Back
चाईबासा चुनाव से पहले भाजपा–झामुमो समर्थकों में तनाव और आरोप-प्रत्यारोप
APAnand Priyadarshi
Feb 23, 2026 00:46:07
Chaibasa, Jharkhand
मतदान से पहले चाईबासा में बवाल: भाजपा–झामुमो समर्थकों में मारपीट, पैसे बांटकर वोट खरीदने के आरोप-प्रत्यारोप
चाईबासा नगर परिषद चुनाव से ठीक पहले चाईबासा शहर में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। बीती रात करीब 11 बजे छोटा नीमड़ीह वार्ड संख्या 17 स्थित शनि मंदिर के पास भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थक पवन शर्मा और झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
क्या है पूरा मामला?
झामुमो समर्थकों का आरोप है कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थक पवन शर्मा द्वारा चाईबासा छोटा निम्डीह इलाके में मतदाताओं को पैसे बांटकर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश के समर्थक राहुल तिवारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि छोटा नीमडीह में मतदाताओं को पैसे देकर वोट खरीदे जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर वे झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश और जय गिरी समेत अन्य समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उनका दावा है कि पवन शर्मा को कथित रूप से पैसे बांटते हुए पकड़ा गया। हालांकि इस दौरान कथित रुप से एक युवक पैसों से भरी थैली लेकर वहां से फरार हो गया। इसी बीच दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तीखी बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना स्थल में मौजूद कुछ महिलाओं ने भी कहा है कि उन्होंने मतदाताओं को पवन शर्मा द्वारा पैसे बांटते हुए देखा है।
थाने पहुंचा मामला
घटना की सूचना चुनाव आयोग को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच चल रहे लड़ाई झगड़े को शांत कराया। इधर मारपीट के बस सबसे पहले पवन शर्मा चाईबासा सदर थाना पहुंचे और उन्होंने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नितिन प्रकाश, उनके समर्थक राहुल तिवारी, जय गिरी समेत अन्य झामुमो समर्थकों पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद राहुल तिवारी ने भी थाना पहुंचकर भाजपा समर्थक पवन शर्मा पर मतदाताओं को पैसे बांटकर चुनाव प्रभावित करने का मामला दर्ज किया।
वहीं पवन शर्मा ने अपने ऊपर लगे पैसों के वितरण के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि यह उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश है और झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रंजिश में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है。
शहर में बढ़ा तनाव
घटना के बाद चाईबासा में दोनों दलों के समर्थकों के बीच तनाव का माहौल देखा जा रहा है। मतदान से ठीक पहले देर रात हुई इस घटना ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 23, 2026 02:16:280
Report
NSNeeraj Sharma
FollowFeb 23, 2026 02:16:030
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 23, 2026 02:15:430
Report
PTPRAVIN TANDEKAR
FollowFeb 23, 2026 02:15:330
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 23, 2026 02:15:170
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 23, 2026 02:01:420
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowFeb 23, 2026 02:01:310
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 23, 2026 02:01:180
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 23, 2026 02:00:500
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 23, 2026 01:45:440
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 23, 2026 01:45:240
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 23, 2026 01:45:110
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 23, 2026 01:31:040
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 23, 2026 01:30:540
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 23, 2026 01:30:380
Report