Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khargone451001

खरगोन के अदलपुरा में तेंदुए का शव मिला; शिकारी की आशंका, पीएम शुरू

RJRakesh Jaiswal
Nov 13, 2025 11:34:37
Khargone, Madhya Pradesh
खरगोन जिले के कसरावद वन क्षेत्र के अदलपुरा से चिचली मार्ग पर मृत तेंदुए का शव मिला, शिकारी की आशंका। कपास के खेत के पास मेड़ पर मृत अवस्था में मिला तेंदुए का शव। ग्रामीण और किसानो की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुआ के आस पास लाल रिबन बांध कर घटना स्थल को वन विभाग ने किया प्रतिबंधित। इंदौर राला मंडल की फोरेंसिक और डाॅग स्क्वाड को वन विभाग ने बुलाया। तेंदुए का पीएम रिपोर्ट से भी शिकार का खुलासा होने से चार डाक्टरों की टीम करेगी PM
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PTPreeti Tanwar
Nov 13, 2025 13:16:51
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश की 63 हजार आंगनबाड़ियों में गूंजा वंदे मातरम् राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर, प्रदेश की 63 हजार आंगनबाड़ियों में नन्हे-मुन्नों की मासूम आवाज़ों में आज देशभक्ति का संदेश गूंज उठा... महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं, यानी ICDS की ओर से ये सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। निदेशक वासुदेव मालावत ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को बच्चों में जगाना और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार वंदे मातरम् गीत की ऐतिहासिक भूमिका के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि नागरिकों में एकता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रप्रेम की भावना को और मज़बूती मिले। आज प्रदेशभर की आंगनबाड़ियों में बच्चों ने मिलकर जब वंदे मातरम् गाया बाइट– आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Nov 13, 2025 13:16:38
0
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Nov 13, 2025 13:16:28
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:फ्लैगशिप योजनाओं, आशान्वित ब्लॉक एवं गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई। राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम तथा गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक की। कलेक्टर ने कहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की मंशा अनुसार राजसमंद जिले में प्रत्येक योजना का धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वयन हो और कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे, अधिकारी संवेदनशीलता से अधिकतम लोगों तक योजनाओ का लाभ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य केवल आंकड़ों में सुधार नहीं बल्कि नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में वास्तविक परिवर्तन लाना है। प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध व पारदर्शी ढंग से पहुंचे।
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Nov 13, 2025 13:16:15
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में गंजपर गांव में उत्पाद विभाग की टीम पर हुए हमले में अथमलगोला पुलिस ने अभी तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 8 अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वही ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट की है। छापेमारии में गांव के कुछ लोग घायल हुए हैं। उत्पाद विभाग की टीम गुप्त सूचना के आधार पर गंजपर गांव में शराब वितरण कर रहे दो लोगों को पकड़ने गई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला कर दिया था, जिसमें पथराव के दौरान तीन महिला समेत चार पुलिस कर्मी घायल हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह अथमलगोला थाने की पुलिस छापेमारी के लिए गांव पहुंची थी। इस दौरान महिलाएं घर पर मौजूद थी। महिलाओं के दरवाजा नहीं खोलने पर दरवाजा तोड़ दिया गया और कई महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस की कार्रवाई में कुछ महिलाएं घायल हुई हैं। बाइट घायल महिलाएं आयुष श्रीवास्तव, एसडीपीओ 2, बाढ़
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Nov 13, 2025 13:15:46
