Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Damoh470661

दमोह में करियर मार्गदर्शन कैंप: सैकड़ों छात्रों की उज्जवल भविष्य की दिशा तय

MDMahendra Dubey
Oct 25, 2025 14:40:36
Damoh, Madhya Pradesh
कैरियर मार्गदर्शन को लेकर बड़ी पहल, सैकड़ों बच्चों ने लिया गाइडेंस, जिज्ञासाएं हुई शांत.. दमोह जिले के स्कूल और कॉलेज के बच्चों के कैरियर को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार कोशिशें की जा रही है तो इसमें जिला प्रशासन की रुचि ने बच्चों को सपनों की उड़ान भरने की प्रेरणा भी दी है। शनिवार को फिर एक बड़ी पहल सामने आई जब जिला मुख्यालय पर एक्सिलेंस स्कूल में दोपहर से शुरू हुआ मार्गदर्शन शिविर देर शाम तक चला और कुछ नहीं बल्कि सैकड़ों बच्चों ने अपनी जिज्ञासाएं पूरी की। केरियर काउंसलर्स शिक्षा विभाग के अफसरों के अलावा जिले के कलेक्टर ने भी इस शिविर में बच्चों को मार्गदर्शन दिया। कलेक्टर के मुताबिक बच्चों में भविष्य को लेकर चिंता है और वो बेहतर कल के लिए तैयारी भी कर रहे है ऐसे में उन्हें सही वक्त पर गाइडेंस मिल जाए तो उन्हें आसानी होगी और ये पहल उसी का एक हिस्सा है। अमूमन बड़े शहरों में करियर काउंसलिंग की सुविधा होती है लेकिन छोटे शहरों में इस विद्या की कमी की वजह से बच्चे वंचित रह जाते है लेकिन ऐसे प्रयास मील का पत्थर साबित हो सकते है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GLGautam Lenin
Oct 26, 2025 01:18:15
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- सरकार के द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बावजूद आज भी घर में असुरक्षित प्रसव ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे हैं। एक ऐसा ही मामला लोहरदगा जिला के किस्को प्रखंड के फटेया टोली का सामने आया। जहां एक महिला मानती उरांव का घर में प्रसव हो गया।ईट भट्टा में काम करने वाली मानती उरাঁও को शनिवार को करीब 1:00 बजे प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद घर में ही नॉर्मल डिलीवरी हो गई। कुछ समय बीतने के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसे इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में महिला के पति ललित उरांव ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी देने के लिए गांव की सहिया को फोन किया गया था। लेकिन सहिया धान कटनी में गई थी। इसलिए महिला को इलाज के लिए समय पर सदर अस्पताल नहीं लाया गया। राज्य सरकार के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ कई माध्‍यमों से गर्भवती महिलाओं की देखने का कार्य किया जा रहा है। उन्हें सदर अस्पताल लाने के लिए हर पंचायत में दो ममता वाहन दिए गए है। लेकिन फिर भी ऐसे हादसे हो रहे हैं। महिला की मौत पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि स्वास्थ्य व्यवस्था की चाक चौबंद का लाभ ग्रामीणों को कितना मिल पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाली सहिया निजी अस्पतालों से केवल आर्थिक लाभ पाने के लिए ही सक्रिय है। या फिर ऐसे लोगों के लिए भी गंभीर है जो की निहायत ही गरीब है। उनके लिए भी सक्रियता से कार्य कर पा रही है। मृतिका के पति ललित उरांव ने बताया कि पूरे मामले की सूचना सहिया को दी गई लेकिन वह समय पर घर नहीं पहुंच पाई। ऐसे में महिला को समय पर सदर अस्पताल नहीं लाया जा सका। जन्म के साथ ही मां का साया खोने वाले इस मासूम का क्या होगा यह भी एक बड़ा सवाल है। इस बच्चे का पेट कैसे भरेगा यह सवाल स्वास्थ्य सिस्टम पर खड़ा हो रहा है। सहिया का कहना है कि वह धान काटने गई थी इसलिए उसे आने में विलंब हुआ।
