Back
Balaghat481001blurImage

MP News: बालाघाट के 10 वर्षीय विहान ने लिखी 'अ बर्थ गिफ्ट फॉर अर्थ' किताब, जन्मदिन पर खास तोहफा

Devendra Rangire
Jun 01, 2025 13:15:43
Balaghat, Madhya Pradesh

बालाघाट के 10 साल के बच्चे विहान रूसिया ने पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता को लेकर 'अ बर्थ गिफ्ट फॉर अर्थ' नाम की खास किताब लिखी है। इस किताब में उन्होंने सौरमंडल के ग्रहों के पर्यावरण संरक्षण में योगदान और पृथ्वी को सुरक्षित रखने के उपायों को अपनी कल्पनाशील सोच के साथ बताया है। विहान के पिता वैभव रूसिया ने बताया कि यह पुस्तक विहान के दसवें जन्मदिन पर प्रकाशित हुई, जिससे उनका जन्मदिन और भी खास बन गया। यह किताब बाल प्रतिभा और पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाती है।

2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|