icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाराबंकी रेलवे स्टेशन से स्क्रैप चोरी: 7 के खिलाफ मुकदमा, अमृत भारत योजना

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- अमृत भारत योजना के निर्माण कार्य में बड़ी कार्रवाई: बाराबंकी रेलवे स्टेशन से रेलवे का स्क्रैप ले जाते 7 के खिलाफ मुकदमा बाराबंकी में अमृत भारत योजना के तहत बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान रेलवे की संपत्ति एवं निर्माणाधीन भवन से निकले लोहे के स्क्रैप की कथित अवैध निकासी के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर रवि मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने एक पिकअप वाहन में ले जाए जा रहे रेलवे के लोहे के स्क्रैप को बरामद करते हुए सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरपीएफ के अनुसार, सूचना मिली थी कि निर्माणाधीन स्टेशन परिसर से रेलवे की संपत्ति एवं भवन निर्माण से निकले लोहे के स्क्रैप को बिना वैध अनुमति के पिकअप वाहन में भरकर बाहर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की, जिसमें बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप बरामद हुआ। इसके बाद वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस मामले में सतीश कुमार शर्मा, नृपेन्द्र सिंह, मोहम्मद हामिद, हमीदुल फकीर, रफीक अली, सनवर और सोनू के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी अलग-अलग जनपदों एवं राज्यों के निवासी हैं। आरपीएफ ने बरामद पिकअप वाहन और स्क्रैप को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में बरामद सामग्री को रेलवे की संपत्ति और निर्माणाधीन भवन से संबंधित स्क्रैप बताया गया है। अब यह जांच की जा रही है कि स्क्रैप को किसके निर्देश पर ले जाया जा रहा था, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इस पूरे मामले में किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेलवे की सामग्री की चोरी या अवैध निकासी के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में बिना लाइसेंस बार पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई; 49 बियर बरामद, एक गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:काशीराम जयपुर। बीती रात जयपुर शहर में बिना लाइसेंस संचालित बार पर कार्रवाई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में की गई कार्रवाई। निरोधक दल उपायुक्त ज्ञान प्रकाश मीणा और आबकारी अधिकारी शिव सिंह चौधरी के सुपरविजन में की कार्रवाई। आबकारी थाना दक्षिण पूर्व PO नरेंद्र सिंह सांजू ने जब्त की बियर। मोलिस क्लब एंड लाउंज बिना लाइसेंस हो रहा था संचालित। विभिन्न ब्रांड की 49 बियर बोतल बरामद। अभियोग दर्ज करते हुए एक आरोपी तरुण कुमार को किया गिरफ्तार। कार्यवाही में ASI छोटू सिंह, सिपाही हर्ष वशिष्ठ, छोटू राम व रेख सिंह की रही विशेष भूमिका。
0
0
Report

भिवंडी के पडघा क्षेत्र में तेज बारिश, जलभराव से यातायात बाधित

Thane, Maharashtra:भिवंडीतील पडघा परिसरात संततधार पाऊस सुरूच! सखल भागात पाणी साचल्याने जनजीवन विस्कळीत.... दृश्यमानता कमी असल्यामुळे मुंबई नाशिक महामार्गावर वाहनांचा वेग प्रचंड मंदावला... भिवंडीतील पडघा परिसर. रात्रभर सुरू असलेल्या मुसळधार पावसामुळे रस्ते जलमय झाले आहेत. मुंबई नाशिक महामार्गावर ट्रक, टँकर, टेम्पो, कार सगळी वाहने सावकाश मार्गक्रमण करत आहेत. सखल भागात आणि रस्त्याच्या कडेला मोठ्या प्रमाणात पाणी साचलंय. पावसामुळे समोरचं दिसणं कठीण झालंय. त्यामुळे अपघात टाळण्यासाठी वाहनचालकांना वेग कमी करावा लागत आहे. काही ठिकाणी पादचारी छत्री घेऊन पाण्यातून वाट काढताना दिसत आहेत. हवामान विभागाने पुढील काही तास पावसाचा जोर कायम राहण्याचा इशारा दिला आहे. प्रशासनाने वाहनचालकांना वेग मर्यादेत वाहन चालवण्याचं आणि अनावश्यक प्रवास टाळण्याचं आवाहन केलं आहे.
0
0
Report
Advertisement