Kishanganj, Bihar:ANCHOR : बिहार के किशनगंज जिले में विधानसभा चुनाव की मतगणना कल 14 नवंबर को शुरू होने वाली है।जिसकी सारी तैयारी पूरी करने का दावा जिला प्रशासन ने किया है। जिले की चारों सीटों – किशनगंज, बहादुरगंज, कोचाधामन और ठाकुरगंज – के परिणामों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मतगणना की पूरी प्रक्रिया पश्चिमपाली स्थित कृषि बाजार समिति के प्रांगण में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न होगी।सुबह 8 बजे से डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी, जबकि 8:30 बजे से ईवीएम की मतगणना आरंभ हो जाएगी। इसके लिए कुल 14 टेबल तैयार किए गए हैं। जिले की चार विधानसभा सीटों पर कुल 35 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनका भविष्य ईवीएम में कैद है। एसपी ने कहा कि मतगणना केंद्र पर три स्तरीय सुरक्षा तैनात की गई है। स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीनों की निगरानी के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बल 24 घंटे मुस्तैद हैं। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और बिना पास के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। स्ट्रांग रूम में आने-जाने वाले हर व्यक्ति का नाम रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। एसपी ने कहा कि जुलूस निकालने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।वहीं स्कूल कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को भी बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। बाइट : सागर कुमार एसपी किशनगंज
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Nov 13, 2025 13:15:18
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के केंदुआ क्षेत्र एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। भोला नाथ बसेरिया ग्राउंड के पास गुरुवार को बाइक सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने करीब 5 राउंड फायरिंग की। सूचना मिलते ही गोंडुडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों को खदेड़ा। पुलिस ने घटनास्थल से जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है। वहीं, दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा मामला कुसुंडा क्षेत्र में कोयला ट्रांसपोर्टिंग के वर्चस्व और रंगदारी विवाद से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग प्रगति इंडियन रोड लाइन से जुड़े ट्रांसपोर्टिंग कार्य को लेकर विवाद के दौरान हुई। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। एहतियातन गोंदुडीह ओपी की टीम ने मौके पर कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Nov 13, 2025 13:15:02
Dhanbad, Jharkhand:मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. हंगामे की घटना शहर के सरायढेला सहयोगी नगर स्थित सावित्री सर्जिकेयर एंड मैटरनिटी सेंटर की है. जहां चंद्रपुरा की शीलू कुमारी गर्भवती महिला को प्रसव के लिये भर्ती कराया गया था. परिजनों के अनुसार शीलू ने एक बच्ची को जन्म दिया. ऑपरेशन से डिलीवरी हुईं थी. इसके बाद उसे ब्लीडिंग शुरू हो गई. जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे snmmch रेफर कर दिया. Snmmch में इलाज के दौरान शीलू की मौत हो गई. आरोप लगाया कि सावित्री सर्जिकेयर एंड मैटरनिटी सेंटर में इलाज में लापरवाही बरती गई जिसके वजह से ही शीलू की जान चली गई.
0
comment0
Report
PSPrasenjit Sardar
Nov 13, 2025 13:14:39
Baruipur, West Bengal:ক্যানিংয়ের নিকট আত্মীয়কে বাবা সাজিয়ে ভারতীয় পরিচয় পত্র তৈরির অভিযোগ বাংলাদেশি যুবকের বিরুদ্ধে,প্রশাসনের কাছে অভিযোগ দায়ের। বেশ কয়েক বছর আগে বাংলাদেশ থেকে এদেশে চলে এসেছিলেন এক যুবক। শফিক গাজি নামে ঐ যুবক বাংলাদেশী হলেও বর্তমানে তাঁর এদেশের ভোটার কার্ড, আঁধার কার্ড সবই তৈরি হয়েছে। সমস্ত পরিচয় পত্রে তাঁর স্ত্রীর কাকা জয়নাল গাজীকে নিজের বাবা বলে উল্লেখ করেছেন সফিক। বিষয়টি জানতে পেরে ঘটনার প্রতিবাদ করে থানা ও নির্বাচন কমিশনের দ্বারস্থ হয়েছেন বৃদ্ধ জয়নাল গাজী।ক্যানিংয়ের নিকারিঘাটা গ্রাম পঞ্চায়েতের ছোট দুমকি গ্রামের ঘটনা। দিল্লিতে সালেমা গাজীর সাথে পরিচয় হয় শফিক গাজিjne নামে ঐ যুবক বাংলাদেশী হলেও বর্তমানে তাঁর এদেশের ভোটার কার্ড, আঁধার কার্ড সবই তৈরি হয়েছে। সমস্ত পরিচয় পত্রে তাঁর স্ত্রীর কাকা জয়নাল গাজীকে নিজের বাবা বলে উল্লেখ করেছেন সফিক। বিষয়টি জানতে পেরে ঘটনার প্রতিবাদ করে থানা ও নির্বাচন কমিশনের দ্বারস্থ হয়েছেন বৃদ্ধ জয়নাল গাজী।ক্যানিং থানায় লিখিত অভিযোগও দায়ের করেছিলেন। কিন্তু কোন লাভ হয়নি। এস আই আর আবহে রাজ্য জুড়ে ভুয়ো নাগরিকদের শনাক্ত করার তোরজোড় শুরু হতেই ফের নির্বাচন কমিশনের দ্বারস্থ হয়েছেন জয়নাল। নির্বাচন কমিশনে নতুন করে অভিযোগ জানানোর পাশাপাশি ক্যানিং মহকুমা শাসকের দফতরেও অভিযোগ জানিয়েছেন তিনি। এই ঘটনার পর থেকে শফিক গাজি গা ঢাকা দিয়েছেন। যদিও তাঁর স্ত্রী সালেমা গাজী দাবি করেছেন, জয়নাল গাজীই সফিকের বাবা। সম্পত্তি নিয়ে বিবাদের জন্য মিথ্যা অভিযোগ করছেন তিনি।
