Back
खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में प्रेम की जीत, रिजवाना ने आराध्या बनकर सात फेरे
PSPramod Sharma
Dec 12, 2025 19:01:05
Khandwa, Madhya Pradesh
रिजवाना बनी आराध्या,शिव की है अनन्य भक्त
- एमपी के खंडवा में रिजवाना बनी आराध्या, महादेवगढ़ मंदिर में लिए अतुल संग फेरे लिए...
- कहते हैं इश्क में लोग सरहदें पार कर जाते हैं, लेकिन जब प्रेम गहरा हो जाए तो मजहब की दीवारें भी टूट जाती हैं। ऐसा ही नजारा शुक्रवार को खंडवा जिले के महादेवगढ़ मंदिर में देखने को मिला, जहां हरदा जिले की रहने वाली लड़की रिजवाना ने अपने प्रेमी अतुल के साथ सात फेरे लेते हुए नया जीवन शुरू किया। सामाजिक बंधनों, मजहबी रीतियों और पारिवारिक विरोध के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया।
*रिजवाना से आराध्या बनने तक का सफर*
- रिजवाना और अतुल की प्रेम कहानी कोई आज की नहीं, बल्कि बचपन का पनपा हुआ प्यार है। उम्र में एक साल बड़ी होने के बावजूद दोनों के बीच प्रेम का रिश्ता वर्षों से मजबूत होता गया। लेकिन युवती के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। लगातार विरोध और दबाव के बीच रिजवाना ने अपने जीवन का फैसला खुद लेने का साहस जुटाया।
*धर्म परिवर्तन के बाद रिजवाना का नया नाम रखा गया आराध्या*
- धर्म परिवर्तन के पीछे युवती का स्पष्ट कहना था कि वह पिछले काफी समय से सनातन धर्म की रीति–परंपराओं को समझ रही थी और उन्हें महसूस कर रही थी। उसने इस्लाम धर्म का त्याग कर सनातन को स्वीकार करने का निर्णय अपने मन और विश्वास से लिया। धर्म परिवर्तन से पहले आराध्या ने अपनी आस्था को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से पूजन-अर्चना भी की। पिछले 6 महीनों में 16 सोमवार के व्रत रखे। हरदा जिले के कई मंदिरों में जाकर भगवान शिव से आशीर्वाद लिया। नवरात्रि में 9 दिनों तक माता दुर्गा की आराधना की। लगातार सनातन संस्कृति, पूजा-पाठ और जीवन के मूल सिद्धांतों को समझा। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद ही युवती ने पूरी निष्ठा से सनातन धर्म में प्रवेश करने का निर्णय लिया।
- खंडवा जिले के महादेवगढ़ मंदिर में विधि–विधान से हुआ धर्म परिवर्तन...रिजवाना उर्फ आराध्या ने धर्म परिवर्तन की इच्छा जताते हुए महादेवगढ़ मंदिर के संचालक अशोक पालीवाल से संपर्क किया। उनके मार्गदर्शन में युवती को खंडवा बुलाया गया। अतुल को भी खंडवा बुलाकर दोनों की सहमति सुनिश्चित की गई। इसके बाद धर्मांतरण की पूरी प्रक्रिया वैदिक विधि–विधान के अनुसार सम्पन्न हुई। पूरी प्रक्रिया मंदिर के पुजारी और स्थानीय श्रद्धालु बाराती बने।
- शुभ मुहूर्त में सात फेरे, अतुल ने पहनाई वरमाला और मंगलसूत्र...धर्म परिवर्तन के बाद महादेवगढ़ मंदिर में सैकड़ों की उपस्थिति में विवाह की तैयारी की गई। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रों के साथ पवित्र अग्नि के साक्षी सात फेरे लिए गए। अतुल ने आराध्या को वरमाला पहनाई, फिर मंगलसूत्र बांधकर जीवनभर साथ निभाने का वचन दिया। विवाह समारोह में मंदिर के पुजारी और स्थानीय श्रद्धालु बाराती बने।
*परिवार का विरोध, लेकिन प्रेम की जीत*
- आराध्या ने साफ कहा कि उसका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। दबाव, ताने और रुकावटों के बावजूद उसने अपने जीवन के फैसले खुद करने का संकल्प लिया। उसने कहा- “मैंने अपनी इच्छा और विश्वास से धर्म बदला है। किसी के दबाव में नहीं। मैंने अपने प्यार के साथ नई शुरुआत की है।”
(वीडियो)
बाइट - आज की आराध्या कल की रिजवाना
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SNSWATI NAIK
FollowDec 12, 2025 19:45:380
Report
BSBidhan Sarkar
FollowDec 12, 2025 19:45:200
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 12, 2025 19:01:180
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 12, 2025 19:00:120
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 12, 2025 18:46:230
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 12, 2025 18:46:020
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowDec 12, 2025 18:45:520
Report
ASAmit Singh
FollowDec 12, 2025 18:45:350
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 12, 2025 18:17:060
Report
CRCHANDAN RAI
FollowDec 12, 2025 18:16:460
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 12, 2025 18:01:000
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowDec 12, 2025 18:00:520
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowDec 12, 2025 18:00:370
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 12, 2025 18:00:240
Report