Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mandla481661
मण्डला के गौशाला में मवेशी मौतों से ग्रामीण आक्रोश, संत अनिल बाबा अनशन जारी
VMVimlesh Mishra
Dec 11, 2025 07:05:43
Mandla, Madhya Pradesh
मण्डला - निवास जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम बिझौली की गौशाला में गौवंश की मौत का मामला लगातार गरमा रहा हैं । गौशाला में लगातार हो रही गौवंश की मौतों से जंहा ग्रामीणों में आक्रोश है वंही एक संत अनिल बाबा गौवंश की मौतों को लेकर दो दिनों से आमरण अनसन ओर भूख हड़ताल पर बैठे है । जानकारी मिलते ही जंहा निवास एसडीएम,निवास जनपद पंचायत,जिला पशु चिकित्सा से डिप्टी डायरेक्टर की टीम गौशाला पहुंच ओर हालातों का जायजा लिया वंही अनिल बाबा को भूख हड़ताल ओर आमरण अनसन समाप्त करने की अपील की लेकिन संत जब तक गौशाला की स्थिति में सुधार नही लाया जाता तब तक अनसन जारी रखने की बात पर अड़े है । ग्राम बिझौली स्थित वर्ष 2019,2020 में मुख्यमंत्री गौसेवा योजना अंतर्गत लगभग 28 लाख की लागत से गौशाला का निर्माण किया गया था जिसकी क्षमता लगभग 100 मवेशियों को रखने की हैं परंतु लगातार अव्यवस्थाओं के चलते मवेशियों की मौत हो रही हैं हालांकि ये मामला कोई नया नहीं हैं उससे पहले भी इधर गौशाला में मवेशियों की मौत हो चुकी है परन्तु लगातार लापरवाही के चलते अन्य मवेशियों की मौत हो रही हैं अब ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा हैं इतना ही नहीं अब ग्रामीण विरोध में उतर आए हैं उनका कहना हैं कि पंचायत द्वारा गौशाला में समय में चारा,के साथ पीने की पानी तक की व्यवस्था नहीं की जा रही हैं जबकि पास में नगरार नदी हैं परन्तु भूख प्यास से मवेशी दम तोड़ रही हैं वही उन्होंने बताया कि लगभग 100 से अधिक मवेशियों को शासन ने रखा था परंतु वर्तमान में महज 40 मवेशी ही बची हैं जिसमें लगभग 6 मवेशी बीमार हैं इसी के चलते ग्रामीणों ने सोमवार को निवास मुख्यालय पहुंचकर एक जनपद पंचायत को आवेदन दिया था और व्यवस्थाओं को सुधारने की बात कही थी परन्तु स्थिति जस की तस होने के चलते मंगलवार को संत अनिल बाबा ने पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गौ हत्या का आरोप लगाया हैं इतना ही नहीं ग्राम बिझौली में निवास शहपुरा मार्ग के सड़क किनारे वह टेंट लगाकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं उनका कहना हैं कि जब तक प्रशाशन गौवंश की उचित व्यवस्था नहीं करता तब तक उनका यह प्रदर्शन चलता रहेगा ।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KCKumar Chandan
Mar 10, 2026 06:50:12
Ranchi, Jharkhand:झारखंड विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। बीजेपी विधायकों ने नौकरशाही पर राज्य सरकार से लगाम लगाने और महिलाओं पर अत्याचार बंद करने की मांग करने वाले नारे लगाए। सदन के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी देखने को मिली। मंत्री योगेन्द्र महतो ने कहा विपक्ष के नेता जिन विषयों को लेकर सदन में आयेंगे उनका जवाब देकर उनको संतुष्ट करने का काम करेंगे। लेकिन वो लोग संतुष्ट होना चाहें तब योगेन्द्र महतो, मंत्री मंत्री संजय यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी से पूछिए राज्य में 17 साल तक आप लोगों ने क्या क्या। अब हेमंत है तो हिम्मत है। संजय यादव, मंत्री बीजेपी विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा बीजेपी जनता के मुद्दों को लेकर मुखर है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में अभी बातों पर चर्चा हुई है। कई ज्वलंत मुद्दे हैं उस पर रणनीति बनी है। अधिकारियों का मनोबल बढ़ने लगा है। अधिकारी महिलाओं को अंग्रेजी सिखा रहे हैं उन्हें तुरंत निष्कासित करना चाहिए。 