473331
MP में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कांवड़ उठाकर लगाए बम बम भोले के नारे
Ashoknagar, Madhya Pradesh:गुना प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सावन के चौथे सोमवार को कांवड़ यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने एक बच्ची से कांवड़ लेकर आधे किलोमीटर से अधिक दूरी तक यात्रा की और इस दौरान बम बम भोले के नारे लगाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरनाला गुरुद्वारे के तनाव के बीच ग्रंथी पर हमला, पुलिस-पार्टियों के दखल की साख
Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला के गांव कुब्बे में गुरुद्वारा साहिब का मामला गरमाया है। गाँव के कुछ लोगों ने गुरुद्वारे के ग्रंथी को पीटा, और दूसरे भी कई घायल हुए हैं। गुरुद्वारा साहिब में रेहरास साहिब जी के पाठ में रुकावट डाली गई। घटना CCTV वीडियो में कैद हो गई है, जिसके कारण एक ग्रंथी और एक महिला समेत अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं। बाबा बूटा सिंह गुरथरी गुरुद्वारा साहिब के मुख्य प्रशासक के पक्ष में गांव वालों का समर्थन दिखा। गुरुद्वारा साहिब में पाठ के दौरान रुकावट डालते हुए पुलिस की मौजूदगी का फुटेज सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को उठाते देखा गया और वीडियो में पुलिसवाले भी दिख रहे हैं। SGPC सदस्य गुरप्रीत सिंह झब्बर के साथ शिरोमणि अकाली दल के नेता विनरजीत सिंह गोल्डी, rural अध्यक्ष सतनाम सिंह राही और गुरुद्वारा साहिब के प्रशासक बाबा बूटा सिंह गुरथरी ने सभा को संबोधित किया। गुरुद्वारा साहिब के अनाज मंडी की करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जे के लिए पॉलिटिकल हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, जिसके खिलाफ गांव वालों ने आवाज उठाई। धनौला पुलिस ने मारपीट के पीड़ितों के बयानों के आधार पर केस दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।0
0
Report
कोटा में कांग्रेस मुक्त बनाने का दावा: हीरालाल नागर का बड़ा चुनावी बयान
Kota, Rajasthan:निकाय चुनावों की तर्ज पर पंचायती राज में भी कोटा को करेंगे ''कांग्रेस मुक्त'': हीरालाल नागर ऊर्जा मंत्री ने साधा निशाना बोले—''वन स्टेट, वन इलेक्शन'' से आचार संहिता से मिलेगी मुक्ति, विकास कार्य और ईआरसीपी होंगे मुख्य चुनावी मुद्दे कोटा/सांगोद। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में दावा किया कि आगामी पंचायती राज चुनावों में भारतीय जनता पार्टी कोटा जिले में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनावों की तरह पंचायती राज चुनावों में भी जिले को पूरी तरह ‘कांग्रेस मुक्त’ बनाया जाएगा。 नागर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने ''वन स्टेट, वन इलेक्शन'' का संकल्प धरातल पर उतारा है। इस ऐतिहासिक कदम से बार-बार लगने वाली आदर्श आचार संहिता से मुक्ति मिलेगी और विकास कार्यों की गति निरंतर बनी रहेगी। मंत्री नागर ने स्पष्ट किया कि भाजपा इन चुनावों में अपने कार्यकर्ताओं की एकजुटता और भजनलाल सरकार के पिछले ढाई वर्षों के रिपोर्ट कार्ड के दम पर उतरेगी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) जैसी अटकी योजनाओं को रफ्तार दी है, जिससे 17 जिलों को जल संकट से राहत मिलेगी। उन्होंने जल जीवन मिशन के भ्रष्टाचार पर लगाम कसने और बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के सुधार को सरकार की मुख्य उपलब्धि बताया।0
0
Report
174 यात्रियों के बचाने वाले पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में हनुमान चालीसा पाठ
