icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन के मकान विवाद में पुलिस कार्रवाई न होने के आरोप: वीडियो वायरल

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मकान के विवाद को लेकर हुई मारपीट में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में पिता-पुत्रों को आई थी गंभीर चोटें, मारपीट का लाइव वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस के द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप, पुलिस पर आरोपियों की तहरीर पर पीड़ितों पर ही मुकदमा दर्ज करने का आरोप, बीती 29 सितंबर को मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई थी मारपीट, पीड़ित ने समाधान दिवस में एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, जालौन कोतवाली क्षेत्र के चिमन दुवे मोहल्ले का मामला।
0
0
Report

नामकुम के दुर्गा पूजा पंडाल में परिवार एकता का संदेश, यादव प्रतिमाओं से आकर्षण

Ranchi, Jharkhand:रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास जय माता दी नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस बार अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है। जयपुर के प्रसिद्ध हवा महल की तर्ज पर तैयार किया गया यह पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन प्रतिमाओं के माध्यम से समिति ने परिवार में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता बनाए रखने का संदेश देने की कोशिश की है। तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच मतभेदों के संदर्भ में यह संदेश दिया गया है कि आपसी प्रेम से जीत होती है, जबकि मतभेद और मनमुटाव से पराजय। इसके लिए भगवान राम और लक्ष्मण के आपसी प्रेम और एकता का उदाहरण भी प्रस्तुत किया गया है। समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह के अनुसार, प्रतिमाओं के जरिए माता-पिता और घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करने की प्रेरणा भी दी जा रही है। वहीं, इस पंडाल की खास बात यह है कि यहां एक दान पेटी भी रखी गई है। इसमें श्रद्धालुओं की ओर से दिए जाने वाले दान की राशि गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग के लिए खर्च की जाती है। इस तरह नामकुम का यह दुर्गा पूजा पंडाल केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि पारिवारिक एकता, आपसी सद्भाव और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश देने वाली एक अनूठी पहल भी बन गया है。
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा नगरपालिका बोर्ड: पहली बैठक सर्वसम्मति प्रस्ताव पारित

Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक विकास प्रस्तावों और जनसमस्याओं पर चर्चा के साथ संपन्न हुई। बैठक में पक्ष-विपक्ष के पार्षदों के बीच कई मुद्दों पर नोकझोंक भी देखने को मिली। कांग्रेस पार्षदों ने मुख्य सड़क के घुमावदार डिवाइडर से दुर्घटनाओं की आशंका और जावरा डंपिंग यार्ड का मुद्दा उठाया। वहीं, सरदार भगत सिंह नगर आवासीय योजना, सड़क निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन और विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा हुई। पालिकाध्यक्ष अनुसुइया नागर ने बताया कि बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता सहित भाजपा-कांग्रेस के पार्षद और नगरपालिका अधिकारी मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

रावतभाटा में ई-लॉटरी से 58 भूखंड आवंटन, 11 बचे

Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में सरदार भगत सिंह नगर आवासीय योजना के तहत भूखंड आवंटन की ई-लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। योजना में कुल 69 भूखंड शामिल थे, जिनमें से 58 भूखंडों का इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से आवंटन किया गया। आवेदन नहीं मिलने के कारण 11 भूखंडों का आवंटन नहीं हो सका। योजना में आर्थिक रूप से कमजोर, निम्न आय और मध्यम आय वर्ग के भूखंड शामिल हैं। नगर पालिका को इस योजना से करीब 5 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है। दशहरे के बाद शेष भूखंडों की नीलामी की जाएगी। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष अनुसूया नागर, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता और अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
0
0
Report

बरां में माताजी डूंगरी आस्था, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार का केंद्र

