Back
गुना के फतेहगढ़ में जमीन विवाद: दबंगों की बर्बरता, एक की मौत
KSKartar Singh Rajput
Oct 27, 2025 04:50:08
Morena, Madhya Pradesh
जमीनी विवाद में दंबगों की बर्बरता, अधेड़ को थार से कुचला, युवतियों के फाड़े कपड़े… उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत … mरणसन्न हालत में पिता को फटे कपड़ों में Hospital लेकर पहुंची बेटियां, गुना। जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में रविवार जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने क्रूरता और बर्बरता की हदें पार कर दीं। आरोप है कि दबंगों ने खेत पर जा रहे एक परिवार को रोककर पहले तो लाठी-डंडों, फर्सा और लुहांगी से हमला किया, फिर परिवार के एक सदस्य को थार वाहन से कुचल दिया। वहीं बचाने पहुंचीं परिवार की महिलाओं और युवतियों के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। घटना के बाद घायल अवस्था में सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां घायलों को फटे कपड़ों में देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति शर्मसार और आक्रोशित हो उठा। इस दौरान जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायल रामस्वरूप नागर उनकी पत्नी विनोद बाई नागर राजेंद्र नागर, तनीषा नागर और कृष्णा नागर खेत की ओर जा रहे थे। इस दौरान आरोपियों महेंद्र, जितेंद्र, कन्हैयालाल, लोकेश, नवीन सहित करीब 10-15 लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। बताया गया कि पहले से चले आ रहे जमीन के विवाद को लेकर इन सभी आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार हमला इतना तेज था कि परिवार के सदस्यों को बचने का मौका ही नहीं मिला। रामस्वरूप को लाठी-डंडों से पीटने के बाद जब वह जमीन पर गिर गया, तब आरोपियों ने थार वाहन उसके ऊपर चढ़ा दिया, जिससे उसके दोनों हाथ-पैर टूट गए। वहीं इस दौरान घर की महिलाएं और दो नाबालिग किशोरियां बीच-बचाव के लिए आगे आईं, तो उनके साथ भी जमकर मारपीट की गई। दबंगों ने उत्तेजना और बदले की भावना में किशोरियों के कपड़े तक फाड़ दिए, जिससे वे शर्मनाक हालत में अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में देर रात उपचार के दौरान रामस्वरूप नागर की मौत हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का उपचार जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई, गिरफ्तारी और मामले में कठोर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
FollowOct 27, 2025 07:49:440
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowOct 27, 2025 07:49:300
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowOct 27, 2025 07:49:050
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 27, 2025 07:48:490
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowOct 27, 2025 07:48:370
Report
PPPRANAV POLEKAR
FollowOct 27, 2025 07:48:050
Report
DRDivya Rani
FollowOct 27, 2025 07:47:350
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 27, 2025 07:46:360
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowOct 27, 2025 07:46:220
Report
ATAnuj Tomar
FollowOct 27, 2025 07:46:000
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowOct 27, 2025 07:45:500
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowOct 27, 2025 07:45:320
Report
ATAnuj Tomar
FollowOct 27, 2025 07:45:11Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAJA BANTHIA (DCP NORTH) ON DELHI UPSC ASPIRANT MURDER CASE, THREE ACCUSED ARRESTED
0
Report
PVPankaj Verma
FollowOct 27, 2025 07:43:100
Report
NANasim Ahmad
FollowOct 27, 2025 07:42:550
Report