Kota, Rajasthan:वीर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु हेतु कोटा में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता के संयोजन में गोदावरी धाम बालाजी मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन संपन्न हुआ। अनुष्ठान के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री हनुमान जी से वीर कैप्टन के उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और दीर्घायु की भावपूर्ण प्रार्थना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संकट के क्षणों में कैप्टन मच्छार द्वारा दिखाया गया अभूतपूर्व शौर्य, सेवा भाव और समर्पण संपूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी त्वरित सूझबूझ और कर्तव्यपरायणता से सैकड़ों परिवारों में खुशियां बरकार कर रहीं। इस पावन अवसर पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा तथा कोटा नगर निगम महापौर अनुसुइया गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में वीर कैप्टन के जल्द स्वस्थ होकर पुनः देश सेवा में लौटने की कामना की।0
0
Report
Advertisement
Hanumangarh: निर्दलीय विधायक बंसल के बीजेपी दफ्तर जाने के मामले पर राजनीति उथल-पुथल
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल का बीजेपी दफ्तर जाने से जुड़ा मामला, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ० रामप्रताप का बयान आया सामने, बोले रोज सुन रहे है की ये मुकदमा हुआ वो मुकदमा हुआ,आगे बोले विधायक घुसा केसे पार्टी दफ्तर में इसका मुझे आश्चर्य,निर्दलीय विधायक को हर तरीके से गिरा हुआ व्यक्ति बताया, गिरफ्तारी वारंट के डर से नाटक करने का आरोप,भाजपा पार्टी बताया सबसे मजबूत और चरित्रवान पार्टी,पूर्व कैबिनेट मंत्री के बयान से राजनीति गलियारों में चर्चा0
0
Report
बदमाशो ने दिखाया दुस्साहस,परीक्षा देकर वापस लौटे रही छात्रा से की बदमाशो ने लूट.
Deo Gaon, Uttar Pradesh:सुमेरपुर थाना इलाके में बदमाशो ने दिखाया दुस्साहस, परीक्षा देकर वापस लौटे रही छात्रा से की बदमाशो ने लूट, दो बाइक सवार बदमाशो ने रास्ता रोककर दिया घटना को अंजाम, छात्रा को जबरन बाइक में बैठाकर की ले जाने की कोशिश, विरोध करने पर कान की बाली छीनने का आरोप, घटनाक्षेत्र की आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, मामले की गहनता से जांच में जुटी स्थानीय पुलिस, सुमेरपुर थाना इलाके के बोड़ा धर्मशाला के पास का मामला0
0
Report
एशियन Games में भारतीय हॉकी ने गोल्ड जीता, ओलंपिक क्वालिफिकेशन पक्का
Sirsa, Haryana:एंकर रीड भारतीय हॉकी का विदेश की धरती पर जलवा जारी है। जापान में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। दोनों ही टीमों ने फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर देश का नाम रोशन किया और इसके साथ ही ओलंपिक के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में सिरसा के दो खिलाड़ियों का भी अहम योगदान रहा। सिरसा के जीवन नगर गांव निवासी राजेंद्र सिंह भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा रहे, जबकि जोधकां गांव की रहने वाली सविता पूनिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान संभालते हुए शानदार प्रदर्शन किया। वीओ जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीमों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने मलेशिया को मात देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम की इस जीत को इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इस जीत के साथ भारतीय पुरुष टीम ने ओलंपिक का टिकट भी पक्का कर लिया है। वीओ वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को गौरवान्वित किया। महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में चीन को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी ओलंपिक के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। भारतीय महिला टीम की इस शानदार जीत में सिरसा के गांव जोधकां निवासी और अनुभवी खिलाड़ी सविता पूनिया का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सविता पूनिया लंबे समय से भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा हैं और गोलकीपर के रूप में टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं। एशियन गेम्स में भी उनके प्रदर्शन की खूब चर्चा रही। वीओ उधर, भारतीय पुरुष हॉकी टीम में सिरसा के जीवन नगर गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। राजेंद्र सिंह ने टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत की ऐतिहासिक जीत में अपना योगदान दिया। राजेंद्र सिंह की इस उपलब्धि से उनके गांव और पूरे सिरसा जिले में खुशियों का माहौल है। राजेंद्र सिंह के माता-पिता फिलहाल विदेश में हैं और वहीं से भारतीय पुरुष हॉकी टीम की इस शानदार जीत का जश्न मना रहे हैं। परिवार के लिए यह पल गर्व और खुशी से भरा हुआ है। वीओ राजेंद्र सिंह की इस सफलता पर उनके कोच हरविंद्र सिंह ने भी खुशी जताई। सिरसा के भगत सिंह स्टेडियम में कोच हरविंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। एशियन गेम्स में भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम की इस शानदार सफलता ने देशभर के खेल प्रेमियों को खुशी दी है। वहीं सिरसा के राजेंद्र सिंह और सविता पूनिया के शानदार प्रदर्शन ने जिले का गौरव भी बढ़ाया है। दोनों खिलाड़ियों की सफलता से सिरसा के खिलाड़ियों और युवा खेल प्रतिभाओं में भी उत्साह का माहौल है। भारतीय हॉकी टीम की यह जीत आने वाले समय में देश के खिलाड़ियों के लिए नई प्रेरणा बनेगी। बाइट हरविंदर सिंह, कोच।0
0
Report
Advertisement
गोंडा में फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी: दो आरोपी गिरफ्तार, 10.25 लाख लूट
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले की नगर कोतवाली पुलिस द्वारा आज शनिवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए अयोध्या के चर्चित महंत बृजमोहन दास का निजी सचिव बताकर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 10.25 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी करण वर्मा और अनूप कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करके दोनों आरोपियों को गोंडा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय में शाम पेश किया गया, जहां न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जेल भेजे गए आरोपी करण वर्मा और अनूप कुमार पांडेय ने जूते की दुकान कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे रियाज अहमद सिद्दीकी को सरकारी विभाग जल निगम में और उनकी बहन को शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अयोध्या के महंत बृजमोहन दास का अपना निजी सचिव बताया था। विश्वास में आकर रियाज अहमद सिद्दीकी ने अपनी पैतृक संपत्ति भूमि को बेचकर आभूषण गिरवी रखकर 1025000 अलग-अलग तिथियों में इन आरोपियों के खाते में ट्रांसफर किया था। कई बार इन आरोपियों से नौकरी लगवाने की बात कही बार-बार आरोपियों द्वारा लगवाने की बात कही कहकर नौकरी न लगने पर संपूर्ण पैसा वापस करने का भी आश्वासन दिया था। इसके बाद में इन दोनों आरोपियों द्वारा रियाज अहमद सिद्दीकी को जल निगम विभाग और उनकी बहन को शिक्षा विभाग में नौकरी को लेकर की नियुक्ति पत्र दिया गया; जब दोनों विभाग में जुड़ने पहुंचे तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। पीड़ित ने आरोपियों से पैसे की मांग की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और दुकान बंद कराने व गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जहां पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों ने 4,02,500 रुपए वापस कर दिए थे, जबकि 6,22,500 रुपए हड़प लिए गए थे और वापस नहीं किए थे। 23 अगस्त को रियाज अहमद सिद्दीकी ने नगर कोतवाली में करण वर्मा, अनूप कुमार पांडे और अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच उप निरीक्षक प्रशांत कुमार के निर्देश पर_ram Nath Singh, राजल राजवंशी, शालिनी पांडे, अमित यादव और शशिकांत के साथ दबिश देकर करण वर्मा को गिरफ्तार किया गया। अनूप कुमार पांडे की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई जहां वह भागने लगे, जिन्हें पीछा कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।0