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:आस्था के साथ सैर-सपाटा, सामाजिक सरोकार एवं स्वास्थ्य का केंद्र बनी माताजी डूंगरी बारां जिलें के छीपाबड़ौद के हरनावदाशाहजी कस्बे के पूर्व से पश्चिम तक फैली पर्वत श्रृंखला के बीच स्थित माताजी की डूंगरी आज जन-जन की आस्था के साथ सैर-सपाटा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार का प्रमुख केंद्र बन गई है। प्रकृति की गोद में स्थित अष्टभुजा दुर्गा माताजी मंदिर पर विकसित गार्डन और शांत वातावरण लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। यहां दर्शनार्थियों के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ लेने वालों की भी नियमित आवाजाही रहती है। जानकारी के अनुसार छीपाबड़ौद मार्ग स्थित यह डूंगरी ढाई दशक पहले तक केवल एक सपाट पहाड़ी थी। पेड़-पौधे न होने से इसकी चोटी मॉर्निंग वॉक और युवाओं के खेलकूद के काम आती थी। कस्बा निवासी परमानंद पारेता ने बताया कि वर्ष 2000 में मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्हें डूंगरी पर पत्थर की मूर्तियां दिखीं, तभी मंदिर बनाने का विचार आया। वर्ष 2003 में यहां अष्टभुजा दुर्गा की आदमकद प्रतिमा स्थापित कर मंदिर बनाया गया, जो आज आस्था का बड़ा केंद्र है। बारह महीने भीड़ रहती है, लेकिन गर्मी और नवरात्र में दर्शनार्थियों का तांता लगता है। मंदिर समिति, जनसहयोग और सरकारी मदद से यहां चारदीवारी, इंटरलॉकिंग, हॉल, सुविधाघर, गार्डन और ग्राम पंचायत द्वारा ओपन जिम की स्थापना से परिसर की रौनक बढ़ गई है। नियमित योग कक्षा और धार्मिक आयोजनों से यह कस्बे का सर्वश्रेष्ठ पिकनिक स्पॉट बन गया है। बाद में बने शिव मंदिर और सटी चोटी पर स्थित देवस्थान ने आस्था को और विस्तार दिया है। यहां की दीवारों पर छात्र-छात्राओं द्वारा परीक्षा में सफलता की मन्नतें लिखने की अनूठी परंपरा भी रही है। ऊंचाई से कस्बे का मनमोहक नजारा और हर कोने पर बने सेल्फी पॉइंट युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं।
0
0
Report

बीकानेर के जैतपुर टोल प्लाजा पर डीजल टैंकर में भीषण आग

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर जैतपुर टोल प्लाजा के पास बायो डीजल टैंकर में लगी भीषण आग अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर बड़ा हादसा होटल की चारदीवारी में टैंकर से कथित अवैध रूप से डीजल निकालते समय लगी आग देखते ही देखते आग ने पूरे टैंकर को लिया चपेट में टैंकर में आग की विकराल लपटें उठने से मचा हड़कंप महाजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची एएसआई जगदीश प्रसाद मीणा पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचे घटनास्थल पर दमकल विभाग को दी गई आग लगने की सूचना होटल मालिक ने एहतियातन खाली करवाया परिसर पास स्थित शराब की दुकान से भी सामान बाहर निकाला गया अधिकारी दयानन्द रूयल और वृताधिकारी रणवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा
0
0
Report
Advertisement

आलोंपुर गार्डन में नवरात्रि गरबा: मंत्री मीणा ने भाग लिया

Sawai Madhopur, Rajasthan:शहर के आलनपुर स्थित एक गार्डन में नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर रात्रि को भव्य गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडीलाल मीणा ने भी शिरकत की वहीं कार्यक्रम में शहर के बड़ी तादाद में महिला, पुरुष और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगी रोशनी और मधुर संगीत के बीच गरबा महोत्सव का माहौल देखते ही बना। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक परिधानों में सजे महिला-पुरुषों ने एक साथ गरबा और डांडिया खेलकर नवरात्रि की खुशियां मनाईं। डीजे पर बजते धार्मिक गीतों और गरबा की धुनों पर प्रतिभागी जमकर थिरकते नजर आए। पूरे गार्डन में डांडिया की खनक और उत्साह का माहौल बना रहा। नवरात्रि पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। गरबा कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। देर रात तक चले इस आयोजन में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नवरात्रि महोत्सव का आनंद उठाया।
0
0
Report

