Back
देवास के हैबतपुरा में महिला ने अपनी बेटी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की
ASAmit Shrivastav
Oct 04, 2025 10:19:15
Dewas, Madhya Pradesh
देवास जिले के हैबतपुरा गाँव में एक महिला ने अपनी 19 माह की बेटी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना में मां और बेटी दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन आत्महत्या के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। घटना विजयागंज मंडी थाना क्षेत्र के हैबतपुरा गाँव की है जहाँ उर्मिला कुमावत नाम की महिला ने अपनी बेटी के साथ घर के पीछे खेत में बने कुएं में छलांग लगा दी। इस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। उर्मिला का पति मनीष किसी काम से इंदौर गया हुआ था, जबकि सास-ससुर नलखेड़ा में स्थित माता मंदिर में दर्शन करने गए थे। कुएं के पास मिली चप्पलें। जब पति मनीष घर लौटे तो पत्नी और बच्ची को घर में नहीं पाया। उन्होंने कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद आसपास और गाँव में तलाश करने पर खेत के पास कुएं के बाहर महिला की चप्पलें मिलीं। मनीष ने तुरंत गाँव के सरपंच को सूचना दी, जिसके बाद गाँव वाले और पुलिस मौके पर पहुंचे। परिवारिक विवाद की आशंका। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम कुएं पर पहुंची। कुएं में 40 से 50 फीट पानी होने के कारण शव निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ी। टीम ने पहले महिला और फिर कुछ देर बाद बच्ची का शव बाहर निकाला। पुलिस अब परिजनों से पूछताछ कर रही है और पारिवारिक विवाद की आशंका पर भी जांच कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 04, 2025 12:18:301
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 04, 2025 12:18:060
Report
KSKULWANT SINGH
FollowOct 04, 2025 12:17:590
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowOct 04, 2025 12:17:450
Report
DRDivya Rani
FollowOct 04, 2025 12:17:170
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowOct 04, 2025 12:17:070
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowOct 04, 2025 12:16:550
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 04, 2025 12:16:420
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 04, 2025 12:16:140
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 04, 2025 12:15:540
Report
SKSwadesh Kapil
FollowOct 04, 2025 12:15:460
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowOct 04, 2025 12:15:140
Report
ASARUN SINGH
FollowOct 04, 2025 12:06:452
Report