पूर्णिमा साहू, विधायक, बीजेपी बीजेपी विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा, लगातार दो दिन से जो घटनाएं घटी है सरकार गहरी नींद में सोई है। पुलिस और बेलगाम है। आए दिन जो घटनाएं घट रही सरकार संज्ञान ले और कार्रवाई करे शत्रुघ्न महतो, विधायक, बीजेपी बीजेपी विधायक रौशन लाल चौधरी ने कहा , बीजेपी के पास मुद्दे ही मुद्दे हैं। आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है और प्रशासनिक अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। महिला दिवस के दिन महिलाओं के साथ अपमानजनक हरकत किया गया। सदन के अंदर और आभार अपनी बात रखेंगे। रौशन लाल चौधरी, विधायक, बीजेपी बीजेपी विधायक नबीन जायसवाल ने कहा , झारखंड के जितने भी अहम मुद्दे हैं , आम जनता से जुड़े हैं, बीजेपी अपने विधायकों के साथ सदन के अंदर और बाहर जनता की आवाज बनने का काम करेगी, जिस तरह से ये सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही अफसरशाही हावी है। सत्ता पक्ष के विधायकों की भी अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। सरकार से जवाब मांगेगे , संतुष्ट करेगी तो चलेगा नहीं तो नहीं चलेगा नबीन जायसवाल, विधायक, बीजेपी बीजेपी विधायक रागिनी सिंह ने कहा, मुद्दे बहुत हैं, सरकार अपने बजट सत्र के माध्यम से घिसा पीटा चीज लेकर अपना पीठ थपथपाने का काम کرتی है। लेकिन अब बीजेपी o एक एक कार्यकर्ता और विधायक समझ चुके हैं सदन में ऐसा कुछ भी नहीं लाया गया जिससे हम लोग संतुष्ट हों। राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है बाइट ...रागिनी सिंह, विधायक, बीजेपी विपक्ष के सवाल और प्रदर्शन पर मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा प्रजातंत्र के सबको अपनी बात रखने का अधिकार है, जनता की आवाज उठाना चाहिए। कहीं कोई भ्रष्टाचार नहीं, की कोई अधिकारी बेलगाम नहीं है सब ठीक है बाइट ..दीपक बिरुआ, मंत्री
0
comment0
Report
SMSHARAD MAURYA
Mar 10, 2026 06:49:55
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh:खबर भदोही से है जहां देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने दो अंतरजनपदीय एवं एक अंतराज्यीय वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों की गिरफ्तारी की पहचान पंकज राव निवासी नटवलिया थाना कसिया जनपद कुशीनगर, सर्वेश सिंह निवासी बाबूछपरा मोरबन थाना रामकोला जनपद कुशीनगर और सकलेन निवासी अहरौली राय थाना कसिया जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों पर लूट, डकैती, संगीन जैसे मामलों में 20-25 से अधिक अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 10, 2026 06:49:38
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस ने अपराद एवं कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नियम 310 के तहत चर्चा की मांग की। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह नेगी मीडिया से खास बात करते हुए कहा कि प्रदेश में कई ऐसे ज्वलंत मुद्दे हैं जिस पर सरकार से जवाब मांगना है। प्रीतम सिंह ने कहा कि लॉयन ऑर्डर की स्थिति सबसे खराब है प्रदेश में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है इस पर सरकार को जवाब देना होगा। वही प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार के बजट को लेकर कहा कि यह निराशाजनक बजट है। जिन योजनाओं को केंद्र सरकार पूरा नहीं कर पाई उन योजनाओं पर राज्य सरकार गेम चेंजिंग बता रही। टिक टेक प्रीतम सिंह वरिष्ठ विधायक कांग्रेस
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Mar 10, 2026 06:49:28
Kanpur, Uttar Pradesh:KANPUR में आज Holi मनाई जा रही है। ऊंट-ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर निकले हुरियारे, 1942 से जुड़ी है इसकी कहानी। जमकर उड़ रहे रंग-गुलाल: इस बार भैंसा ठेला नहीं मिला। एंकर: आज कानपुर में गंगा मेला है, होली खेली जा रही है। ट्रैक्टर ट्रॉलियों और ऊंट पर सवार होकर हुरियारे निकले हैं। जमकर रंग-गुलाल बरस रहे हैं। हुरियारे नाचते-गाते और रंग खेलते छह घंटे में 7 किमी की दूरी तय करेंगे। इस बार ट्रैक्टर ट्रॉलियों से रंगों के ड्रम निकाला जा रहा है साथ ही 6 ऊंट, 5 घोड़े, 8 ट्रैक्टर और कई लोडर गाड़ियाँ इस उत्सव में शामिल हैं। राजजन बाबू पार्क में जिलाधिकारी और पुलिस अफसर ने तिरंगा फहराकर होली की शुरुआत की। क्रांतिकारियों के शिलालेख पर पुष्पांजलि भी। कानपुर की खास होली का इतिहास 1942 में ब्रिटिश शासन से जुड़ा है, जब कानपुर के 47 क्रांतिकारियों को जेल में बंद किया गया था। आज के ही दिन उनको जेल से छोड़ा गया, इस लिए आज कानपुर के लोग होली खेलते हैं। दिन में रंग खेलने के बाद शाम को मेला कमेटी की ओर से बाल मेला लगेगा। इसमें बच्चों के लिए झूले, फूड स्टॉल लगेंगे और आतिशबाजी भी होगी। बाइट- अमिताभ बाजपेई सपा विधायक
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 10, 2026 06:48:57