शहापुर के डेहेणे में दराड़ गिरने से 6-7 घर उध्वस्त, लोग सुरक्षित स्थान पर रहे

Thane, Maharashtra:शहापूरातील डेहणे - खांडीचा पाडा येथील दरड कोसळण्याची घटना....जीवितहानी टळली पण 6-7 घरं उध्वस्त...शहापूर हादरला | डेहणे गावातील खांडीचा पाडा येथे दरड कोसळून 6-7 घरांचं नुकसान! गेल्या काही दिवसांपासून सुरू असलेल्या मुसळधार पावसामुळे शहापूर तालुक्यात दरडी कोसळण्याच्या घटनांची संख्या वाढली आहे. डेहणे गावातील खांडीचा पाडा येथे डोंगराचा भाग खचून घरांवर दरड कोसळली. सुदैवाने कोणतीही जीवितहानी झाली नाही, परंतु परिसरात भीतीचं वातावरण पसरलं आहे. मुसळधार पावसामुळे डोंगराची माती भुसभुशीत झाली होती. अचानक डोंगराचा काही भाग खचला आणि मोठमोठे दगड व माती थेट घरांवर कोसळली. दरडीच्या तडाख्यात 6 ते 7 घरांच्या भिंती, छप्परे पूर्णपणे उध्वस्त झाली आहेत. कुटुंबांचं धान्य, कपडे, संसारोपयोगी साहित्य सगळं मातीखाली दबलं गेलं आहे. दरड कोसळल्याचा आवाज होताच ग्रामस्थांनी तातडीने घराबाहेर धाव घेतली. वेळीच सुरक्षित ठिकाणी आश्रय घेतल्याने मोठी जीवितहानी टळली. पण या घटनेमुळे नागरिकांमध्ये भीतीचं वातावरण निर्माण झालंय. काही कुटुंबांनी सुरक्षित स्थळी स्थलांतर सुरू केलं आहे. घटनेची माहिती मिळताच ग्रामपंचायत सरपंच राही धुपारी, सदस्या दीपिका पाटेकर, महसूल कर्मचारी आणि आपत्ती व्यवस्थापन पथक घटनास्थळी दाखल झाले. नुकसानग्रस्त घरांचे पंचनामे सुरू आहेत. प्रशासनाने डोंगरपायथ्याशी आणि दरडप्रवण भागात राहणाऱ्या नागरिकांना सतर्क राहून प्रशासनाच्या सूचनांचं पालन करण्याचं आवाहन केलं आहे. पाऊस असाच राहिला तर आणखी दरडी कोसळण्याचा धोका आहे.
0
0
Report

झाड़ियों में नवजात शव: कुत्ता मुंह में पकड़ CCTV में कैद, जमुई हड़कंप

Jamui, Bihar:जमुई शहर से मानवता को झकझोर देने वाला एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। शहर के पुरानी बाजार स्थित गौशाला रोड पर कोयला डिपो के सामने शनिवार को झाड़ियों में एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि एक कुत्ता नवजात के शव को अपने मुंह में दबाकर झाड़ियों से सड़क किनारे ले आता हुआ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर पहले कुत्ते पर पड़ी। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो उसके मुंह में एक नवजात शिशु था। लोगों ने तुरंत कुत्ते को भगाया, जिसके बाद नवजात का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टाउन थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद टाउन थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। मामलों की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएं और बारीकी से जांच की। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक कुत्ता झाड़ियों से नवजात के शव को मुंह में दबाकर सड़क किनारे लाता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा, जहां देर रात पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल पुलिस इस बात की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है कि नवजात को झाड़ियों में किसने और किन परिस्थितियों में फेंका। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच जारी है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। (सीसीटीवी फुटेज बच्चों को दांत से दबा कर ले जाता कुत्ता)
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद में हत्या के आरोपी की मुठभेड़ में गोली लगकर गिरफ्तारी, अवैध तमंचा बरामद

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में हत्या के आरोपी और पुलिस के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस का दावा है कि हत्या के मामले में वांछित आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कमालगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 7 जुलाई को सोनेलाल की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंके जाने के आरोप में अवधेश और वीनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम आरोपी वीनेश की तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे घेरने का प्रयास किया। पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वीनेश ने अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद करने का दावा किया है। मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में अलग से मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, हत्या के दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है。
0
0
Report

AGTF सूचना पर संगरिया पुलिस ने दो पिस्तौल और तीन कारसूत के साथ आरोपी गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:अवैध हथियारों के खिलाफ संगरिया पुलिस की कार्रवाई, AGTF की सूचना पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी से दो देशी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद, पुलिस ने सुखविंदर सिंह को किया गिरफ्तार हनुमानगढ़ जिले की संगरिया पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के सहयोग से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी से दो देशी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने जंडवाला सिखान निवासी सुखविंदर सिंह को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स टीम की सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