0
Report
गोंडा: रोशनी यादव ने फर्जी लूटकांड रचा, पुलिस ने खुलासा किया
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बालपुर ग्राम पंचायत के अहिरनपुरवा में काली प्रसाद यादव और रोशनी यादव के घर देर रात 1:30 बजे के करीब कथित रूप से हुए बंधक बनाकर लूट कांड का 20 घंटे के अंदर ही कर्नलगंज कोतवाली पुलिस ने इस पूरे घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में निकाल कर सामने आया की लालच में आकर पति के भाइयों के जेवरात और उनके पैसे हड़पने के लिए खुद रोशनी यादव ने इस पूरे षडयंत्र को रचा था। खुद घर से कुछ ही दूरी पर ले जाकर उपले यानी कि गोबर के कंडे में उसे छिपा दिया था ताकि किसी को शक ना हो और रोशनी द्वारा ही परिजनों को जानकारी दी गई थी। कि रात में 1:30 बजे के करीब दो बदमाश आए जो अपना मुंह पूरी तरीके से बंधे हुए थे जैसे ही दरवाजा इन्होंने खोल इनका मुंह बंद करके रस्सी से इन्हें बांध दिया। फिर लोहे के बड़े रॉड से घर में रखे बॉक्सों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और ₹20000 नगदी लूट करके फरार हो गए। तत्काल सूचना मिलते ही मौके पर करनैलगंज कोतवाल अभय सिंह, करनैलगंज सीओ आनंद राय मौके पहुंचे डॉग और फोरेंसिक टीम से पूरी घटना की जांच शुरू। जांच में बार-बार रोशनी यादव द्वारा अपना बयान बदला जा रहा था कड़ाई से जब पुलिस ने पूछताछ की तो रोशनी यादव ने पूरी सच्चाई बता दिया। रोशनी का कहना था कि उनके घरों में आपस में ही विवाद होता रहता है और इसीलिए उसने लालच में आकर के इन जेवरात और नगदी को छिपा दिया था और लूट की गलत तरीके से सूचना दी थी। फिलहाल करनैलगंज कोतवाली पुलिस में महिला रोशनी यादव द्वारा छुपाई गए सभी जेवरात और नकदी को बरामद कर कि पूरी कथित लूटकांड का खुलासा करके पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। सीओ करनैलगंज आनंद राय ने बताया कि जांच में लूट की घटना पूरी तरीके से फर्जी निकली है खुद ही घर में छुपा दिया गया था जिसे बरामद कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
टीआरपी के लिए मीडिया बन रहा जज, अनिरुद्ध आचार्य का मीडिया पर तीखा हमला
Mathura, Uttar Pradesh:टीआरपी के लिए मीडिया बन रहा जज, प्रेमानंद महाराज के समर्थन में उतरे अनिरुद्ध आचार्य, पुकि बाबा ने फिर फोड़ा गुस्सा वृंदावन में कथा के दौरान कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य ने संतों पर हो रही अनर्गल टिप्पणियों को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया यूज़र्स को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बिना सच जाने किसी निर्दोष को दोषी ठहराना और संतों का अपमान करना सर्वनाश को न्योता देना है。 मथुरा-वृंदावन सोशल मीडिया पर पुकि बाबा के नाम से चर्चित कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य एक बार फिर अपने तीखे बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज का बचाव करते हुए मीडिया और सोशल मीडिया पर टीआरपी बटोरने वालों पर जमकर अपना गुस्सा निकाला है। अपनी कथा के दौरान दिए गए उनके इस बयान का वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। अनिरुद्ध आचार्य0
0
Report
Advertisement
AAP विधायक सुखवीर मैसरखाना निष्कासित: विरोधी गतिविधियों पर पार्टी ने लिया कड़ा एक्शन
Noida, Uttar Pradesh:आप विधायक सुखवीर मैसरखाना के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते आप का बड़ा एक्शन, पार्टी से किया गया निष्कासित आम आदमी पार्टी का कहना है की पार्टी के खिलाफ झूठी अफवाह फैलाने और छवि खराब करने के चलते पार्टी से किया गया निष्कासित जिस स्कूल का जिक्र विधायक सुखवीर मैसरखाना ने किया उस स्कूल में पहले से ही 25 अध्यापक मौजूद।0
0
Report
कैंची धाम में भक्तों की भीड़ से अव्यवस्था, प्रशासन और लोगों पर उठते सवाल
