान समाप्त हो चुका है और अब सभी की निगाहें 4 मई पर है जब मतगणना होगी और चुनाव के परिणाम सामने आएंगे हालांकि इससे पहले अलग-अलग एजेंसियों के सर्वे भी सामने आ रहे हैं. जहां अधिकतर सर्वे में पश्चिम बंगाल के अंदर भारतीय जनता पार्टी की जीत को दिखाया जा रहा है इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मौजूदा राजनीतिक माहौल पर बड़ा बयान देते हुए पश्चिम बंगाल मे भाजपा सरकार बनने का दावा किया है उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव के मूड में है और इस बार देश को एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है. विजयवर्गीय ने कहा कि पहले बंगाल में ऐसी सरकार थी जो देशहित की चिंता नहीं करती थी, बल्कि बाहरी ताकतों को बढ़ावा देती थी. उनके अनुसार, राज्य में नक्सलवाद, नकली नोटों का कारोबार जैसी गतिविधियों को पनपने का मौका मिला। उन्होंने दावा किया कि अब जनता इन सब बातों को समझ चुकी है और बदलाव तय है।मंत्री ने कहा कि आगामी 4 तारीख को स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी और परिणाम जनता की भावना को दर्शाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन की पूरी संभावना है मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और आगामी चुनाव परिणामों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है बाईट - मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
0
0
Report

अरवरिया गांव में भीषण आग: फसल, मशीन और घर जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

Vidisha, Madhya Pradesh:बेकाबू आग का कहर | पल भर में उजड़ा अरवरिया गांव | फसल, मशीन और घर सब राख एंकर विदिशा के एक छोटे से गांव में आग ने ऐसा कहर बरपाया… जिसने मिनटों में खुशहाली को खामोशी में बदल दिया… अरवरिया गांव… जहां खेतों में सुनहरी फसल रखी थी… आज वहीं सिर्फ राख उड़ रही है… एक लापरवाही… या कहें नरवाई की चिंगारी… पूरा गांव बर्बादी के अंधेरे में धकेल गई… वॉयस ओवर 1 ये मंजर किसी आपदा से कम नहीं… चारों तरफ जली हुई जमीन… और हवा में घुली राख… अरवरिया गांव के किसानों ने कभी नहीं सोचा था… कि उनकी मेहनत यूं धुएं में बदल जाएगी… जो खेत कल तक हरियाली से भरे थे… आज वहां सिर्फ सन्नाटा पसरा है… वॉयस ओवर 2 आग इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला… खेतों में खड़ी महंगी मशीनें… हार्वेस्टर और ट्रैक्टर… सब आग की लपटों में घिर गए… देखते ही देखते लाखों का नुकसान… कुछ ही पलों में राख बन गया… वॉयस ओवर 3 गांव के घर भी इस तबाही से अछूते नहीं रहे… घरों में रखा अनाज… जिसे किसान पूरे साल की मेहनत से जमा करते हैं… वो भी जलकर खत्म हो गया… अब हालात ये हैं कि कई परिवारों के सामने खाने तक का संकट खड़ा हो गया है… बाइट : रेवा राम बघेल (किसान) इस आग से करोड़ों रूपये का नुकसान हो गया प्रशासन ने नरवाई की आग पर रोक लगाई इस वजह से दूसरे जगह से आग आई ओर आँखों के सामने सबकुछ जलकर खाक हो गया । वॉयस ओवर 4 जब हमारी टीम मौके पर पहुंची… तो हर तरफ सिर्फ दर्द की कहानियां थीं… ग्रामीणों का कहना है कि… पास के इलाके से उठी आग तेज हवाओं के साथ यहां पहुंची… और पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया… कुछ ही देर में हालात इतने बिगड़ गए कि… लोग सिर्फ अपनी जान बचाने में जुट गए… बाइट प्रमोद मिश्रा किसान सरपंच सब कुछ जलकर खाक हो गया अब हम चाहते हैं प्रशासन जला हुआ गेहूं खरीदने। में मदद करें । बाइट : आयुष बघेल किसान दमकल को फोन लगाया बहुत देर बाद पहुंची समय रहते पहुँचती तो काबू पाया जा सकता । बाइट : रोहित बघेल किसान आसपास के किसी गांव में नरवाई की आग लगी वहां से आई सबकुछ जला कर चली गई । प्रशासन का कहना है आग बहुत भीषण थी कारणों का पता किया जा रहा है आग क्यों लगी । बाइट : क्षितिज शर्मा एसडीएम
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top