icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खैरथल में अवैध क्लिनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, लाइसेंस चेक जारी

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल जिले में झोला छाप डॉक्टरों और बिना जरूरी अनुमति संचालित हो रहे चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने जांच अभियान शुरू करते हुए आज कई निजी क्लिनिकों पर छापेमारी की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के अलग अलग इलाकों में पहुंचकर चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम सबसे पहले 40 फीट रोड स्थित सुरभि हेल्थ पर पहुंची, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही क्लीनिक पर ताला लग गया जिसके चलते टीम को बिना कार्रवाई के ही वापस लौटना पड़ा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मातोर रोड स्थित देवीसिंह पटेल क्लीनिक पर पहुंची, जहाँ जांच के दौरान क्लीनिक परिसर में एक्स-रे मशीन और लैब संचालित होती मिली, टीम ने जब इनके लाइसेंस और संबंधित दस्तावेजों की जानकारी मांगी तो मौके पर लाइसेंस उपलब्ध नहीं हो पाए, निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमएचओ पूर्णमल मीणा, पीएमओ डॉ. नितिन शर्मा और किशनगढ़बास बीसीएमएचओ सतीश यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं मामले को लेकर डिप्टी सीएमएचओ पूर्णमल मीणा ने साफ कहा कि अवैध रूप से संचालित मिले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने बताया कि डॉ. अंकित जैन के सभी स्थानों पर लाइसेंस लगे हुए मिले हैं लेकिन निरीक्षण के दौरान मौके पर एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिलता। ऐसे मामलों में भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

गया जी में पितृपक्ष मेले के लिए सरकार ने आस्थाभरे आयोजन की तैयारी की

Gaya, Bihar:पितरों की नगरी गया जी में श्रद्धालुओं का होगा भव्य स्वागत, मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- अतिथि देवो भव की भावना से करें सेवा मोक्ष की नगरी गया जी में 25 सितंबर से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर बिहार सरकार ने कमर कस ली है। नगर विकास एवं आवास , सूचना प्रधौगिक विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा एक दिवसीय दौरे पर गयाजी पहुँचे। गयाजी के समाहरणालय के सभागार में जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया。 पितृपक्ष मेला की तैयारी को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के बाद मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि इस आयोजन में नगर निगम की बड़ी जिम्मेदारी होती है। नगर विकास विभाग की ओर से तैयारियों की समीक्षा की गई है। जिला प्रशासन ने पूरी कार्य योजना सामने रखी है और जो भी सुझाव दिए गए हैं, उन्हें लागू करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गया जी में आने वाले श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना लेकर आते हैं। ऐसे में उनका स्वागत एवं सुविधा हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु यहाँ से अच्छा अनुभव लेकर जाएं, जिससे गया जी के साथ-साथ बिहार की छवि भी देश और दुनिया में और मजबूत हो। उन्होंने जिला प्रशासन की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि पितृपक्ष मेला को लेकर बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि पितृपक्ष मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था और श्रद्धा का महापर्व है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना गया जी की परंपरा रही है। सरकार और जिला प्रशासन मिलकर ऐसा माहौल तैयार कर रहे हैं, जिससे हर श्रद्धालु यहां से सुखद यादें लेकर वापस लौटे。
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

सपेरा को कोबरा ने डसा; बहराइच में हालत गंभीर

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. सपेरे को कोबरा ने डसा, सांप पकड़ कर डिब्बे में बंद करते समय काटा, अस्पताल में भर्ती बहराइच. घर लाए सांप को डिब्बे में रखते समय सपेरे को डसा, हालत गंभीर खबर बहराइच से है, जहां रिसिया थाना क्षेत्र के आलिया बुलबुल गांव निवासी राम कुमार (40) पिता केशव सपेरा हैं। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे उन्हें शाहनवाजपुर गांव से सांप निकलने की सूचना मिली। सूचना पर वह सांप पकड़ने के लिए करीब चार किलोमीटर दूर गांव पहुंचे। सांप को पकड़ने के बाद राम कुमार उसे अपने घर लेकर आए और डिब्बे में रखने लगे। इसी दौरान अचानक सांप ने उनकी उंगली में काट लिया। सांप के डसने से उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। डाक्टरों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है।
0
0
Report

हमीरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं, निस्तारण निर्देश दिए

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर-:सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनी फरিয়ादियों की शिकायतें, समाधान दिवस में पहुँची 37 शिकायतें, बारिश के चलते कम संख्या में पहुंचे फरियादी, 5 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण, बिजली, सड़क और राजस्व से संबंधित थी ज्यादातर शिकायतें, डीएम अभिषेक गोयल और एसपी मृगांक शेखर पाठक ने फरियादियों की समस्याओ को सुनकर संबंधित अधिकारियो को त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश, डीएम अभिषेक गोयल ने पूर्व के समाधान दिवस में प्राप्त हुई शिकायतों के शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर निस्तारण के संबंध में ली जानकारी, पूर्व की शिकायतों के निस्तारण के संबंध में कंट्रोल रूम से भी की जा रही मॉनिटरिंग, हमीरपुर सदर तहसील परिसर मे किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन। BYTE:-अभिषेक गोयल (जिलाधिकारी)
0
0
Report

कुशीनगर: बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने इस्तीफा दे दिया

Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने दिया इस्तीफा - बीजेपी महिला मोर्चा की कुशीनगर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने जिला अध्यक्ष को त्यागपत्र सौंपा - पत्र में चंद्रप्रभा पांडेय ने लिखा कि वर्ष 2018 से संगठन के लिए लगातार कार्य कर रही थीं - महिला मोर्चा में जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्हें संगठन में अपेक्षित सम्मान और जिम्मेदारी नहीं मिल सकी - पत्र में उन्होंने यह भी लिखा कि वर्तमान परिस्थितियों में बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के पद पर बने रहना उनके लिए संभव नहीं है - हालांकि उन्होंने पत्र में पार्टी से संबंध और विचारधारा के प्रति निष्ठा कायम रखने की बात कही है। - उन्होंने जिला अध्यक्ष से अपना त्यागपत्र स्वीकार करने का अनुरोध किया है。
0
0
Report
Advertisement

प्रयागराज में भाजपा का महामंथन: काशी क्षेत्र की 16 जिलों से चुनावी तैयारी तेज

Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में 21 और 22 सितंबर बीजेपी की बड़ी बैठक, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुवाई में होगी बैठक, काशी क्षेत्र के 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों को लेकर बैठक में होगा महामंथन, काशी क्षेत्र के सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को बैठक में बुलाया गया, सभी सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों को भी बैठक में बुलाया गया। यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने काशी क्षेत्र को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। 21 और 22 सितंबर को संगम नगरी प्रयागराज में बीजेपी का दो दिवसीय महामंथन होने जा रहा है। जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में काशी क्षेत्र की चुनावी तैयारियों, संगठन की मजबूती और विधानसभा सीटों पर रणनीति को लेकर महामंथन होगा। संगम नगरी प्रयागराज में बीजेपी के बड़े नेताओं का जमावड़ा होने जा रहा है। 21 और 22 सितंबर को पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी काशी क्षेत्र की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और चुनावी तैयारियों को धार देने पर चर्चा की जानी है। काशी क्षेत्र बीजेपी के लिए राजनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में प्रयागराज में होने वाला यह मंथन आने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। काशी क्षेत्र की बैठक में 16 जिलों की सभी विधानसभा सीटों पर संगठन की स्थिति, पिछले चुनाव के प्रदर्शन और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े की मौजूदगी में होने वाले इस महामंथन में काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों के सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ पूर्व के जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया है। बीजेपी की कोशिश काशी क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने के साथ 2027 के चुनावी तैयारियों को समय रहते जमीन पर उतारने की है।
0
0
Report

निशाद का प्रयागराज से शुरू दस जनसभाओं का शक्ति प्रदर्शन; मछुआ समुदाय की आवाज बुलंद