हेमंत सोरेन ने गढ़वा बैंक पेंशन ई-केवाईसी मामले की जाँच के आदेश दिए

Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले में झारखण्ड ग्रामीण बैंक के द्वारा ई केवाईसी के नाम पर पेंशन का रुपया नहीं देने और उसके बाद मौत के मामले में झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। उन्होंने गढ़वा डीसी को एक्स पर पोस्ट कर तत्काल इसकी जाँच कराकर कार्यवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने गढ़वा एसडीएम और एलडीएम को बैंक भेजकर जाँच कर रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर देने का निर्देश दिया है। मौके पर डीसी ने कहा की सीएम साहब का पोस्ट आया है हमने जाँच करने के लिए एसडीएम को भेजा है जल्द ही कड़ी कार्यवाई होगी। गौरतलब है की गढ़वा जिले के बढ़गढ़ थाना क्षेत्र के झारखण्ड ग्रामीण बैंक के द्वारा एक बीमार आदिवासी बुजुर्ग रतन लकड़ा को ई केवाईसी के लिए पहले तो तीन माह दौड़ाया उसके बाद बहुत सोर्स पैरवी के बाद ज़ब ई केवाइसी कराया गया तो इलाज के लिए बैंक के द्वारा पैसा नहीं दिया गया जिसके बाद अंत मे छः जुलाई को रतन लकड़ा की मौत बैंक मे रखा हुआ रकम नहीं मिलने और समय से इलाज नहीं होने के कारण मौत हो गया है उसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने शव को लेकर बैंक पहुंच धरना प्रदर्शन किया था और संबंधित कर्मियों पर कार्यवाई की मांग की थी जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले पर संज्ञान लिया जिसके बाद डीसी गढ़वा ने टीम बनाकर जाँच के लिए अधिकारियो को बैंक भेजा है।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में बकाया भुगतान के विवाद पर राजमिस्त्री को बंधक बनाकर मारपीट, 26 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर के आरोप

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई निवासी एक राजमिस्त्री ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि रिनियां गांव में बकाया मजदूरी के विवाद में उसे बुलाकर बंधक बनाया गया, मारपीट की गई और दबाव बनाकर 26 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई न होने पर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। बता दे कि, उरई कोतवाली क्षेत्र के उमरारखेड़ा निवासी राजमिस्त्री संजय पुत्र मान सिंह ने बताया कि उसने रिनिंया निवासी रामसनेही बाबू के मकान पर निर्माण कार्य किया था। आरोप है कि कार्य पूरा होने के बाद माप सही तरीके से नहीं की गई, जिससे उसके लगभग 30 हजार रुपये बकाया निकल रहे थे। इसके बावजूद रामसनेही और उनके भाई हिमांशु उल्टा उससे 26 हजार रुपये की मांग कर रहे थे तथा कई दिनों से घर आकर गाली-गलौज और दबाव बना रहे थे。 पीड़ित का आरोप है कि 2 जुलाई 2026 की शाम करीब सात बजे हिमांशु ने उसे फोन कर झांसी चुंगी बुलाया। वहां से रामसनेही उसे अपनी बाइक से रिनिंया स्थित घर ले गए। संजय का कहना है कि घर पहुंचने पर पहले से 5-6 लोग मौजूद थे। गेट बंद कर उसके साथ मारपीट की गई और जमीन पर बैठाकर 26 हजार रुपये तत्काल देने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि धमकी दी गई कि रुपये नहीं देने पर पूरी रात मारपीट की जाएगी। संजय के अनुसार, उसने अपने घर फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसकी दोनों बहनें मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि उनके साथ भी अभद्रता और गाली-गलौज की गई तथा कहा गया कि 26 हजार रुपये मिलने के बाद ही संजय को छोड़ा जाएगा। इसके बाद उसकी बहन ने अपने छोटे भाई को फोन कर मोबाइल के माध्यम से 26 हजार रुपये रामसनेही के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कराए, तब जाकर उसे छोड़ा गया। पीड़ित राजमिस्त्री ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। संजय का कहना है कि उसने घटना के तुरंत बाद 2 जुलाई की रात करीब 10 बजे कोतवाली उरई में शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से क्षुब्ध होकर पीड़ित ने 6 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक जालौन को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तथा उसे न्याय दिलाने की मांग की है। बाइट:- संजय--पीड़ित राजमिस्त्री बाइट:- नंदिनी--पीड़ित की बहिन
0
0
Report

राम मंदिर चंदे की हेराफेरी: पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजा

Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya, UP | Police team takes the accused in the alleged Ram Mandir donation embezzlement case अयोध्या, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मामले में तीन आरोपियों को ले जाने के लिए पुलिस अयोध्या जेल पहुँचि Three accused in jail: अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे की seven days police custody की मांग की गई थी। कल कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। जांच अधिकारी (IO) ने अदालत को बताया कि जांच को आगे बढ़ाने के लिए तीनों आरोपियों से कस्टडी में पूछताछ ज़रूरी है। इससे पहले, रविवार को पुलिस की एक टीम ने जेल के अंदर पांच आरोपियों से पूछताछ की थी। उस पूछताछ के तथ्यों के आधार पर, पुलिस ने उनकी कस्टडी के लिए कोर्ट में अर्ज़ी दी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top