सेवा सेतु कैंप से 108 प्रकरण निस्तारित, 89 परिवार योजनाओं से जुड़े

Dungarpur, Rajasthan:सेवा सेतु अभियान, शिविरों में बरसी राहत, दस दिन में 108 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण, 89 परिवारों को योजनाओं से जोड़ा। राज्य सरकार के निर्देश पर 7 से 16 अक्टूबर तक चले दस दिवसीय अभियान में डूंगरपुर नगरपरिषद ने पट्टे जारी करने से लेकर भवन निर्माण स्वीकृति, नामांतरण और भू-उपयोग परिवर्तन जैसे मामलों में तेजी दिखाई। अभियान के दौरान 68 पट्टे जारी किए गए, जबकि उपविभाजन, नामांतरण, लीज मुक्ति और अन्य प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 31 पात्र परिवारों को प्रथम किस्त और 58 लोगों को पीएम स्वनिधि योजना से जोड़ा गया। इन कामों से उन लोगों को राहत मिली, जो लंबे समय से अपने प्रकरणों के निस्तारण का इंतजार कर रहे थे। नगर परिषद सभापति सुशीला गुप्ता ने बताया कि नगरपरिषद की प्राथमिकता है कि शहरवासियों के काम तय समय पर हों और उन्हें किसी भी प्रकरण के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। इस सोच के साथ पहले दिन से ही जीरो पेंडेंसी की दिशा में काम शुरू किया गया और लंबित फाइलों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु अभियान में मिले परिणाम इस बात का प्रमाण हैं कि परिषद आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
0
0
Report
Advertisement

गंगरार की दो बहनों की पुलिस भर्ती वाल्मीकि समाज में उत्साह की नई लहर

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार से सफलता और संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। यहां ग्राम पंचायत में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत दीपक हरिजन की बेटियों ईशा और आंचल का पुलिस विभाग में चयन हुआ है। दोनों बेटियों ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे वाल्मीकि समाज का नाम रोशन किया है। पुलिस ट्रेनिंग पूरी करने के बाद दोनों के गंगरार पहुंचने पर ग्रामीणों और समाजजनों ने जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया और शोभायात्रा निकालकर खुशी मनाई गई। बेटियों की इस उपलब्धि से परिवार में उत्साह का माहौल है। उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।
0
0
Report

नरसिंहपुर के गाडरवारा अस्पताल में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV फुटेज धुंधला

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर -नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा के सिविल अस्पताल परिसर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने दिनदहाड़े एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बेलखेड़ी निवासी नीलेश किरार अस्पताल में मरीज का इलाज कराने आए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर उनकी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक—रजिस्ट्रेशन नंबर MP 05 MT 9976—लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल परिसर के ठीक पास पुलिस सहायता केंद्र मौजूद है, फिर भी चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे गया। हालांकि, कैमरों की फुटेज कुछ धुंधली बताई जा रही है, जो आरोपी की पहचान में चुनौती बन सकती है।
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस का दो दिवसीय लोकतंत्र मूल्य संवर्धन अभियान: 24 घंटे सतर्क रहने की अपील

Amravati, Maharashtra:दुसऱ्यांदा स्वतंत्र संग्राम सैनिक बनवण्याची वेळ आली आहे; 24 तास अलर्ट राहा केव्हाही आंदोलन करण्याची वेळ येऊ शकते काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ यांचं वक्तव्य अँकर :- अमरावतीच्या चिखलदरा मध्ये काँग्रेसचा दोन दिवसीय लोकशाही मूल्य संवर्धन अभियान आजपासून सुरु झाले आहे. या लोकशाही मूल्यसंवर्धन अभियान मध्ये प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ, विजय वडेट्टीवार, बाळासाहेब थोरात यांची प्रमुख उपस्थिती आहे असून यावेळी राज्यभरातून काँग्रेसचे नेते पदाधिकारी या अभियानाला उपस्थित झाले आहे. यावेळी काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ यांनी भाषणातून 24 तास तयार राहण्याच आव्हान केला आहे. प्रियंका गांधी आणि राहुल गांधी रस्त्यावर आहे त्यांना उचलले जात आहे. त्यामुळे दुसऱ्यांदा स्वतंत्र संग्राम सैनिक बनवण्याची वेळ आली आहे तसेच पक्षाकडून आदेश आला असून 24 तास अलर्ट राहा केव्हाही आंदोलन करण्याची वेळ येऊ शकते असे सांगण्यात आले आहे. व्यक्तीगत सत्याग्रह करण्याची तयारी आपण ठेवली पाहिजे असेही हर्षवर्धन सपकाळ यांनी म्हटले आहे
0
0
Report

