Back
खरगोन में वर्षा बेरूखी से सोयाबीन फसल भारी नुकसान, मुआवजे पर सवाल
RJRakesh Jaiswal
Oct 08, 2025 09:40:18
Khargone, Madhya Pradesh
एंकर खरगोन जिले में सोयाबीन की फसल वर्षा की बेरूखी से खराब हो गई किसानों की चिंता बनी रही। किसानों की उम्मीद एक एकड़ में छह से सात क्विंटल थी, पर फसल एक से दो क्विंटल ही निकली। सरकार भावांतर दे भी दे, पर संकट तब है जब फसल ही कम है, भावांतर का मलहम किसान के जख्म नहीं भरेगा। दीपावली आ गया, अब पंजीयन कराओ या फसल बेचकर त्यौहार मनाओ। कारण: वर्षा के समय कभी कम तो कभी अधिक वर्षा ने फसल बिगाड़ दी है; पीला मोजेक से नुकसान तो कुछ क्षेत्रों में चेपट होकर चारा बन गई। तस्वीरों में फसल चारा हो गई है; किसान थ्रेसिंग न कराकर रोटावेटर चलाकर मवेशी चराकर नष्ट कर रहे हैं। खर्गोन के झिरन्या के बंझर गांव के आकाश पंवार ने कहा दो खेत में छह एकड़ सोयाबीन बोई थी, थ्रेसिंग कराई तो दोनों जगह एक क्विंटल एवरेज मिला। जमनालाल पंवार ने कहा थ्रेसिंग में प्रति एकड़ दो हजार रुपए से ज्यादा खर्च आ रहा है, इसके बाद क्या बचेगा, शासन को मुआवजा देना चाहिए। भारतीय किसान संघ के श्यामसिंह पवार ने कहा 50 किलो से एक क्विंटल प्रति एकड़ मिल रही है इसलिए किसान मवेशी चरा रहे हैं, दो माह तक सुध नहीं ली गई; अगली फसल के लिए रोटावेटर चल रहे हैं, शासन मुआवजा नहीं देता तो किसान आंदोलन करेंगे। तस्वीर खरगोन अनाज मंडी में पहुंचे किसान भावांतर से खुश नहीं, फसल उम्मीद से कम है; सरकार भावांतर का ढिंढोरा पीटती है पर मुआवजा दे। जिम्मेदार अधिकारी कृषि उपसंचालक शिवराज सिंह राजपूत ने कहा खरगोन में 88 हजार हेक्टेयर में सोयाबीन फसल है; कुछ क्षेत्रों में कम बारिश शुरूआती दौर में हुई है; राजस्व एवं फसल बीमा से मुआवजा दिलाने के प्रयास जारी हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
319
Report
334
Report
353
Report
382
Report
SKSHIV KUMAR
FollowDec 07, 2025 18:46:17284
Report
ADArjun Devda
FollowDec 07, 2025 18:45:43221
Report
RSR.B. Singh
FollowDec 07, 2025 18:45:26180
Report
KRKishore Roy
FollowDec 07, 2025 18:30:48161
Report
KRKishore Roy
FollowDec 07, 2025 18:30:34148
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 07, 2025 18:30:10Jaipur, Rajasthan:जयपुर। RAS दिनेश कुमार शर्मा बने विशिष्ट सहायक। डिप्टी सीएम दिया कुमारी के बने विशिष्ट सहायक। कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश।
177
Report
ATAlok Tripathi
FollowDec 07, 2025 18:18:42143
Report
RSRavi sharma
FollowDec 07, 2025 18:18:16114
Report
NJNitish Jha
FollowDec 07, 2025 18:17:10183
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 07, 2025 18:16:45Noida, Uttar Pradesh:पंडरा पार्क घटना पर वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल का बयान
110
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowDec 07, 2025 18:16:22204
Report