इंदौर में जल संरक्षण और बचाओ को लेकर चलो मम्मा "वॉक" (चलना) और "मैराथन आयोजन किया गया मुख्यमंत्री जी के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर जल गंगा संवर्धन अभियान के क्रम में वर्षा जल बचाने और जल संरक्षण के संदेश को घर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत चलो मम्मा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शामिल सभी मातृशक्ति द्वारा जल संरक्षण की शपथ ली।

MP- इंदौर में 'चलो मम्मा' वॉकाथन: जल संरक्षण की शपथ लेने वाली मातृशक्ति!
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ब्यावर में श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ और नवयुवक मंडल की ओर से बकरी ईद के मौके पर करुणा दिवस मनाया गया। इस मौके पर 33 बकरों को कत्लखाने से छुड़ाकर जीवनदान दिया गया। इस अभियान में मंडल के अध्यक्ष अरिहंत कांकरिया, सुरेश कांकरिया, महेंद्र छाजेड़ और अन्य सदस्य मौजूद रहे। बकरों को बचाने के लिए भामाशाहों ने आर्थिक सहायता दी। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान पिछले 5 सालों से चल रहा है और इसकी शुरुआत सिर्फ दो बकरों को बचाकर की गई थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 33 हो गई है। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने भगवान महावीर स्वामी के जयकारे लगाए और "जियो और जीने दो" का संदेश दिया। महिलाओं ने बकरों को नवकार मंत्र सुनाकर उन्हें सुरक्षित बकरा शाला में छोड़ा।
मालाखेड़ा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 16 में रविवार को उपचुनाव के तहत मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। तेज गर्मी और बढ़ते तापमान के बावजूद लोगों में वोटिंग को लेकर जोश देखा गया। मतदान केंद्र ढाकपुरी और जमालपुर में बनाए गए हैं, जहां 3400 से ज्यादा मतदाता अपने वोट डाल रहे हैं। पोलिंग बूथ दो स्कूलों में बनाए गए हैं। मिर्जापुर, ढाकपुरी और पीलाढाबा गांव के लोग वोट डालने पहुंचे।मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता भी अपने परिजनों की मदद से वोट डालने आए। 70 वर्षीय दिव्यांग मतदाता को भी गर्मी की परवाह किए बिना मतदान करते देखा गया। पंचायत समिति की उप निर्वाचन अधिकारी नवज्योति कवरिया ने बताया कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से हो रहा है। इस उपचुनाव की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि पहले इस वार्ड से निर्वाचित हुए निर्दलीय प्रत्याशी पप्पूराम का निधन हो गया था। अब इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और एक निर्दलीय उम्मीदवार के बीच सीधा मुकाबला है।
दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक होटल में महिला की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के दोस्त सचिन (31) पर है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को 8 जून की सुबह 9:47 पर सूचना मिली कि एक महिला होटल के बाथरूम में बेसुध पड़ी है और उसके साथ आया युवक भाग गया है। जांच में पता चला कि महिला का नाम सारिका (29) था। सचिन और सारिका ने 7 जून की शाम करीब 4 बजे होटल में चेक-इन किया था। लेकिन 8 जून की सुबह सचिन अकेले कमरे से बाहर निकल गया। बाद में जब होटल स्टाफ कमरे में गया, तो महिला मृत मिली। पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी को शक था कि महिला का किसी और से भी रिश्ता है, इसी शक में उसने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।