2
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Oct 26, 2025 01:17:22
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम STF की बड़ी कामयाबी गैंगस्टर दीपक नांदल के दो शार्प शूटर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार सेक्टर 45 में बिल्डर के दफ्तर पर फायरिंग की दीपक नांदल ने ली थी जिम्मेदारी एसटीएफ ने सोनीपत निवासी नरेंद्र उर्फ बाबा और रोहतक निवासी मोहित उर्फ़ चिंटू को किया गिरफ्तार इन दोनों शॉप शूटर ने ही बिल्डर के दफ्तर पर की थी फायरिंग एसटीएफ अभी भी तीन शार्प शूटर अरुण, गोकुल और फौजी की तलाश में जुटी इन दोनों शूटरों से एसटीएफ पूछताछ करने में जुटी गौरत है की बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर दीपक नांदल ने ही कराई थी फायरिंग तो वही प्रॉपर्टी डीलर रोहित शौकीन की हत्या में भी दीपक नांदल का नाम आया था सामने
0
comment0
Report
CDChampak Dutta
Oct 26, 2025 01:17:13
Kaji Chak, West Bengal:কালীপুজো উপলক্ষে চاند্রকোনা থানার উদ্যোগে থানা চত্বরে কয়েক হাজার মানুষের জন্য নরনারায়ণ সেবার আয়োজন করা হয়।প্রায় আট হাজার মানুষ অংশগ্রহণ করেন পুলিশের উদ্যোগে এই নরনারায়ণ সেবায়।কালীপুজোর আয়োজন রাজ্যের বিভিন্ন থানায় করা হয়।রীতিনীতি মেনে এবছরও কালী পুজোর আয়োজন করা হয়েছিল চন্দ্রকোনা থানায়।থানা সংলগ্ন কালী পুজো উৎসব কমিটি পুজোর আয়োজন করে।পুজো মিটলে প্রতিবছর বিরাট নরনারায়ণ সেবার আয়োজন হয় থানা চত্বরে,তার জন্য মুখিয়ে থাকে সাধারন মানুষও।তেমনই শনিবার দুপুরে চন্দ্রকোনা থানা চত্বরে কালীপুজো উপলক্ষে প্রতিবছরের মতো এবছরও 'নরনারায়ন সেবার' আয়োজন করা হয়।চন্দ্রকোনা থানার তরফে খবর,এবছর প্রায় আট হাজার মানুষ থানা চত্বরে নরনারায়ণ সেবায় ভিড় জমায়।স্থানীয় সহ আশপাশের বহু মানুষ হাজির হন চন্দ্রকোনা থানা চত্বরে।চন্দ্রকোনা থানার ওসি শুভঙ্কর রায় নিজে হাতে সকলকে খাবার পরিবেশন করেন।এছাড়াও উপস্থিত ছিলেন চন্দ্রকোনা পৌরসভার চেয়ারম্যান প্রতিমা পাত্র। আগত মানুষদের প্যান্ডেলের ভিতরে চেয়ারে বসিয়ে যত্ন সহকারে পেট ভরে খাওয়ানো হয়।পাতে ছিল খিচুড়ি তরিতরকারি সহ মিষ্টান্নও।পুলিশের কালী পুজোয় পেট পুরে খেয়ে বেজায় খুশি সাধারণ মানুষ।কালী পুজোয় চন্দ্রকোনা থানা চত্বরে চলে তিন দিনব্যাপী সাংস্কৃতিক অনুষ্ঠান।থানার ভিতরেই মন্দিরে ধুমধাম করে হয় মায়ের আরাধনা।যেভাবে এলাকার সাধারণ মানুষকে সঙ্গে নিয়ে পুলিশ কর্তারা পুজো, সাংস্কৃতিক অনুষ্ঠান,নরনারায়ণ সেবা সহ সমাজসেবামূলক কাজ করেন তাতে বিনা সংকোচে হাজির হন আমজনতাও,পুজো কদিন তারাও আনন্দ উপভোগ করেন।চন্দ্রকোনা থানার ওসি শুভঙ্কর রায় বলেন,"পুজো উপলক্ষ্যে সমাজসেবামূলক কাজ, কমিউনিটি পুলিশিং সবকিছুই চলছে। পুলিশের শ্যামা পুজোতে সামিল হন এলাকার সকল শ্রেণীর মানুষ।’
0
comment0
Report
CDChampak Dutta
Oct 26, 2025 01:15:55
Kaji Chak, West Bengal:মেদিনীপুর কেন্দ্রীয় সংশোধনাগার চত্বরে গড়ে উঠল মিউজিয়াম। নাম দেওয়া হয়েছে, ‘ফ্রিডম ফাইটার্স আর্কাইভ’। সংশোধনাগার চত্বরের একটি ভবনকে সংস্কার করে মিউজিয়াম হিসেবে গড়ে তোলা হয়েছে। শনিবার সন্ধ্যায় উদ্বোধনী অনুষ্ঠানে ছিলেন পুরপ্রধান সৌমেন খান, জেল সুপার বিনোদ সিংহ সহ প্রমুখরা। বক্তারা প্রত্যেকেই বলেন, ‘‘এটা খুব ভাল উদ্যোগ।’’ মেদিনীপুর কেন্দ্রীয় সংশোধনাগার স্বাধীনতা সংগ্রামের নানা ঘটনার স্মৃতি বহন করে চলেছে। এখানে বহু বিপ্লবী বন্দি থেকেছেন। প্রদ্যোত ভট্টাচার্য সহ ছ’জন বিপ্লবীর ফাঁসিও হয়েছে। মিউজিয়ামে তাঁদের সম্পর্কিত নানা তথ্য সবিস্তারে রয়েছে। এখানে এলে এই সংশোধনাগারের ইতিহাসও জানা যাবে।
