Back
मण्डला की महिलाओं ने जंगल में मिसाल बना दीं, महिला दिवस पर सशक्तिकरण दिखा
VMVimlesh Mishra
Mar 08, 2026 01:15:49
Mandla, Madhya Pradesh
मण्डला - 8 मार्च… अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस। यह दिन महिलाओं की ताकत, संघर्ष और उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। लेकिन मंडला जिले में कुछ महिलाएँ ऐसी भी हैं, जो सिर्फ महिला सशक्तिकरण की बात ही नहीं करतीं… बल्कि अपने काम से इसकी मिसाल भी पेश कर रही हैं। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व और जिले के वन विभाग में तैनात ये महिला कर्मी जंगल के बीच अपनी जिम्मेदारियों को पूरी बहादुरी और आत्मविश्वास के साथ निभा रही हैं। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट… वीओ - 1- घना जंगल… वन्यजीवों की हलचल… और जिम्मेदारी से भरी ड्यूटी। यहाँ कान्हा टाइगर रिजर्व और जिले के वन विभाग में दर्जनों महिलाएँ अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर रही हैं और एक नई मिसाल कायम कर रही हैं। वीओ - 2 - कोई टूरिस्ट गाइड बनकर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को जंगल की रोचक कहानी सुना रही है… तो कोई फॉरेस्ट गार्ड बनकर दिन-रात जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा में मुस्तैद है। कई महिलाएँ वाहन चालक की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं, जो कठिन जंगल मार्गों पर पर्यटकों और अधिकारियों को सुरक्षित सफर कराती हैं। वीओ - 3 - जंगल की ड्यूटी आसान नहीं होती। कभी लंबी पैदल गश्त… तो कभी दूर-दराज के बीटों में निगरानी। लेकिन इन महिला कर्मियों ने अपने साहस, मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि जिम्मेदारी निभाने में वे किसी से कम नहीं हैं। वीओ - 4 - सुबह से लेकर देर शाम तक जंगल की निगरानी…पर्यटकों को मार्गदर्शन…और वन्यजीवों की सुरक्षा, हर जिम्मेदारी को ये महिलाएँ पूरे आत्मविश्वास और समर्पण के साथ निभा रही हैं। बाइट - रेंज अफसर - खापा रेंज । “वन विभाग में काम करना हमारे लिए गर्व की बात है। हम चाहती हैं कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएँ आगे आएँ और ऐसे क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बनाएँ।” WT - विमलेश मिश्र । वीओ - 5 - कान्हा टाइगर रिजर्व और जिले के वन विभाग की ये महिला अधिकारी और कर्मचारी सिर्फ अपने कर्तव्यों का निर्वहन ही नहीं कर रहीं… बल्कि समाज को यह संदेश भी दे रही हैं कि महिलाएँ हर क्षेत्र में नेतृत्व करने की क्षमता रखती हैं। एंकर आउट्रो वाकई… जंगल की इन शेरनियों ने यह साबित कर दिया है कि महिला दिवस सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं…बल्कि महिलाओं की हिम्मत, आत्मविश्वास और काबिलियत का प्रतीक है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 08, 2026 02:31:24Noida, Uttar Pradesh:हाइपर-रियलिस्टिक आर्ट का 'जादू'
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 08, 2026 02:31:06Noida, Uttar Pradesh:मगरमच्छ भी आ सकता है, सावधान!
0
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 08, 2026 02:30:570
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 08, 2026 02:30:45Noida, Uttar Pradesh:आसमान में रंग-बिरंगी आकृतियाँ
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 08, 2026 02:30:16Noida, Uttar Pradesh:स्किमबोर्डर का हैरतअंगेज़ स्टंट
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 08, 2026 02:30:08Noida, Uttar Pradesh:पिता-पुत्र की मस्ती का अनोखा अंदाज
0
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowMar 08, 2026 02:17:120
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 08, 2026 02:16:270
Report
RMRam Mehta
FollowMar 08, 2026 02:16:180
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 08, 2026 02:15:580
Report