Back
बैतूल की दुर्गा येवले ने ब्लाइंड वर्ल्ड कप में भारत को विश्व विजेता बनवाया
RKRupesh Kumar
Nov 24, 2025 11:39:40
Betul, Madhya Pradesh
देश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। ताज़ा उदाहरण है हाल ही में महिला क्रिकेट टीम द्वारा जीता गया आईसीसी वर्ल्ड कप और पहली बार आयोजित टी-20 ब्लाइंड महिला वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत। लेकिन इस जीत में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की एक बेटी का अहम योगदान रहा दुर्गा येवले का। ब्लाइंड महिला वर्ल्ड कप टिम में विकेट कीपर है दुर्गा। गरीबी, सामाजिक चुनौतियों और शारीरिक कमजोरी के बीच पली-बढ़ी दुर्गा ने साबित कर दिया कि हौसला और मेहनत इंसान को कहीं भी पहुंचा सकती है। क्रांति गौड़ के बाद अब दुर्गा येवले ने भी मध्य प्रदेश का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। कहते हैं कि व्यक्ति के नाम का उसके जीवन पर प्रभाव पड़ता है, और ये बात बैतूल की इस बेटी ने सच कर दिखाई। अपने नाम की तरह ही दुर्गा ने चुनौतियों पर विजय पाते हुए श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने नेपाल को 7 विकेट से हराते हुए यह वर्ल्ड कप अपने नाम किया, और इस जीत में दुर्गा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। अब ज़रा जान लीजिए… दुर्गा येवले कौन हैं? बैतूल जिले की भैंसेदही तहसील के छोटे से गांव राक्सी के गौलीढाना में 1 फरवरी 2003 को जन्मी दुर्गा एक साधारण किसान परिवार से आती हैं। दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी दुर्गा ने अपनी पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल से शुरू की। पिता झब्बू येवले और शिक्षक नत्थू वडुकले ने उन्हें आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यही समर्थन दुर्गा को बैतूल छात्रावास तक ले गया। फिर पाढर ब्लाइंड स्कूल से 9वीं-10वीं की पढ़ाई पूरी की और आगे की शिक्षा के लिए इंदौर के महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ छात्रावास पहुंचीं। 11 से 25 नवंबर तक चले टी-20 ब्लाइंड वर्ल्ड कप में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, इंग्लैंड, अमेरिका और श्रीलंका सहित कुल 7 देशों ने हिस्सा लिया। भारत और श्रीलंका ने मिलकर इस टूर्नामेंट की सह-मेजबानी की। दुर्गा की इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके कोच बताते हैं कि दुर्गा हमेशा खेल पर फोकस करती हैं और क्रिकेट बॉल में लगे घुंघरू की आवाज को पहचानकर उसे बाउंड्री पार भेजती हैं। परिवार और ग्रामीण भी कहते हैं मेहनत और जज़्बा इंसान को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता। अपनी इस सफलता पर दुर्गा कहती हैं। क्रिकेट मेरा शौक है, गांव में सुविधाओं की कमी थी, लेकिन इंदौर छात्रावास और क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड ने मेरे सपने को उड़ान दी है। दुर्गा येवले बैतूल की यह बेटी आज पूरी दुनिया में भारत का झंडा लहराते हुए ‘विश्व विजेता’ बन गई है。
188
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMohammad Khan
FollowNov 24, 2025 12:47:060
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowNov 24, 2025 12:46:480
Report
ADAjay Dubey
FollowNov 24, 2025 12:46:290
Report
ASArvind Singh
FollowNov 24, 2025 12:46:150
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 24, 2025 12:45:500
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowNov 24, 2025 12:45:260
Report
ASArvind Singh
FollowNov 24, 2025 12:45:160
Report
भाजपा कार्यालय में बैठक, 27 को जिला कार्यालय का होगा भूमिपूजन, प्रदेशअध्यक्ष सहित मंत्री होंगे शामिल
42
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 24, 2025 12:36:4150
Report
ANAbhishek Nirla
FollowNov 24, 2025 12:36:1663
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowNov 24, 2025 12:35:5958
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowNov 24, 2025 12:35:1849
Report
MSMrinal Sinha
FollowNov 24, 2025 12:35:0433
Report
WJWalmik Joshi
FollowNov 24, 2025 12:34:4274
Report
RSR.B. Singh
FollowNov 24, 2025 12:34:2998
Report