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Oct 26, 2025 01:03:12
Baran, Rajasthan:बारां जिले के अंता विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक गगनदीप गंभीर द्वारा विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया । पुलिस पर्यवेक्षक द्वारा अंता-पलायथा चेक पोस्ट का दौरा किया, जहां उन्होंने संयुक्त टीम द्वारा अब तक की गई चेकिंग का विस्तृत विवरण लिया। इस दौरान उन्होंने चेक पोस्ट की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण एवं वाहनों की जांच प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बॉयज कॉलेज स्थित स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गगनदीप गंभीर ने सोरसन, अंता, सीसवाली और मूंडली क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त करें और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हो सके। पुलिस पर्यवेक्षक ने मांगरोल क्षेत्र के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र — बोहत, भटवाड़ा, जलोदा तेजाजी, माल बम्बोरी और रकसपुरिया — का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान के दिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भय का माहौल न बने, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए। पुलिस पर्यवेक्षक गगनदीप गंभीर ने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए。
3
comment0
Report
HDHARSH DWIVEDI
Oct 26, 2025 01:02:42
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Oct 26, 2025 01:02:24
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी ब्रेकिंग। जी मिडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है। ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाली महिला आरक्षक को पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने निलंबित कर दिया है। मामाला एक्सीलेंस ग्राउंड क्रमांक 01में आयोजित शहनाज अख्तर के कार्यक्रम का था, जहां इंट्री को लेकर ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक अंजुदेवी जायसवाल ने ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। उक्त खबर को जी मिडिया ने प्रमुखता से दिखाया था ब्राह्मण समाज में भारी नाराजगी थी, ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषी आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी संतोष कोरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला आरक्षक अंजुदेवी जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जी मिडिया द्वारा इस मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और बड़ा संज्ञान लेते हुए यह बड़ी कार्रवाई की है।
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Oct 26, 2025 01:02:13
Sidhi, Madhya Pradesh:सिहावल ब्लॉक के डिहुली तालाब परिसर में किए गए अतिक्रमणों को हाई कोर्ट के आदेश के बाद हटाया गया. एसडीएम, एसडीओपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई शुरू की गई. कुछ समय तक महिलाओं के विरोध के बावजूद समझाइस के बाद अस्थाई रूप से किए गए अतिक्रमण हटा दिए गए. डिहुली तालाब परिसर में 46 अतिक्रमणकारियों को राजस्व विभाग द्वारा चिन्हित किया गया था. नोटिस जारी कर स्वेच्छा से हटाने के लिये कहा गया था, लेकिन समयसीमा बीत जाने पर भी अतिक्रमण हटाने की जरूरत नहीं समझी गई. इसके बाद सिहावल एसडीएम प्रिया