Chaumu में भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा का देसी अंदाज वायरल, मारवाड़ी भाषण चर्चा

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चुनावी माहौल में बदले बदले से नजर आ रहे रामलाल शर्मा भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा के देशी भाषा में देशी ठरके निकाय चुनाव में भाजपा के बोर्ड बनने के बाद दिख रहा उत्साह मारवाड़ी भाषा में लच्छेदार भाषणों की जबरदस्त चर्चा एक चुनावी सभा में संबोधित करते हुए बोले रामलाल शर्मा कांग्रेस की बिना दूध देने वाली बाखड़ी से की तुलना तो वही भाजपा को बताया दुधारू लेन भैंस शर्मा का यह विडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल एंकर- चौमूं में निकाय चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। अपने देसी ठरके और मारवाड़ी भाषा में लच्छेदार भाषणों के चलते शर्मा इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहे हैं। एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रामलाल शर्मा ने कांग्रेस और भाजपा की तुलना भी बेहद देसी अंदाज में की। उन्होंने कांग्रेस की तुलना बिना दूध देने वाली बाखड़ी भैंस से की... , तो वहीं भाजपा को दूध देने वाली भैंस बताकर अपने समर्थकों के सामने सियासी कटाक्ष किया। शर्मा के इस मारवाड़ी अंदाज और ठेठ राजस्थानी शब्दों से सजे भाषण की खूब चर्चा हो रही है। उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चुनावी माहौल के बीच रामलाल शर्मा का यह देसी अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report

यूपी-उत्तराखंड-पंजाब चुनाव: जातिवादी प्रचार के बीच BSP ने सत्ता के सपने फिर दिखाए

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड एवं पंजाब राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा आमचुनाव में पार्टी के अच्छे व दमदार उम्मीदवारों के चयन सहित सघन ज़मीनी तैयारियों आदि के बीच यहाँ जातिवादी मीडिया/सोशल मीडिया द्वारा भी, अभी से ही षडयंत्र के तहत धनबल के दुरुपयोग के सहारे फेक व ध्यान भटकाने वाला, सर्वे/सर्वेक्षण आदि का मिथ्या प्रचार शुरू कर दिया गया है, जिसमें स्वाभाविक तौर पर बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) को निशाना बनाया जाना यह अति-दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। वैसे यहाँ यह कड़वी वास्तविकता भी उल्लेखनीय है कि जातिवादी मीडिया द्वारा चुनाव के दौरान बी.एस.पी. के विरुद्ध हमेशा ही मिथ्या व अनर्गल प्रचार किया जाता है तथा फेक व प्रायोजित सर्वे/सर्वेक्षण आदि में हमेशा कम व कमज़ोर करके आँका जाता रहा है। यहाँ तक कि सन 2007 में भी इनका बर्ताव ऐसा ही जातिवादी व द्वेषपूर्ण रहा था जबकि बी.एस.पी. ने तमाम लोगों के क़यासों व उम्मीदों पर पानी फेरते हुये पूर्ण बहुमत की अपनी सरकार बनायी थी और फिर यूपी में सबके साथ न्याय करने हेतु ’क़ानून द्वारा क़ानून का राज’ कायम करने सहित ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के नये संवैधानिक कल्याणकारी युग की शुरूआत हुई थी। इसीलिय यूपी में पहले सपा और अब भाजपा राज से त्रस्त सर्वसमाज से तथा ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के लोगों से यही अपील है कि वे विरोधी पार्टियों तथा जातिवादी तत्वों के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों सहित सभी प्रकार के मिथ्या व दुष्प्रचार आदि से ज़रूर सावधान रहें और अपनी मा. बहनजी के नेतृत्व में पाँचवीं बार बी.एस.पी. की सरकार बनाने में पूरे जी-जान से लगातार लगे रहें, जिसमें ही सबका हित निहित व सुरक्षित भी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top