Back
आगर मालवा के दीवानखेड़ी में करंट हादसे के बाद ग्रामीणों ने शव के साथ चक्काजाम
KYKaniram yadav
Dec 10, 2025 11:20:09
Agar, Madhya Pradesh
एंकर – आगर मालवा के ग्राम दीवानखेड़ी में करंट हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक युवक का शव सड़क पर रखकर इंदौर–कोटा हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। मंगलवार शाम 35 वर्षीय भगवान सिंह राजपूत की करंट लगने से मौत हो गई थी।
वीओ – ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से केबल खुली होने, डीपी खराब रहने और पूरे गांव का लोड एक ही ट्रांसफॉर्मर पर चलने से रिटर्न करंट आया, जिससे भगवान सिंह की मौत हो गई। कई शिकायतों के बावजूद विभाग ने सुधार नहीं किया था।
वीओ – इस घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर देहरिया जोड़ नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग है कि बिजली विभाग के जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
वीओ- जानकारी लगने पर सुसनेर एसडीएम व एसडीओपी सहित सोयत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश देकर जाम खुलवाया। इस दौरान हाइवे पर वाहनों की लम्बी लम्बी लाइने लग गई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। सहकारी चीन मिलकर्मियों का हंगामा। कर्मचारियों ने पेराई का काम ठप किया गन्ने की चेन में घुसकर धरने पर बैठे कर्मचारी। मौके पर भारी हंगामा। अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप। थाना तिलहर के सहकारी चीनी मिल का मामला
0
Report
Bareilly, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तिलहर चीनी मिल में कर्मचारियों ने शुरु किया प्रदर्शन। चैन में खड़े हुए कर्मचारी। मिल के जीएम पर लगाए गंभीर आरोप।
0
Report
48
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report