Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhabua457661

झाबुआ पुलिस ने अवैध शराब से भरे ट्रक को जब्त किया; करोड़ों रुपए का माल

UCUmesh Chouhan
Dec 23, 2025 07:21:05
Jhabua, Madhya Pradesh
झाबुआ पुलिस कप्तान के निर्देश पर अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज सुबह बैतूल-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर मुखबिर की सूचना पर पिटोल चौकी प्रभारी अशोक बघेल और उनकी टीम ने एक ढाबे के पास से ट्रक क्रमांक MP 09 HH 8119 को घेराबंदी कर जब्त किया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस ट्रक में एक करोड़ रुपए से अधिक की अवैध शराब भरी हुई है। थाना प्रभारी आर.सी. भास्करे के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा फिलहाल शराब की गिनती और जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। मामले में ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस अवैध शराब के नेटवर्क को लेकर आगे की पूछताछ कर रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MGMohd Gufran
Dec 23, 2025 09:17:27
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Dec 23, 2025 09:17:11
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Dec 23, 2025 09:17:00
Paradeep, Odisha:ଯାଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ପାର୍ବତେ ଦୁଇ ଦିନିଆ ଜିଲ୍ଲା ସ୍ତରୀୟ ମତ୍ସ୍ୟ ଓ ପ୍ରାଣୀ ସମ୍ପଦ ମେଳା-୨୦୨୫ ଆରମ୍ଭ ରୁ ଉଦଘାଟନୀ ସଭାରେ ହୋଇଥିବା ବିଲମ୍ବ ଯୋଗୁଁ ମେଳାର ପ୍ରାରମ୍ଭ ନ ସମୟରେ କାର୍ୟାଳୟ ରାଧାନୀ ରାଗିକରି ଫେରିଗଲେ ଅତିଥି ବାବୁ ତାହାଙ୍କୁ ଅତିଥି ଭାବରେ ଯୋଗ ଦେବାକୁ ଆସିଥିବା ଜଗତସିଂହପୁର ବିଧାୟକ ଅମରେନ୍ଦ୍ର ଦାସ ଆୟୋଜକଙ୍କ ଉପରେ ଉପସ୍ଥିତ ହୋଇ ପାରିନଥିଲେ । ଉଦଘାଟନୀ ସଭାରେ ଶିଳ୍ପମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ସମେତ ସାଂସଦ ଓ ଜିଲ୍ଲାର ସମସ୍ତ ବିଧାୟକ ମାନଙ୍କୁ ନିମନ୍ତ୍ରଣ କରାଯାଇଥିଲା। ଉଦଘାଟନ ସମୟ ୧୧ଟା ରଖାଯାଇଥିବା бәйଳେ ଜଗତସିଂହପୁର ବିଧାୟକ ତା ପୂର୍ବରୁ ଆସି ପହଞ୍ଚିଥିଲେ, କିନ୍ତୁ ପ୍ରାୟ ୪୦ ମିନିଟ ଅପେକ୍ଷା କରିବା ପରେ ଅନ୍ୟ ଅତିଥି କେହି ପହଞ୍ଚିନଥିବାରୁ ସଭାକାର୍ଯ୍ୟ ଆରମ୍ଭ ହୋଇ ପାରିନଥିଲା। ପରେ ଜଗତସିଂହପୁର ସାଂସଦ ବିଭୁପ୍ରସାଦ ତାରାଇ କେବଳ ପହଞ୍ଚି ଥିଲେ ମଧ୍ୟ ଅନ୍ୟ ସମସ୍ତ ଅତିଥି ଅନୁପସ୍ଥିତ ରହିଥିଲେ। ସବୁ ଅତିଥି ଆସି ନଥିବାରୁ ସଭାକାର୍ଯ୍ୟ ବିଳମ୍ବ ହେଲା ବୋଲି ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରାଣୀ ସମ୍ପଦ ଅଧିକାରୀ କହିଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Dec 23, 2025 09:16:46
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर आशा वर्कर्स का जोरदार विरोध प्रदर्शन। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन सम्बद्ध आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (ऐक्टू) के बैनर तले प्रदर्शन हो रहा है। प्रदेश भर से जमा आशा वर्कर्स अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रही है। आशा वर्कर्स का कहना है कि 5 सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भीषण ठंडी में यूपी के 75 जनपदों से आई आशा वर्कर चारबाग रेलवे स्टेशन पर जमा हो गई। स्टेशन से पैदल विधानसभा की ओर कूच करने वाली थी उससे पहले ही पुलिस पहुंच गई। चार थानों की फोर्स ने सभी आशा वर्कर्स को चौतरफा बैरिकेडिंग करके रोक लिया। चारबाग से निकलने के लिए आशा वर्कर से काफी संघर्ष और हंगामा किया मगर पुलिस ने किसी भी आशा वर्कर को आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान आशा वर्कर ने नारा लगाया 2 हजार में दम नहीं 20 हजार से काम नहीं। फिलहाल सभी आशा वर्कर्स चारबाग रेलवे स्टेशन पर बैठी है, नारेबाजी लगातार कर रही हैं। आशा वर्कर्स की 5 सूत्री मांग 1) आशा कर्मियो को 45/46 वे भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों के अनुरूप राज्य स्वास्थ्यकर्मी का दर्जा देकर न्यूनतम वेतन, मातृत्व अवकाश, ईएसआई, भविष्य निधि, ग्रेडटी और पेंशन गारंटी की मांग। 2) 10 लाख रु के स्वास्थ्य बीमा और 50 लाख के जीवन बीमा गारंटी की मांग। 3) आशा कर्मियों के काम के घंटे तय करने की मांग। 4) 2017 से अब तक के लम्बित भुगतानों का आकलन कर उसका भुगतान सुनिश्चित करने की मांग। 5) सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी का भुगतान सुनिश्चित किया जाए
0
comment0
Report
AKAjay Kumar Rai
Dec 23, 2025 09:16:33
Buxar, Bihar:एंकर - ठंड और घने कोहरे का असर अब रेलवे परिचालन पर भी साफ दिखाई देने लगा है। उत्तर भारत में बढ़ती ठंड के कारण ट्रेनों की रफ्तार थम सी गई है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। बक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली दर्जन भर से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से चल रही हैं। महत्वपूर्ण ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस करीब 6 घंटे की देरी से बक्सर स्टेशन पर पहुंची तो वही मगध एक्सप्रेस 7 घंटे विलंब से पहुंची। इसके अलावा भी कई लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। घने कोहरे के कारण ट्रेनों की गति सीमित कर दी गई है, जिससे यह स्थिति बनी हुई है। ट्रेनों के विलंब से चलने का सबसे ज्यादा असर रेल यात्रियों पर पड़ रहा है। ठंड के इस मौसम में यात्रियों को खुले आसमान के नीचे घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है。
