Back
जीरा-रायड़ा सीजन के कारण आगर मालवा से राजस्थान में मजदूर पलायन तेज
KYKaniram yadav
Feb 27, 2026 17:01:56
Agar, Madhya Pradesh
पड़ोसी राज्य राजस्थान में जीरा और रायड़ा की फसल की कटाई शुरू होते ही इसका असर अब मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। आगर मालवा जिले से सैकड़ों मजदूर परिवार रोज़गार की तलाश में राजस्थान की ओर पलायन कर रहे हैं।
राजस्थान में इन दिनों जीरा और रायड़ा की कटाई का सीजन चल रहा है। बेहतर मजदूरी की उम्मीद में मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिले आगर मालवा से भी बड़ी संख्या में मजदूर परिवार वहां पहुंच रहे हैं। ये मजदूर अपने परिवार और छोटे-छोटे बच्चों के साथ लोडिंग वाहनों में गृहस्थी का सामान भरकर गांव छोड़ रहे हैं। दो महीने तक चलने वाले इस सीजन में ये परिवार अस्थायी रूप से राजस्थान के खेतों में डेरा डालेंगे। मजदूरों का कहना है कि प्रदेश में उन्हें रोजगार योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा। जो मजदूरी मिलती भी है, वह बेहद कम है, जिससे परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो जाता है। इसके उलट राजस्थान में कटाई के दौरान मजदूरी की दर अधिक मिलती है, इसलिए वे मजबूरी में पलायन कर रहे हैं। चिंता की बात यह भी है कि इस पलायन में स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। पढ़ाई छोड़कर माता-पिता के साथ खेतों में जाना उनके भविष्य पर सवाल खड़े कर रहा है।
मजदूर
महिला मजदूर
मजदूर
रोजगार की तलाश में हो रहा यह मौसमी पलायन न केवल आर्थिक मजबूरी की कहानी कहता है, बल्कि बच्चों की शिक्षा और गांवों के सामाजिक ढांचे पर भी गहरा असर छोड़ रहा है। अब सवाल यह है कि क्या स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जा सकेंगे, ताकि मजदूरों को हर साल यूं घर छोड़कर दूसरे राज्य का रुख न करना पड़े।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 27, 2026 18:15:480
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 27, 2026 18:15:300
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 27, 2026 18:15:190
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 27, 2026 18:15:08Noida, Uttar Pradesh:DELHI: JNU STUDENT HOLDS PROTEST AGAINST VARIOUS DEMANDS
0
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 27, 2026 18:05:130
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 27, 2026 18:04:510
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 27, 2026 18:04:370
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 27, 2026 18:04:180
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 27, 2026 18:03:580
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 27, 2026 18:03:050
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 27, 2026 18:02:520
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 27, 2026 18:02:420
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 27, 2026 18:02:270
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 27, 2026 18:02:120
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 27, 2026 18:01:480
Report
