Back
खंडवा हादसे में पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री ने चार-चार लाख राहत राशि का भरोसा दिलाया
PSPramod Sinha
Oct 03, 2025 12:03:24
Khandwa, Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खंडवा के पाढल फाटा गांव पहुँचे। यहाँ हर एक शोकाकुल परिवारों से मिले और उन्हें शासन द्वारा दी गई चार चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि के आधिकारिक पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने शोक संतृप्त परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की; मुख्यमंत्री ने जमीन पर बैठकर मृतकों के परिजनों से हादसे की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःख के समय हमारी पूरी सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा जिनकी मौत हो गई उनके लिए 4 लाख रुपए दिए जा रहे हैं, जो गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें 1 लाख रुपए और घायल जिन्हें 50 हजार की तत्काल राहत राशि दी जा रही है। इस घटना में जिन लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए लोगों को बचाने का प्रयास किया है उन्होंने सरकार 26 जनवरी पर इनका सम्मान करेगी और 51 हजार का इनाम पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। घटना बहुत दुःख भारी है; मैंने खुद इस हादसे को समझने की कोशिश पीड़ित परिवार से मिलकर की है। खंडवा के पंधানা के जमाली राजगढ़ के पाढल फाटा गांव में गुरुवार को माताजी की प्रतिमा विसर्जन करते समय ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में गिर गई थी जिसमें 11 ग्रामीण की दुखद मृत्यु हो गई थी। तीन लोग खंडवा जिला अस्पताल के ICU में भर्ती हैं, उनके उपचार जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowOct 03, 2025 15:34:312
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowOct 03, 2025 15:33:180
Report
SMSandeep Mishra
FollowOct 03, 2025 15:33:020
Report
JKJitendra Kanwar
FollowOct 03, 2025 15:32:410
Report
ASAVNISH SINGH
FollowOct 03, 2025 15:32:260
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 03, 2025 15:32:110
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowOct 03, 2025 15:32:010
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowOct 03, 2025 15:31:380
Report
RNRajesh Nilshad
FollowOct 03, 2025 15:31:280
Report
PTPreeti Tanwar
FollowOct 03, 2025 15:31:180
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 03, 2025 15:31:090
Report
NPNavratan Prajapat
FollowOct 03, 2025 15:31:000
Report
NTNagendra Tripathi
FollowOct 03, 2025 15:30:410
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowOct 03, 2025 15:30:270
Report
NTNagendra Tripathi
FollowOct 03, 2025 15:30:110
Report