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Dec 23, 2025 09:16:14
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में नकली दवा सिंडिकेट छापेमारी मामला पॉन्डिचेरी से एक और दवा माफिया, विवेक को आगरा लाई पुलिस पॉन्डिचेरी में अमान फार्मा का मालिक था गिरफ्तार माफिया विवेक लंबी पूछताछ के बाद रिमांड के लिए कोर्ट में किया पेश कोर्ट ने माफिया को 14 दिन की ज्यूडिशनली रिमांड पर भेजा पूछताछ में दवा माफिया ने सिंडिकेट से जुड़ी कई अहम जानकारी दी–पुलिस पिछले दिनों पुडुचेरी में नकली दवा फैक्ट्री का हुआ था भंडाफोड़ छापेमारी कर करोड़ों की नकली दवाएं और मशीनें हुई थी जब्त 20 से अधिक नामी कंपनियों के नाम पर बनी थी नकली दवाएं पॉन्डिचेरी से नकली दवाएं बना आगरा में होती थी तस्करी हे मां मेडिको, बंसल मेडिकल एजेंसी, एमएसवी मेडी पॉइंट, ताज मेडिको, राधे मेडिकोज तक थी सीधी सप्लाई आगरा में 22 अगस्त को हुई छापेमारी के बाद सीज हुई थी 71 करोड़ की दवाए एंटीबायोटिक, एलर्जी, हार्ट, BP, डायबिटीज समेत गंभीर रोगों की बनती थी नकली दवाएं पुडुचेरी से यूपी, फिर दूसरे राज्यों तक सप्लाई चेन थी मिली थाना कोतवाली दवा बाजार का मामला
1
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Dec 23, 2025 09:15:59
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Dec 23, 2025 09:15:49
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में गांव के युवक की प्रताड़ना से परेशान किशोरी की आत्महत्या का मामला, दबंगों पर कार्यवाही न होने से परेशान परिजनों ने डीएम जालौन से लगाई न्याय की गुहार, परिजनों ने शिकायत के बावजूद दबंग पिता-पुत्र और भाई पर कार्यवाही न करने का पुलिस पर लगाया आरोप, गांव का ही रहने वाला युवक कोचिंग जाते समय किशोरी से करता था गंदे-गंदे इशारे और छेड़खानी, युवक ने किशोरी को अपने घर लेकर जाकर घिनौना काम कर खींच लिए थे अश्लील फोटो, शिकायत करने पर भड़के थे युवक का पिता और भाई, शादी कराने की दी थी धमकी, बीती 19 दिसम्बर की शाम युवक की छेड़खानी, प्रताड़ना और बदनामी के डर से किशोरी ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, परिजनों ने डीएम जालौन से शिकायत कर युवक और उसके पिता भाई कर की कड़ी कार्यवाही की मांग, जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र क्षेत्र का मामला।
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Dec 23, 2025 09:06:42
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन वर्ष 2047 तक राष्ट्र से सिकल सेल बीमारी उन्मूलन होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प। महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल खरगोन के पानवा कार्यक्रम में बोले। खरगोन के पानवा में सिकल सेल जांच शिविर शुभारंभ करने पहुंचे थे। महामहिम ने खरगोन कलेक्टर एवं स्वास्थ अमले को सिकल सेल पर लगातार काम के निर्देश दिए। खरगोन में दस लाख लोगों की सिकल सेल की जांच। 12 हजार 58 में सिकल सेल वाहक मरीज और 2800 बीमार ग्रस्त। सभी मिलकर सिकल सेल से प्रदेश ही नहीं राष्ट्र को मुक्त करेंगे का आव्हान किया। सिकल सेल बीमारी मुक्ति के लिए देश प्रधानमंत्री के संकल्पित होने की सराहना की। महामहिम राज्यपाल ने बीमारी के लक्षण और दवाई लेने के साथ ग्रस्त लोग किन कारणों से बचे यह मंच से सलाह दी। सरकार को अधिक से अधिक दवाइयां उपलब्ध के लिए गुजारिश की।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Dec 23, 2025 09:06:22
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का कार्य बड़ी रफ्तार से चल रहा है, जिसका निरीक्षण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर का गहन अवलोकन किया और अधिकारियों से अब तक हुए कार्य एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर कार्यरत मजदूरों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का फूलों की बारिश कर आत्मीय स्वागत किया। मजदूरों के इस स्नेहिल व्यवहार से माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मौके पर मजदूरों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना, कार्य की परिस्थितियों की जानकारी ली और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। दोनों नेताओं ने कहा कि उज्जैन में मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर भी मिलेंगे। यह परियोजना उज्जैन सहित आसपास के जिलों के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी。
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Dec 23, 2025 09:06:04
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top