Back
AI से दिखी फर्जी किडनैपिंग: इंदौर में परिवार से लाखों की ठगी
PSPramod Sharma
Feb 26, 2026 02:47:25
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh
देश का पहला मामला, ठगों ने AI तकनीक के जरिये बच्चे का किडनैप दिखाकर परिवार से ठगे लाखो रूपए. परिवार ने बच्चे की गुमशुदगी की पोस्ट डाली ठगों ने डीफैक किडनेपिंग दिखाकर ठगी की... इंदौर में साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला और अनोखा मामला सामने आया है। यहाँ ठगों ने कथित तौर पर AI तकनीक का इस्तेमाल कर वीडियो कॉल के जरिए एक नाबालिग बच्चे की फर्जी किडनैपिंग दिखाकर परिवार से एक लाख रुपये से ज्यादा की रकम ऐंठ ली। पीड़ित महिला पेशे से अधिवक्ता हैं...वे अपने पति के साथ शिकायत लेकर इंदौर क्राइम ब्रांच पहुंचीं... महिला ने बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा बिना बताए घर से चला गया था। परिवार ने उसे हर जगह तलाशा, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने सोशल मीडिया पर बच्चे की फोटो और गुमशुदगी की जानकारी पोस्ट की। इसी दौरान परिवार के मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आया। कॉल में उनके बेटे को दिखाया गया और उसके गले पर चाकू जैसा हथियार लगाकर धमकाया गया। कॉल करने वाले ने कहा कि एक बारकोड भेजा जा रहा है, उस पर तुरंत पैसे ट्रांसफर करो, वरना बच्चे को नुकसान पहुंचा दिया जाएगा। बेटे की जान के डर से घबराए माता-पिता ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1 लाख 2 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए... बाद में परिवार को जानकारी मिली कि उनका बेटा दोस्तों के साथ राजस्थान के मंडफिया स्थित सांवरिया सेठ मंदिर गया हुआ था और उसके साथ किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई थी। बच्चे ने खुद भी बताया कि उसके अपहरण जैसी कोई बात नहीं हुई। बाइट - पीड़ित महिला राजेश दण्डोतिया डीसीपी क्राइम ब्रांच, ने बताया कि यह प्रदेश या देश का संभवतः पहला मामला हो सकता है, जिसमें AI की मदद से वीडियो कॉल पर फर्जी किडनैपिंग जैसा दृश्य तैयार कर ठगी की गई हो। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह घटना साइबर अपराध के नए और खतरनाक ट्रेंड की ओर इशारा करती है, जहां तकनीक का दुरुपयोग कर भावनात्मक दबाव बनाकर ठगी की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है, कि ऐसे मामलों में किसी भी वीडियो कॉल या अन्य तरीके के कॉल को वेरिफाई करें और घबराने के बजाय तुरंत संबंधित थाने या क्राइम ब्रांच से संपर्क करे.... बाइट - राजेश दण्डोतिया, एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच इंदौर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSantosh Kumar
FollowFeb 26, 2026 03:51:36Noida, Uttar Pradesh:यामानाशी, जापान: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यामानाशी में कोमेकुरायामा हाइड्रोजन रिसर्च फैसिलिटी का दौरा किया।
0
Report
JKJitendra Kanwar
FollowFeb 26, 2026 03:51:100
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 26, 2026 03:50:570
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 26, 2026 03:50:450
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 26, 2026 03:49:490
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 26, 2026 03:49:340
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 26, 2026 03:49:220
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 26, 2026 03:48:520
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 26, 2026 03:48:360
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 26, 2026 03:48:130
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 26, 2026 03:48:020
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 26, 2026 03:47:520
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 26, 2026 03:47:340
Report
JKJitendra Kanwar
FollowFeb 26, 2026 03:47:230
Report
NSNivedita Shukla
FollowFeb 26, 2026 03:47:06Noida, Uttar Pradesh:Bramh with Israel people in parliament gallery
0
Report