461331
हरदा जिले के सीएम राइज स्कूल में शुरू हुई निशुल्क बस सेवा
Harda, Madhya Pradesh:हरदा जिले के अबगांवकला के सीएम राइज स्कूल में आज से निशुल्क बस सेवा शुरू हो गई। यह सेवा दूर-दराज से आने वाले करीब 120 विद्यार्थियों के लिए है जिनके लिए दो बसें उपलब्ध कराई गई हैं। बसों के माध्यम से 2 किलोमीटर से लेकर 20 किलोमीटर दूर रहने वाले विद्यार्थी स्कूल आकर वापस घर जाएंगे। पहले दिन करीब 55 बच्चों को उनके घर से स्कूल लाया गया। बच्चों ने बताया कि पहले उन्हें खेतों की पगडंडियों के बीच चार से पांच किलोमीटर चलना पड़ता था या फिर परिजनों द्वारा निजी वाहनों से लाया जाता था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खरगोन हादसे में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवती की मौत; चालक फरार
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले की खलटांका पुलिस चौकी क्षेत्र के मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम मगरखेड़ी में रोड़ क्रॉसिंग कर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ट्राले ने बाइक सवार युवक-युवती को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवती भूमि शर्मा की ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही बाइक सवार गंभीर घायल युवक को हाईवे एम्बुलेंस की सहायता से ठीकरी अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार इंदौर की ओर से आ रहे बाइक सवार को ग्राम मगरखेड़ी में सोनू मोनू होटल के सामने रोड़ क्रासिंग कर रहे एक ट्रक ने चपेट में लिया जिससे बाइक पर सवार युवती भूमि शर्मा की ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी वही बाइक सवार साथी आशीष परमार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बलकवाड़ा थाना प्रभारी सागर चौहान पुलिस टीम के साथ पहुंचे। क्रेन की मदद से युवती के शव को निकालकर एंबुलेंस में रखवाया। सूचना मिलने पर नेशनल हाईवे विभाग के टोल एरिया मैनेजर राकेश मंडलोई ने भी मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पूरी टीम को लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान नेशनल हाईवे पर वाहनों की पांच किलोमीटर लंबी कतार लग गई। पुलिस द्वारा ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश में जुटी हुईं है.0
0
Report
प्रताप नगर लापता महिला की तलाश में आक्रोश, सड़क जाम के बाद पुलिस दबाव
New Tehri, Uttarakhand:तेहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र से करीब एक माह से लापता महिला रेशमा का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने 8 सितंबर को सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और गहमा-गहमी भी देखने को मिली। दरअसल प्रतापनगर क्षेत्र के जनगी गांव निवासी रेशमा 6 अगस्त से लापता बताई जा रही हैं। परिजनों की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है। जंगलों से लेकर नदी और झील क्षेत्र तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी रेशमा का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लंबे समय से रेशमा का पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है और ग्रामीणों में भी आक्रोश है। इसी को लेकर ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और रेशमा की जल्द तलाश किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास किया, पर इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच गहमा-गहमी की स्थिति बन गई। आक्रोशित ग्रामीण रेशमा की तलाश तेज करने और मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। परिजनों का कहना है कि करीब एक महीने बीत जाने के बावजूद रेशमा का पता नहीं चल पाया है, जिससे परिवार बेहद परेशान है। ग्रामीणों ने पुलिस से सर्च अभियान को और तेज करने तथा रेशमा को जल्द से जल्द तलाशने की मांग की है। फिलहाल रेशमा की तलाश को लेकर पुलिस का सर्च अभियान जारी है। अब देखना होगा कि लगातार चल रहे इस अभियान में पुलिस को लापता रेशमा के संबंध में कब तक कोई अहम सुराग हाथ लगता है वहीं पुलिस द्वारा लापता महिला के लिए सर्च ऑपरेशन चलाने की बात की जा रही है。0
0
Report
अयोध्या में दीपोत्सव 2026 की तैयारी तेज, भव्य कार्यक्रम की पुष्टि