Prayagraj, Uttar Pradesh:यूपी विधानसभा चुनाव से पहले संजय निषाद का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश के दस हिस्सों में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद करेंगे जनसभा, संगम नगरी प्रयागराज में कल पहली जनसभा करेंगे संजय निषाद, निषाद बाहुल्य सीटों पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद करेंगे जनसभा, मछुआ समुदाय को एकजुट करने के मक़सद से करेंगे जनसभा। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले निषाद पार्टी प्रदेशभर में दस बड़ी जनसभाएं करने जा रही है। जिसकी शुरुआत कल संगम नगरी प्रयागराज से होगी। जनसभाओं के जरिए मछुआ समुदाय को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने के साथ ही मछुआ समुदाय को एकजुट करके अपनी ताकत दिखाने का प्रयास भी संजय निषाद करते नजर आएंगे। इस रैली के जरिए संजय निषाद सरकार से मछुआ समुदाय के आरक्षण को लागू करने की मांग भी उठाएंगे। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने जनसभा से एक दिन पहले मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिन लोगों ने मछुआ समुदाय के आरक्षण और हकदार अधिकारों को छीनने का काम किया है उनका इस रैली जनसभा के जरिए पर्दाफाश किया जाएगा। संजय निषाद की इस जनसभा को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। संजय निषाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम हारी हुई सीटें बीजेपी से चाहते हैं, जहां हारें हैं उन सीटों पर संजय निषाद अपनी दावेदारी कर रहें हैं, उन्होंने कहा कि निषाद समाज अब अपने हक अधिकार को समझने लगा है। इसी लिए आज सभी पार्टियां मछुआ समुदाय को पूछ रहीं हैं, क्योंकि सबको पता है कि निषाद जिधर जाता है उसी की सरकार बनती है। निषाद जिस नाव में बैठता है उसको कभी डूबने नहीं देता है। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से हुई मुलाकात को संजय निषाद ने शिष्टाचार मुलाकात बताया है। उन्होंने कहा कि विनोद तावड़े हमारे अनुरोध पर घर आए थे, उनसे मछुआ समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों पर वार्ता हुई। नाराज़गी की बातों का संजय निषाद ने खंडन किया, उन्होंने कहा कि नाराजगी की कोई बात ही नहीं है। संजय निषाद ने कहा कि विनोद तावड़े से हारी हुई सीटें भी मांगी है, उन्होंने कहा कि हार हुई निषाद बाहुल्य सीटें उन्हें दे दी जाएं उसे वह जीत में बदल देंगे। संतकबीर नगर में सपा सांसद की गाड़ी पर हुए हमले की घटना को संजय निषाद ने निंदनीय बताया है। संजय निषाद ने कहा कि जिस पर हमला हुआ है वह हमारे समाज से है, मुझे उसकी चिंता है, अधिकारियों से हमने बात करके सुरक्षा दिए जाने की बात कही है। बाइट – संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री, यूपी सरकार
0
0
Report

Kotputli वार्ड 48 के निर्दलीय पार्षद के लापता होने पर राजनीतिक घमासान

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली नगर परिषद निकाय चुनाव की गर्माहट के बीच वार्ड नंबर 48 से निर्दलीय पार्षद देशराज गुर्जर के लापता होने से क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है. पार्षद के गत 16 तारीख से लापता होने के विरोध में कल SP कार्यालय पर एकत्रित होकर ज्ञापन देकर पार्षद देशराज गुर्जर को वापस जल्द घर लाने की मांग की... जिसके कारण आज सर्व समाज द्वारा देवनारायण मंदिर प्रांगण में एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया. करीब दो घंटे तक चली इस सभा में स्थानीय लोगों, परिजनों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. निर्दलीय पार्षदों ने कोटपूतली भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया जिसे उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अन्य पार्षदों को डरा-धमकाकर जबरन अपने साथ ले जाने का काम कर रही हैं. परिजनों का आरोप है कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पार्षद का कोई सुराग नहीं मिला और न ही पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई की है. पूर्व चेयरमैन महेंद्र सैनी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा भाजपा ने मेरे साथ धोखा किया है और मेरी राजनीतिक हत्या करने की कोशिश की गई है, इसलिए मैंने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का समर्थन करने का फैसला किया है. ग्रामीणों, परिजनों और सर्व समाज के नेताओं ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर रविवार दोपहर 12 बजे तक पार्षद देशराज गुर्जर को सकुशल ढूंढ़कर सामने नहीं लाया गया, तो पुलिस थाने का घेराव किया जाएगा और उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा. अगर क्षेत्र की शांति व्यवस्था बिगड़ती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी. पुलिस ने कहा कि मामले को देखते हुए वे पूरी मुस्तैदी से कार्रवाई कर रहे हैं और जल्द लापता पार्षद का पता लगा लिया जाएगा. विशाल सभा में पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, पूर्व चेयरमैन महेंद्र सैनी, कांग्रेस नेता भीम पटेल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रवि यादव समेत सर्व समाज के प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे.
0
0
Report
Advertisement