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रोड स्टेशन फाटक के पास पुलिस मुठभेड़ में तीन इनामिया बदमाश पकड़े गए, बताया जा रहा है जब पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों बदमाशों को घेराबंदी कर मौके से दबोच लिया। पुलिस की गिरफ्त में आये बदमाशों ने अपना नाम महफूज पठान, महराज पठान और अर्जुन उर्फ छोटू सोनकर बताया, प्रेम प्रसंग के चलते इन तीनों लोगों ने सुखनई नदी स्थित 7 मार्च को पूर्व पार्षद के बेटे सतीश की गोली मार का हत्या की थी, पुलिस की ओर से इन बदमाशों के ऊपर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था, इनके पास से एक 12 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और हत्या में प्रयुक्त काले रंग बाइक बरामद हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जेल भेजा जा रहा है।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Mar 10, 2026 06:47:39
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनरों को पंजाब के चार बड़े अस्पतालों में मिलेगा इलाज: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव इनमें होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मुल्लांपुर, पंजाब (यह टाटा मेमोरियल 센्टर मुंबई की यूनिट है), होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, संगरूर, पंजाब (यह भी टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई की यूनिट है), रीजनल स्पाइनल इंजरीज सेंटर, सेक्टर 70 मोहाली तथा पंजाब इंस्टिट्यूट ऑफ ल Liver एंड बिलियरी साइंस, फेज 3 बी 1, सेक्टर 60 मोहाली शामिल हैं इन अस्पतालों में कैंसर, रीढ़ की चोट और Liver से संबंधित गंभीर बीमारियों का बेहतरीन उपचार उपलब्ध कर्मचारियों, पेंशनरों और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है राज्य सरकार: आरती सिंह राव
0
comment0
Report
PVPankaj Verma
Mar 10, 2026 06:47:29
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज में बीती देर रात तेज रफ्तार का कहर दो युवकों की जान ले ली । घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर मठिया के पास रात लगभग 12 बजे के बाद की बताई जा रही है। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से जा टकराई, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के महादेवगंज गश्ती दल मौके पर पहुंचा और दोनों घायलों को तुरंत उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सनोज कुमार यादव (निवासी तालबन्ना) तथा बादल यादव (निवासी शोभापुर भट्ठा) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से साहिबगंज से महादेवगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मठिया पीपल पेड़ के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद वहां से गुजर रही मुफस्सिल थाना की गश्ती टीम ने तत्काल दोनों युवकों को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को इसकी सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने NH -80 को जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे जिसे पुलिस द्वारा समझा बुझा कर रोड जाम हटाया गया. वही मुफस्सिल थाना पुलिस दोनों शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई हैं । परिजनों के अनुसार दोनों युवक किसी भोज से लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। मृतक सनोज कुमार यादव के परिवार ने बताया कि सनोज का बुधवार को छेका (सगाई) होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इधर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Mar 10, 2026 06:47:08
Noida, Uttar Pradesh:विधायक मुलचंद शर्मा ने जो कहा वह किया पूरा, बार-बार सार्वजनिक मंचों से कह चुके हैं विधायक पं0 मुलचंद शर्मा, नहीं होने दूंगा सरकारी जमीन पर कब्जा बल्लबगढ़ में भू माफिया पर प्रशासन ने कराया मामला दर्ज सरकार की करोड रुपए की जमीन अपने नाम करने का है मामला सरकार की आंखों में धूल झोंक गलत कार्य करने वाले अधिकारियों पर भी की जाएगी कार्यवाही बल्लबगढ़。 