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: मंडल आयुक्त राजेश कुमार ने दीपोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर बताया, "अयोध्या में दीपोत्सव के लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। उसके तहत ही कल एक समन्वय बैठक की गई थी, जिसमें पुलिस प्रशासन और अन्य सभी कार्य संस्था व विभागों को बुलाया गया था। उन्हें उनका दायित्व सौंप दिया गया है। पिछली बार जैसा अनुभव रहा, उसके आधार पर और कैसे सुधार किए जा सकते हैं, इस ओर चर्चा की गई। इस वर्ष भी एक भव्य दीपोत्सव अयोध्या में आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं... 14 कोसी और पंच कोसी परिक्रमा को लेकर भी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। सभी को निर्देश दिए गए हैं। दिवाली के आस-पास सारे शहर की साफ-सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा... घाट और राम की पैढ़ी पर जो कार्यक्रम होने हैं, उसे देखते हुए वहां चल रहे निर्माण कार्यों को पहले ही पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए हैं…0
0
Report
Advertisement
सीकर नगर परिषद चुनाव: प्रत्याशी बाड़ेबंदी के बाद निर्दलीय प्रत्याशी पर सस्पेंस
Sikar, Rajasthan:प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी सीकर नगर परिषद निकाय चुनाव के तहत 64 वार्डों में हुए मतदान के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर ली है। भाजपा अपने प्रत्याशियों को जयपुर लेकर गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने पहले तो अपने प्रत्याशियों को सीकर के एक मैरिज गार्डन में रुकवाया और इसके बाद बस में बैठाकर सीकर से बाहर ले गए हैं। दोनों ही पार्टियों ने 7 बजे से अपने प्रत्याशियों को कॉल करना शुरू किया। भाजपा प्रत्याशियों को पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी के आवास पर बुलाया गया। इसके बाद एक बस में बैठाकर उन्हें जयपुर ले जाया गया है。 इधर कांग्रेस पार्टी ने पहले तो अपने सभी प्रत्याशियों को सीकर में रानी सती रोड पर प्रधानजी का जाव मैरिज गार्डन में बुलाया। इसके बाद उन्हें बस में बैठाकर सीकर से बाहर ले जाया गया है。 सीकर में भाजपा के प्रत्याशियों के साथ पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी भी गए हैं। हालांकि कांग्रेस पार्टी में कोई बड़ा नेता प्रत्याशियों के साथ नजर नहीं आया। निर्दलीय प्रत्याशियों पर सस्पेंस अभी भी जारी सीकर में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने भले ही अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर ली हो। लेकिन अभी भी निर्दलीय प्रत्याशियों पर सस्पेंस जारी है। 14 सितंबर को परिणाम आने के बाद ही यह सस्पेंस दूर होगा।0
0
Report
फिरोजाबाद: 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सनी उर्फ सनिया गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सनी उर्फ सनिया को गिरफ्तार किया गया. मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया. उसे पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार 31 अगस्त को आरोपी ने विक्की रुकवाकर लिफ्ट मांगी और पीछे बैठने के दौरान जेब काटकर 30 हजार रुपये निकाल लिए थे. मामले में तीन सितंबर को थाना रसूलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था. जाँच के दौरान सनी उर्फ सनिया और कुलदीप का नाम सामने आया था. तभी से पुलिस की कई टीमें कनैटा से मोढ़ा जाने वाली सर्विस रोड के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध को रोकने का प्रयास कर रही थीं. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फायरिंग पार्टी पर फायरिंग कर दी; जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई. आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा व तीन खोखा कारतूस और 10,520 रुपये बरामद हुए. पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.0
0
Report
धरियावद में पुलिस ने 2000 लीटर अवैध महुआ वॉश नष्ट किया; कच्ची भट्टी बरामद