0
comment0
Report
PMProsenjit Malakar
Nov 13, 2025 13:13:55
Nijuri, West Bengal:বোলপুরের ভোট সুরক্ষা সভা ঘিরে ফের বিতর্কে অনুব্রত মণ্ডল। সভামঞ্চে দাঁড়িয়ে তিনি বলেন, “ভয়ের কিছু নেই, আমাদের লোকেরা আছে ঠিক ভোটার লিস্টে নাম ঢুকিয়ে দেবে।” তাঁর এই মন্তব্যকে কেন্দ্র করেই শুরু হয়েছে রাজনৈতিক তোলপাড়। কারণ বর্তমানে দেশের ১২টি রাজ্যে জাতীয় নির্বাচন কমিশনের তত্ত্বাবধানে চলছে স্পেশাল ইনটেনসিভ রিভিশন (এসআইআর) প্রক্রিয়া— যেখানে দলীয় প্রভাবের কোনও সুযোগ নেই বলেই দাবি কমিশনের। অনুব্রত এদিন আরও বলেন, এনআরসি নিয়ে ভয় পাওয়ার কিছু নেই, কারণ “মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় আছেন, কাউকে জেলে যেতে হবে না।” তিনি উল্লেখ করেন, আসামে এনআরসি-র সময় অধিকাংশ বাদ পড়া মানুষ হিন্দু, তাই বিভ্রান্তিতে না পড়ার বার্তাও দেন ভোটারদের। বিজেপি এই মন্তব্যকে কেন্দ্র করে তীব্র সমালোচনা করেছে। বোলপুর সাংগঠনিক জেলা সভাপতি শ্যামাপদ মণ্ডল প্রশ্ন তোলেন— “কিভাবে কোনও দলের লোক ভোটার লিস্টে নাম তুলতে পারে? এটিই প্রমাণ করছে বিএলওদের প্রভাবিত করার অভিযোগ সত্য।” এদিকে বিরোধী দলনেতা শুভেন্দু অধিকারী সম্প্রতি নির্বাচন কমিশনে ১৩ লক্ষ ২৫ হাজার ভুয়ো ভোটারের তালিকা জমা দিয়েছেন। এই পটভূমিতেই অনুব্রত মণ্ডলের মন্তব্য আরও বিতর্ক বাড়িয়েছে।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Nov 13, 2025 13:13:32
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है जहां एक आदिवासी युवती ने समुदाय विशेष के कुछ लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और लगातार छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है, जहां कॉलेज जाने वाली आदिवासी युवती ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि समुदाय विशेष के कुछ लोग उसे प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का दबाव दे रहे थे। युवती का आरोप है कि आरोपी कई बार उसके साथ रास्ते में छेड़खानी करते हैं और गाड़ी में जबरन बैठाने की कोशिश करते हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय के निर्देश में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। गांव के निवासी बहादुर अली पुत्र मोहम्मद अली, नसीमुद्दीन पुत्र खजीमुद्दीन, अजमत अली पुत्र बहादुर अली, रजिया पनिका पत्नी बहादुर अली, और अमवार निवासी अली सुभान पुत्र अली असगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर धारा 74, 111, 341(3), SC/ST Act की धारा 3/2, और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 5(1) सहित अनेक गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी बहादुर अली को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी बहादुर अली पर जमीन और अवैध कारोबार से जुड़ा एक और गंभीर आरोप सामने आया है—उसने एक आदिवासी महिला से शादी कर इलाके में आदिवासियों की जमीन औने-पौने दामों पर खरीदनी शुरू की, ताकि बाहरी लोगों को ऊंचे दाम पर बेचकर एक संगठित नेटवर्क बना लिया जाए। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि धर्म परिवर्तन के साथ-साथ आदिवासी जमीनों की अवैध खरीद-फरोख्त का बड़ा खेल तो नहीं चल रहा। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। आदिवासी बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर चल रही योजनाओं के बीच यह घटना कई सवाल खड़े करती है। क्या अब धर्म परिवर्तन और जमीन का कारोबार एक साथ चल रहा है, यह तब सामने आएगा जब जांच पूरी होगी, लेकिन फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी है और जिला प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। ASP त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि रेनू कुमारी ने बताया कि ग्राम बघाडू के बहादुर अली अपनी पत्नी रजिया पनिका व चांदनी के साथ उसके घर आकर मुस्लिम धर्म अपनाने का प्रलोभन देते हुए कालेज जाते समय पीछा करते हैं और छेड़खانی करते हैं। गांव की जमीनें अपनी पत्नी के नाम खरीद कर बाहर के लोगों को बुलाकर बसाए जाते हैं। शिकायत के आधार पर केस दर्ज और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Nov 13, 2025 13:13:18