आरक्षण की समीक्षा जरूरी, खत्म नहीं: संतोष कुमार सुमन

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय पहुंचे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण की समीक्षा होनी चाहिए। समीक्षा का मतलब आरक्षण खत्म करना नहीं है। उन्होंने कहा कि डेटा के आधार पर यह देखा जाना चाहिए कि आरक्षण का लाभ कितना लोगों को मिला और कितने लोग अब भी इससे वंचित हैं। आपको बताते चले कि दरअसल, संतोष कुमार सुमन हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के गरीब चौपाल कार्यकर्ता यात्रा कार्यक्रम के तहत बेगूसराय पहुंचे थे। यहां प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आरक्षण की समीक्षा की जरूरत बताई। संतोष सुमन ने कहा कि किसी व्यवस्था की समीक्षा करने का मतलब उसे समाप्त करना नहीं होता। आरक्षण को लेकर भी बैठकर विचार और समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आंकड़ों के आधार पर यह देखा जाना चाहिए कि आरक्षण का लाभ कितने लोगों को मिला और कितने लोग अब भी वंचित हैं।उन्होंने कहा कि आरक्षण गरीब और वंचित लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। लोगों को आरक्षण की समीक्षा के नाम पर डरने की जरूरत नहीं है। किसी के कहने मात्र से आरक्षण समाप्त नहीं हो जाता।संतोष सुमन ने यह भी कहा कि आरक्षण को लेकर सभी लोगों को मिलकर गरीब और वंचित वर्गों के हित में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सभी का इरादा नेक हो और गरीबों के हित की बात हो तो सभी लोग इसमें शामिल हैं। इस कार्यक्रम के दौरान संतोष कुमार सुमन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी मजबूत होगी, तभी गरीब और वंचित लोगों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सकेगी।बेगूसराय पहुंचने पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संतोष कुमार सुमन का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। बाइट संतोष कुमार सुमन हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
0
0
Report

1830 करोड़ का हिसाब सार्वजनिक कराने की मांग से मुखिया महासंघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

Patna, Bihar:1830 करोड़ का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग के साथ मुखिया महासंघ ने छठे वित्त आयोग की राशि का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि राशि किस मद में और कहां खर्च हुई, इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए। बैठक में सोलर लाइट, पंचायत सरकार भवन, कन्या विवाह योजना और पंचायत सचिवों के स्थानांतरण समेत कई मुद्दे भी उठाए गए। वहीं, पटना जिला पंचायत कार्यालय में अवशेष राशि और भविष्य निधि राशि के कथित बंदरबाँट तथा जिला परिषद पटना के पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्षों पर लगाए गए गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। मुखिया महासंघ अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय, पंच-सरपंच संघ अध्यक्ष अमोद कुमार निराला और प्रमुख संघ की कार्यकारी अध्यक्ष जयमाला कुमारी पासवान ने कहा कि पंचायत एवं जिला परिषद की राशि के उपयोग में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। संगठन ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
0
0
Report

दमोह के होटल में गैस सिलेंडर में आग, तीन घायल, एक की मौत

Damoh, Madhya Pradesh:होटल दमयंती पैलेस दमोह में एक पार्टी चल रही थी और लोग खाना खा रहे थे कि अचानक एक एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया. इसके कुछ लाइव वीडियो सामने आये. आग की गिरफ्त में तीन युवक आ गए और बुरी तरह झुलस गए. होटल में लगे अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया गया. तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल रहे. एक को जबलपुर रेफर किया गया और तीसरे को जिला अस्पताल में दाखिल किया गया. हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम, सीएसपी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक टीम इसकी जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