बल्लभगढ़ के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मुलचंद शर्मा द्वारा विधानसभा सत्र में दौरान लगाए गए एक और सवाल पर सरकार ने की कार्यवाही, बल्लभगढ़ में नगर निगम द्वारा भू माफिया राजकुमार यादव पुत्र श्री राम निवास यादव निवासी बल्लभगढ़ पर सिटी थाना बल्लभगढ़ में FIR नंबर 0059 दर्ज कराई गई है जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336(3), 338,340 61 (धोखाधड़ी से संबंधित धाराएं) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उत्तर उसी व्यक्ति सरकारी भूमि पर मालिक बन बैठा था। बल्लभगढ़ के मिल्क प्लांट रोड स्थित एक निजी स्कूल के साथ लगती है यह करोड़ों की जमीन, विधायक मुलचंद शर्मा का बयान सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों कि नहीं है खैर, इस मामले की गहनता से कराई जायेगी जांच, इस मामले में अधिकारी और कर्मचारी द्वारा यदि किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई है तो होगी कार्यवाही, उन्होंने कहा कि यदि सरकारी जमीनों से कब्जे नहीं हटवाए तो आने वाली भविष्य की पीढ़ी के लिए हम क्या योजना बनाएंगे इसलिए सरकारी जमीनों पर कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री मुलंचंद शर्मा इससे पहले भी बल्लभगढ़ के सिटी पार्क को भू माफियाओं से करा चुके हैं मुक्त, सिटी पार्क पर कब्जा कर बेचने वाली वाली टीम से जुड़े हैं ये भू माफिया , विधायक मुलचंद शर्मा इस मामले से पहले भी बल्लभगढ़ की त्रिखा कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, दशहरा मैदान और प्राचीन पथवारी माता मंदिर,दौलत कॉलोनी,सेक्टर 63 ऊंचा गांव और गुलाब सिंह सैनी सामुदायिक भवन के पास सरकारी जमीन से भी भू माफियाओं के कब्जों को करा चुके हैं खाली,
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Mar 10, 2026 06:46:16
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:रीवा जिले का एक युवक बैग में पॉलीथिन में लिपटा भ्रूण लेकर हाईकोर्ट पहुंच गया। गेट नंबर 6 पर सुरक्षा जांच के दौरान जब सुरक्षाकर्मियों ने बैग की तलाशी ली तो उसमें भ्रूण मिला। सिविल लाइन थाना पुलिस की हवाले कर दिया गया। युवक ने अपना नाम दया शंकर पांडे बताया। युवक रीवा जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र के नदना गांव का रहने वाला है। युवक का कहना है कि हाल ही में हुए हादसे के बाद उसकी पत्नी का मिसकैरेज हो गया था। दयाशंकर पांडे के मुताबिक 1 मार्च को पत्नी के साथ घर जा रहा था तभी रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया, हादसे में उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं। उसके बाद 8 मार्च को पत्नी के पेट में पल रहे बच्चे का मिसकैरेज हो गया। सोमवार को हाई कोर्ट में उसकी याचिका पर सुनवाई थी इसी सिलसिले में वह कोर्ट पहुंचा था। युवक का कहना है कि दस्तावेजों के साथ उसने भ्रूण भी बैग में रखा हुआ था। दयाशंकर का आरोप है कि उसने 2024 में विधानसभा और लोकसभा चुनाव निर्दलीय लड़ा था; चुनाव हारने के बाद से उस पर हमले होने लगे हैं। उसका कहना है कि पिछले कुछ सालों से उसे और उसके परिवार पर चार-पांच बार हमले हो गए हैं। युवक ने लगातार हो रहे हमलों और कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। वहीं पुलिस ने युवक को समझाईश देकर और उसकी मौजूदगी में करिया पत्थर श्मशान घाट में भ्रूण को दफना दिया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने रीवा की बैकुंठपुर थाना पुलिस से संपर्क किया है; युवक को भरोसा दिलाया कि उसकी शिकायत पर पुलिस जरुर मदद करेगी.
0
comment0
Report
AMAjay Mishra
Mar 10, 2026 06:45:56
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बदवार गांव में भेड़ चराकर घर लौट रहे एक युवक पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया गया। हमले में युवक का दाहिने हाथ का अंगूठा कटकर अलग हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक कमलेश पाल भेड़ चराकर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बदवार निवासी राघुवेंद्र सिंह मिला और खाने के लिए एक एमएमभेड़ मांगने लगा। कमलेश ने भेड़ देने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर आरोपी ने धारदार हंसिया से उस पर हमला कर दिया। हमले से बचने के प्रयास में कमलेश पाल के दाहिने हाथ का अंगूठा कटकर अलग हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद गुढ़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बाइट कमलेश पाल पीड़ित बाइट उदित मिश्रा डीएसपी हेड क्वाटर 000
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top