Noida, Uttar Pradesh:FEED में ग़लत तरीके से ओवरटेक करते कार ड्राइवर, ट्रक में जानवरों की तरह भरकर जा रहे लोग, लोगों की शिकायत, कंधे पर छोटी बच्ची को लाद कर चलती महिला, गाड़ियों का रेला कैंची धाम में उमड़ा भक्तों का हुजूम यहाँ फैली अव्यवस्था के लिए लोग और प्रशासन दोनों ही ज़िम्मेदार है लोग 9-9 किलोमीटर पैदल चलकर कैंची धाम जा रहे हैं इसके अलावा लापरवाही से कार चला रहे ऐसी लोगों की वजह से जाम लग रहा है यहाँ कई दुकानदारों कहना है की उनका धंधा तो अच्छा चल रहा है लेकिन भारी ट्रैफिक की वजह से काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
मोदी की हरियाणा भाजप विधायक बैठक खत्म; CM नायब सैनी अब मीटिंग ले रहे
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरियाणा के भाजपा विधायकों के साथ मीटिंग खत्म अब मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा भवन में ले रहे विधायकों की मीटिंग0
0
Report
Advertisement
बेमेतरा में गौवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 6 गिरफ्तार, 13 पशु जब्त
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र में गौवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 नग गौवंश और तस्करी में इस्तेमाल 3 पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 10 लाख 1 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में जीवन पटेल, प्रेमलाल ठाकरे, कलपेश बिसेन, दीप कश्यप, लक्ष्मीकांत चौधरी और विजय चौधरी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।0
0
Report
मधुबनी लूटकांड: चार अपराधी गिरफ्तार, 2.36 लाख बरामद
Madhubani, Bihar:मधुबनी पुलिस ने सीएसपी संचालक से साढ़े तीन लाख रुपया लूट कांड का किया खुलासा, तीन पिस्तौल के साथ चार कुख्यात अपराधी हुआ गिरफ्तार। लूटी गयी 2.36 लाख रुपया बरामद, 3 पिस्तौल, 2 बाइक, गांजा सहित अन्य सामान जब्त। बाबुबरही थाना क्षेत्र में हुई लूट कांड का विशेष टीम ने किया उद्भेदन। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लदनियां थाना के तेनुआही गांव निवासी राजकुमार मंडल, करण साफी, विजय राम और खजौली थाना के कसमा मरार गांव निवासी दीपक सरहान के तौर पर हुई है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया इस गैंग का सरगना राजकुमार मंडल है। इस पर हत्या लूट सहित दर्जन भर मामले में पुलिस को तलाश थी। नेपाल पुलिस भी इसे सुपारी किलिंग के मामले में तलाश रही थी। गिरफ़्तार चार बदमाशों में तीन का आपराधिक इतिहास रहा है। चारों की गिरफ्तारी से थाने में दर्ज कई कांडों का खुलासा हुआ है। दरअसल एक अक्टूबर को बाबुबरही थाना के तिरहुता गांव के पास अपराधियों ने सीएसपी संचालक रामवृक्ष साहु से तीन लाख चालीस हजार रुपया बाइक और मोबाइल ने लूट लिया था। पुलिस टीम ने 48 घण्टे के अंदर मामले का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी कुख्यात अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बायट योगेंद्र कुमार एसपी मधुबनी0
0
Report
दवा के क्लस्टर में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद: मुजफ्फरपुर में ट्रक चालक गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:बिहार के मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने अहियापुर थाना क्षेत्र संगम घाट के पास एक हरियाणा नंबर के कंटेनर ट्रक को रोका और दवा के कार्टून के बीच छुपी विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की. चालक गिरफ्तार हो चुका है और आगे की कार्रवाई जारी है. बरामद शराब की कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है. सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. शराब दरभंगा की ओर जा रही थी, ट्रक के चारों तरफ ब्रांडेड दवा के कार्टून थे, लेकिन उनके बीच मस्टर्ड ऑयल के कार्टून में शराब की बोतलें छुपाई गई थीं. पूछताछ के लिए चालक को गिरफ्तार किया गया है.0
0
Report
Advertisement