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद उपखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पारसोला थाना पुलिस ने धानातलाई जंगल में कार्रवाई करते हुए करीब 2000 लीटर अवैध महुआ वॉश नष्ट किया। पुलिस को गश्त के दौरान जंगल में नाले के अंदर 10 प्लास्टिक के ड्रमों में महुआ वॉश का स्टॉक मिला। मौके पर अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही कच्ची भट्टी भी मिली। पुलिस के अनुसार नगर निकाय चुनाव को मध्यनजर रखते हुए पारसोला थानाधिकारी राकेश कटारा के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान धानातलाई जंगल में नाले के अंदर संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर पुलिस टीम ने मौके की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 10 प्लास्टिक के ड्रमों में करीब 2000 लीटर अवैध महुआ वॉश भरा हुआ मिला। इसके साथ ही अवैध कच्ची भट्टी भी बरामद हुई। पुलिस जाप्ते ने मौके पर ही महुआ वॉश को नष्ट कर दिया और कच्ची भट्टी को भी नष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से जंगल क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया।0
0
Report
Advertisement
11kV लाइन टूटने से फाइनेंस कर्मचारी की मौत, शादी से दो महीने पहले मातम
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के सोवनी गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। 11 हजार केवी विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से फाइनेंस कंपनी में कार्यरत 23 वर्षीय सुरेश मेघवाल गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया, क्योंकि सुरेश की दो महीने बाद शादी होने वाली थी और घर में विवाह की तैयारियां भी चल रही थीं। बरमंडल निवासी सुरेश पुत्र कैलाश मेघवाल करीब एक साल से फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था। वह सोवनी गांव में बैंक कलेक्शन और किस्त का बकाया भुगतान लेने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान गांव से करीब एक किलोमीटर दूर अचानक 11 हजार केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर सुरेश के ऊपर गिर गया। तार के संपर्क में आते ही वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। 108 एंबीलेंस की मदद से सुरेश को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर देवगढ़ थाना पुलिस जिला चिकित्सालय पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पिता कैलाश की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विद्युत लाइन टूटने के कारणों समेत पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। परिजनों की सहमति के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार सुरेश के माता-पिता किसान हैं। परिवार में सुरेश की शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं। शादी के लिए कुछ सामान भी खरीदकर घर में रखा जा चुका था। दो महीने बाद घर में शादी की खुशियां आने वाली थीं, लेकिन उससे पहले हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।0
0
Report
दलोट में 13 ट्रांसफॉर्मर से कॉपर और ऑयल चोरी; तीन आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ थाना क्षेत्र में दलोट स्थित सहायक अभियंता भंडार कार्यालय से 13 विद्युत ट्रांसफॉर्मर से कॉपर वायर और ट्रांसफॉर्मर ऑयल चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार वारदात 8 अगस्त की रात हुई थी. शिकायत मिलने के बाद टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की. पूछताछ में मुकेश रावल नाथ निवासी वडिता, राहुल भील निवासी देवका थाना बाजना मध्यप्रदेश और शिवा भील निवासी बावड़ी निम्बाहेड़ा ने दलोट जीएसएच में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ के दौरान निम्बाहेड़ा कोतवाली, बांसवाड़ा, वल्लभनगर, भींडर, नीमच और राशमी-चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में भी चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है. मामले में तीनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.0
0
Report
खूँटी के मुरहू मार्केट कॉम्प्लेक्स: 39 दुकानों के ताले बेरोजगारी दूर नहीं कर पाए
