Back
Barwani451551blurImage

MP News - बड़वानी में रहस्यमयी शिकारी जानवर ने मचाई दहशत, 5 की मौत

PINEWZ
Jun 02, 2025 08:57:59
Barwani, Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के एक गांव में रहस्यमयी शिकारी जानवर ने दहशत फैला दी है। अब तक इस अज्ञात हमलावर ने 5 लोगों की जान ले ली है, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। 5 मई से यह गांव डर के साए में जी रहा है, लेकिन अभी तक जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। डरे-सहमे ग्रामीणों ने अब प्रशासन की चुप्पी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पदयात्रा कर जिला मुख्यालय की ओर कूच किया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार सुरक्षा और मदद की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस खौफनाक हालात को देखते हुए ज़ी मीडिया की टीम ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंची और पीड़ितों की आवाज़ उठाई है। 

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|