रामगढ़ में सवर्ण मंच ने आर्थिक आधार पर आरक्षण और कानून संशोधन की माँग की

Khajuria Khurd, Bihar:रामगढ़ में सवर्ण महा-आक्रोश मंच का विशाल प्रदर्शन, आर्थिक आरक्षण की मांग यूजीसी रोलबैक, एससी-एसटी एक्ट संशोधन और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर निकाला गया पैदल मार्च。 कैमूर जिले के रामगढ़ स्थित दुर्गा चौक पर 'सवर्ण महा-आक्रोश मंच' के बैनर तले एक विशाल जनसभा और विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशांत कुमार पांडेय और संचालन भूपेन्द्र सिंह ने किया। इस महा-आक्रोश प्रदर्शन में मुख्य रूप से तीन प्रमुख मांगें उठाई गईं—यूजीसी नियमों को रोलबैक करना, एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम में संशोधन और जातिगत व्यवस्था के स्थान पर केवल आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करना। दुर्गा चौक पर सभा संपन्न होने के बाद हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में दुर्गा चौक से रामगढ़ थाने तक जोरदार प्रदर्शन करते हुए अनुशासित पैदल मार्च निकाला। यूपी सीमा के समीप होने के कारण इस आयोजन में बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे。 करणी सेना के कैमूर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि यह आंदोलन सर्व-समाज के हित में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरक्षण को समाप्त करने के बजाय इसे आर्थिक आधार पर लागू किया जाना चाहिए, ताकि सवर्ण समाज के साथ-साथ SC, ST और OBC वर्ग के भी असली जरूरतमंद और गरीब लोगों को इसका लाभ मिल सके। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय पुलिस व प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा。 बाइट - करणी सेना के कैमूर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह
0
0
Report

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने मिशन सहयोग के तहत 104 गुम मोबाइल लौटाए

Greater Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 'मिशन सहयोग' अभियान के तहत 104 गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस लौटा दिए हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान से लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई。 डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि शनिवार को ग्रेटर नोएडा जोन की सर्विलांस सेल और ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से ये फोन बरामद किए। अलग-अलग कंपनियों के इन 104 स्मार्टफोन की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये है。 बाईट -- रवि शंकर निम डीसीपी ग्रेटर नोएडा ज्यादातर फोन भीड़ वाली जगहों, बाजारों, या दोपहिया वाहन चलाते समय गिर गए थे। कुछ फोन ऑटो, टैक्सी, बस, मेट्रो और ई-रिक्शा में यात्रा के दौरान छूट गए थे। इन सभी फोनों के गुम होने की शिकायत ग्रेटर नोएडा जोन के अलग-अलग थानों में दर्ज कराई गई थी। सर्विलांस सेल ने तकनीकी जांच और सीईआईआर पोर्टल की मदद से इन फोनों का पता लगाया। मोबाइल फोन वापस मिलने पर सभी लोगों ने गौतमबुद्धनगर पुलिस का धन्यवाद किया और उनके काम की तारीफ की。 ये फोन 2023, 2024 और 2025 में गुम हुए थे। लोगों ने अपने फोन खोने की शिकायत पुलिस से की थी, जिसके बाद सीईआईआर पोर्टल पर इनकी लगातार निगरानी की जा रही थी। एक व्यक्ति ने 3 साल बाद अपना फोन मिलने पर कहा, "मुझे विश्वास नहीं था कि मेरा फोन कभी वापस मिलेगा और पुलिस खुद फोन करके हमें हमारा फोन लौटाएगी। इसके लिए पुलिस का धन्यवाद।" अगर आपका फोन भी कहीं पर गुम हो जाता है या खो जाता है तो आप भी यूपी कॉप या नजदीकी थाने में शिकायत करने के बाद ceir पोर्टल पर अपनी शिकायत अपलोड कर सकते हैं, उस पोर्टल पर लगातार मोबाइल फोन की निगरानी की जाएगी और मोबाइल को ट्रेस किया जाएगा。
0
0
Report

बगोदर में एमएमडीआर संशोधन के विरोध में धरना, झारखंड के अधिकार की आवाज तेज

Giridih, Jharkhand:एभीबी : बगोदर प्रखंड कार्यालय में शनिवार को एमएमडीआर (संशोधन) विधेयक के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना में केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों एवं एमएमडीआर संशोधन विधेयक को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए खनिज संपदा पर झारखंड के अधिकार की आवाज बुलंद की। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बंधन महतो ने की। बैठक को संबोधित करते हुए बगोदर विधानसभा के झारुमो नेता शत्रुघ्न प्रसाद मंडल ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और झारखंड के खनिज संसाधनों पर यहां के लोगों का अधिकार सर्वोपरि है। उन्होंने संशोधन विधेयक को जनहित के खिलाफ बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस विधेयक के जरिए झारखंड के अधिकारों को छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक आदिवासी-मूलवासियों के हितों के खिलाफ है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसके विरोध में एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। मौके पर कई झामुमो कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top