Jaspur, Uttarakhand:रामनगर में खाद्य विभाग की टीम ने चिकन बिरयानी सेंटरों एवं होटल व ढाबों पर की छापा मार कार्रवाइयाँ; कई स्थानों पर मिली भारी खामियां. भवानीगंज क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम ने अचानक चिकन बिरयानी सेंटर और होटल व ढाबों पर छापामार कार्रवाई करते कई दुकानों पर विभाग के नियमों की अनदेखी पाई गई. रामनगर के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि भवानीगंज क्षेत्र में पिछले लंबे समय से लोगों की शिकायत आ रही थी कि यहां स्थित चिकन बिरयानी सेंटर और होटल व ढाबों पर काफी गंदगी रहने के साथ विभाग के नियमों की अनदेखी की जा रही है. उन्होंने बताया कि लोगों की यह शिकायत थी कि कई प्रतिष्ठान विभाग के बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आज यह छापा मार कार्रवाइयाँ की है. उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान कई प्रतिष्ठानों पर काफी कमी पाई गई है, जिसके कारण दुकान संचालकों को दुकानों में सफाई रखने के निर्देश देने के साथ ही प्रपत्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित समय पर प्रपत्र पूरे नहीं किए गए तो संबंधित प्रतिष्ठान स्वामी के खिलाफ सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा तथा यह अभियान लगातार जारी रहेगा. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा.
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Nov 13, 2025 13:12:55
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा --यूपी के मथुरा में सनातन यात्रा के प्रवेश पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- यह एक वैचारिक यात्रा है। हिंदुओं की एकता की यात्रा है। हम देश में दंगा नहीं, गंगा चाहते हैं। बम फोड़ने वाले नहीं, नारियल चढ़ाने वाले चाहते हैं। यात्रा में बवाल की साजिश के सवाल पर उन्होंने कहा- कुछ कट्टरपंथी विचारधारा के लोग हैं। ये लोग एकता नहीं चाहते। सद्भावना नहीं चाहते। हिंदुओं को जागना होगा। वरना वो दिन दूर नहीं, जब हर गली में बम फूटेंगे। बाईट: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री धीरेंद्र शास्त्री की सनातन यात्रा मथुरा पहुंची: भव्य स्वागत, ए एसपी अनुज चौधरी को किया सल्यूट मथुरा : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'सनातन एकता पदयात्रा' गुरुवार को भारी उत्साह के बीच भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में दाखिल हुई। पिछले सात दिनों से चल रही यह यात्रा, जिसका उद्देश्य हिंदू एकता का संदेश फैलाना है, को यूपी-हरियाणा बॉर्डर से मथुरा तक जगह-जगह भव्य स्वागत मिला। हालांकि, यात्रा में दाखिल होने से पहले यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर धीरेंद्र शास्त्री का स्वास्थ्य खराब हो गया था और उन्हें सड़क पर कुछ देर आराम करना पड़ा था। बावजूद इसके, उन्होंने अपनी दृढ़ता दिखाई और अचार-पराठा खाकर यात्रा जारी रखी। एएसपी अनुज चौधरी को किया सल्यूट मथुरा में पदयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे एएसपी अनुज चौधरी और उनके दल की मुस्तैदी को देखते हुए एक अनूठी घटना हुई। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद सुरक्षा के कड़े इंतजामों के लिए एएसपी अनुज चौधरी को सल्यूट (Salute) किया, जो पुलिस और जनता के बीच सद्भावना का प्रतीक बना। मथुरा में यह पदयात्रा अगले चार दिनों में लगभग 55 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भक्तों का उत्साह चरम पर है, जिन्होंने फूलों की वर्षा कर और जय श्री राम के नारों के साथ शास्त्री का स्वागत किया। इस दौरान हनुमान की वेशभूषा में भक्त और सीता-राम की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शास्त्री ने अपने संबोधन में दिल्ली ब्लास्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वे देश में दंगा नहीं, गंगा चाहते हैं, और मौलवियों से बच्चों को डॉ. कलाम बनाने का आह्वान किया था। उनकी यात्रा अब मथुरा के धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र में प्रवेश कर चुकी है।
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Nov 13, 2025 13:12:35
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top