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । खूँटी जिले का मुरहू प्रखंड क्षेत्र अफीम की खेती लिए बदनाम रहा है। जहाँ आर्थिकोपार्जन के लिए कोई उपाय दिखाई नहीं देने के कारण लोग ऐसे कामों में ध्यान देते हैं। वहीं मुरहू में बेरोज़गारी दूर करने और अच्छा बाजार निर्माण के लिए जिला परिषद द्वारा मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया था। लेकिन बेरोजगारों को रोजगार देने की दृष्टिकोण से विगत चार वर्ष पहले माकी मुण्डा मार्केट कॉम्प्लेक्स में दुकान के कमरों में ताला लटका हुआ है। और इतना दिन बीत जाने के बावजूद आज भी दुकान कमरा का उपयोग बाजार निर्माण के लिए नहीं हो रहा है जहां ताला लटका है। जिसके कारण मार्केट कांप्लेक्स निर्माण ka उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है। लोग बताते हैं कि मार्केट कंपलेक्स में दुकान खुलता तो बेरोजगार को रोजगार मिलता। लोग अच्छे कामों की और अग्रसर होते। लेकिन मार्केट कॉम्प्लेक्स में गंदगी फैला हुआ है। इसलिए लोग मार्केट कॉम्प्लेक्स में दुकान खुलवाने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय जिला परिषद सदस्य नेलानी देमता ने बतायी कि पूर्व प्रखंड क्षेत्र में बेरोजगारी है और बेरोजगारी दूर करने की दृष्टिकोण से मार्केट कंपलेक्स का निर्माण कराया गया था ताकि इसका यहाँ उपयोग कर पाते। एक तो बाजार खुले जो सड़कों पर बैठते हैं। उन्हें यथा स्थान मिलता। बाहर से लोग खरीदारी करने के लिए आएंगे तो उसके लिए एक अच्छा बाजार का निर्माण होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। जो भटकते युवा हैं उन्हें एक स्थान मिलेगा। अफीम बाहुल्य क्षेत्र है जो गलत काम में पड़े हुए हैं वह सही राह की ओर आएंगे लेकिन इस मार्केट कॉम्पलेक्स में 39 दुकान हैं लेकिन आज तक सारे दुकानों में ताला लटका हुआ है。0
0
Report
Advertisement
कोटद्वार में हाथियों का सड़क पर आना, दहशत फैल गई; वन विभाग सतर्क
Noida, Uttar Pradesh:कोटद्वार के हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया जिससे लोगों में दहशत मच गई बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड सड़क पर आया उसमें हाथियों का बच्चा भी शामिल था और वन विभाग की टीम लगातार ग्रस्त कर रही है आपको बता दे की पिछले कई सप्ताह से हाथियों का आवागमन सड़कों पर अधिक होता नजर आ रहा है।0
0
Report
दिल्ली ब्रिक्स लीडर्स समिट से पहले भारत मंडपम में सुरक्षा कड़ी, डॉग स्क्वॉड तैनात
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट से पहले भारत मंडपम में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ डॉग स्क्वॉड भी तैनात किए गए हैं।0
0
Report
बाजपुर के राजकीय महाविद्यालय में एडमिशन के नाम पर हंगामा और गेट बंद
Jaspur, Uttarakhand:बाजपुर के राजकीय महाविद्यालय में एडमिशन को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोरा के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज का गेट बंद कर जमकर हंगामा किया। छात्रों ने प्रोफेसर अनिल सैनी पर एडमिशन के नाम पर छात्र-छात्राओं को परेशान करने का आरोप लगाया। छात्रों का आरोप है कि एडमिशन के लिए छात्र-छात्राएं घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन समय पर उनके प्रवेश नहीं हो पा रहे हैं। छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोरा का कहना है कि कभी प्रोफेसर के मेहमानों से बातचीत और कभी लंच-चाय के चलते छात्रों को इंतजार करना पड़ता है। मामले की सूचना मिलने पर एसआई देवेंद्र मनराल पुलिस बल के साथ कॉलेज पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। पुलिस की मौजूदगी में कॉलेज प्रशासन की ओर से एडमिशन प्रक्रिया में आ रही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया। छात्र संघ अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि छात्र-छात्राओं के एडमिशन में इसी तरह की परेशानी जारी रही, तो कॉलेज का गेट बंद कर आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
शामली में समाधान दिवस राजस्व अधिकारी व कर्मचारियों के लिये माजक बना,10.30बजे तक मात्र दो राजस्व,
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... थानां समाधान दिवस बना माजक ..... शामली जनपद के सदर कोतवाली में आज समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां विभागीय अधिकारियों ने समाधान दिवस को मजाक बना दिया। वही उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार दिए गए समय पर भी अधिकतर अधिकारी कर्मचारी समाधान दिवस में नहीं पहुंचे। जहा सदर कोतवाली में महज एक दरोगा दो राजस्व विभाग और एक नगर पालिका कर्मचारी समाधान दिवस में मौजूद रहा। ...... उत्तर प्रदेश के उच्च अधिकारियों के द्वारा दिए गए आदेश को अब शामली जनपद में समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग व अन्य कुछ विभागीय अधिककारियो ने मजाक बना दिया है। जहां आज स्वामी जनपद के सभी थाना कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया था जिसमें पुलिस अधिकारी के साथ-साथ राज्यों से अधिकारी नगर पालिका व अन्य कुछ विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहते हैं जिससे आने वाले फरियादियों की समस्या का निस्तारण समय रहते मौके पर किया जा सके लेकिन शामली जनपद की सदर कोतवाली में आज समाधान दिवस को राजस्व विभाग व अन्य विभाग के लोगों ने मजाक बना दिया है जहां समय करीब सुबह के 10:30 बजे तक एक दरोगा दो राजस्व विभाग के कर्मचारी और एक नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे वहीं अन्य विभागों के कर्मचारी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तस्वीरों मैं साफ देखा जा सकता है कि किस तरीके से प्रदेश स्तरीय अधिकारियों के आदेश अनुसार पीड़ितों की बात सुनने और फरियादियों की समस्या का निस्तारण करने हेतु समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। जिससे फरियादियों की समस्या का तत्काल मौके पर निस्तारण किया जा सके। लेकिन शामली जनपद के समाधान दिवस में आने वाले अधिकारी कर्मचारी खाना पूर्ति करते दिख रहे है।0
0
Report
आगरा के किरावली में दवा लेने को लेकर बुजुर्ग के साथ मारपीट, वीडियो वायरल
Agra, Uttar Pradesh:दावा लेने जा रहे बुजुर्ग के साथ कुछ युवकों ने की मारपीट, बुजुर्ग से मारपीट और धक्कामुक्की देख जुटी भीड़. आगरा के किरावली में दवा लेने को लेकर विवाद. दवा लेने पहुंचे लोगों के बीच जमकर हुई मारपीट. विवाद के बाद पुलिस से भी अभद्रता का आरोप. मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार. किरावली कस्बे में घटना के बाद मचा हड़कंप.0
0
Report
कश्मीर एक्सपो 2026 का उद्घाटन, क्षेत्र के शिल्पकारों को मिलेगा नया बाजार
Srinagar, Uttarakhand:Dy CM Surinder Choudhary inaugurates Kashmir Expo 2026 at Zabarwan Park. Jammu and Kashmir Trade Promotion Organization (JKTPO) under the aegis of the Department of Industries & Commerce organized three day Kashmir Expo, 2026 being held from 11th to 13th September 2026 under the theme “Celebration of Craft, Culture & Cuisine – Showcasing Rich Kashmir’s Heritage by Empowering Golden Hands & Talent.” The expo was inaugurated by Deputy Chief Minister, Surinder Kumar Choudhary today at Zabarwan Park, Boulevard Road here. The Expo is being attended by the artisans, craftsmen, weavers, entrepreneurs, businesses and other stakeholders. The event will provide a platform to showcase the distinctive products, craftsmanship and cultural heritage of Jammu and Kashmir. Speaking on the occasion, the Deputy Chief Minister said that Kashmir Expo 2026 is an important initiative to provide greater visibility and market access to the region’s artisans, entrepreneurs and local enterprises. “Kashmir Expo 2026 celebrates the exceptional craftsmanship, cultural heritage and entrepreneurial spirit of Jammu and Kashmir. The Expo is aimed at connecting our local talent and products with wider markets while creating meaningful opportunities for artisans, entrepreneurs and businesses to grow and thrive,” he added. Surinder Choudhary said that the event features a diverse showcase of handicrafts, handloom products, traditional crafts, local produce, cuisine and contemporary products, highlighting the creativity and enterprise of the region. He said the Expo also provides an avenue for the participating businesses and artisans to gain wider market exposure, interact with visitors and explore new business and market opportunities. Pertinently, JKTPO has been working towards promoting trade, commerce, investment and exports from Jammu & Kashmir by facilitating market linkages and providing platforms for local enterprises to connect with the buyers and business stakeholders. The Organization also serves as the nodal agency for ODOP promotion, trade fairs and exhibitions, buyer-seller meets, district export promotion initiatives and digital market.0
0
Report
Advertisement