पाठक ने राजस्व एवं पुलिस अमले की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी. साकेत समाज के अतिक्रमणकारियों ने महिलाओं को आगे करके विरोध शुरू किया, कहा गया कि वर्षों से तालाब की भूमि सीमांकन के लिये आवेदन दे रहे हैं पर कार्रवाई नहीं हो रही. महिलाओं ने अतिक्रमण हटाने पर जान दे देने की धमकी भी दी. एसडीएम और एसडीओपी ने समझाइश जारी रखी. सिहावल के निर्देश पर सरपंच द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिये दो जेसीबी मशीनें मौके पर मंगाई गईं. इनके जरिए अतिक्रमण हटाने का काम दोपहर में शुरू हुआ. मौके पर पांच थानों का पुलिस बल, हल्का पटवारी और राजस्व निरीक्षक मौजूद थे. चिन्हित सभी अतिक्रमण क्रमबद्ध गिराने लगे; देर शाम तक कार्रवाई जारी रही. विरोधियों के दबाव डालने के प्रयास के पीछे छिप गया और मौके पर चुप्पी छा गई.
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Oct 26, 2025 01:01:59
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Oct 26, 2025 01:01:46
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में अगैया चौराहे पर एक मकान में लगी भीषण आग, घर में रखा सारा सामान जलकर हुआ खाक, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से बुझाई आग। खबर बहराइच से है, जहां नानपारा रुपईडीहा मार्ग पर उस वक़्त अफरा तफरी का माहौल छा गया, जब अगैया चौराहे पर स्थित एक मकान में भयानक आग लग गयी, आग की लपटों को देख मौके पर भारी तादात में लोगों की भीड़ जमा हो गयी, फिर क्या था आस पास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक मकान में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया, जानकारी के अनुसार कलीम पुत्र बरसाती का मकान अगैया चौराहे पर स्थित है, जहां अज्ञात कारणों से कलीम के घर में अचानक आग लग गयी। आग की लपटें ऊंची उठने पर घर और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। आसपास के लोगों और ग्रामीणों ने अत्यंत मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि घर में रखा कुछ सामान जलकर खाक हो गया। वहीं मौके पर लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Oct 26, 2025 01:01:33
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में अगैया चौराहे पर एक मकान में लगी भीषण आग, घर में रखा सारा सामान जलकर हुआ खाक,ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत से बुझाई आग,। ख़बर बहराइच से है,जहाँ नानपारा रुपईडीहा मार्ग पर उस वक़्त अफ़रा तफरी का माहौल छा गया,जब अगैया चौराहे पर स्थित एक मकान में भयानक आग लग गयी,आग की लपटों को देख मौके पर भारी तादात में लोगो की भीड़ जमा हो गयी,फिर क्या था आस पास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया,लेकिन तब तक मकान में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया,जानकारी के अनुसार कलीम पुत्र बरसाती का मकान अगैया चौराहे पर स्थित है,जहाँ अज्ञात कारणों से कलीम के घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें ऊंची उठने पर घर और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई。 देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए。 आसपास के लोगों और ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि घर में रखा कुछ सामान जलकर खाक हो गया।वहीं मौके पर लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,
0
comment0
Report
HDHARSH DWIVEDI
Oct 26, 2025 01:01:14
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top