Back
रांची में आवारा कुत्तों के हमलों से दहशत, अस्पताल में काटने के मरीज बढ़े
UMUJJWAL MISHRA
Nov 09, 2025 04:18:25
Ranchi, Jharkhand
राजधानी रांची में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन हो या रात — आवारा कुत्ते कभी भी लोगों पर हमला कर दे रहे हैं। इससे रांचीवासियों में दहशत का माहौल है। लोग अब घर से बाहर निकलने से भी डरने लगे हैं कि कहीं आवारा कुत्ता हमला न कर दे।
इसी बीच, रांची के सदर अस्पताल में कुत्तों के काटने के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि एक शिफ्ट में 200 से 300 मरीज एंटी-रेबीज़ इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
वहीं, अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने पहुंचे लोगों का कहना है कि वे पार्क में खेल रहे थे, सड़क पर चल रहे थे या घर के बाहर थे — तभी आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया।
सदर अस्पताल की उपाधीक्षक विमलेश सिंह ने बताया कि हर दिन लगभग 200 से 300 मरीज कुत्तों के काटने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
अब देखने वाली बात यह होगी कि सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश पर राज्य सरकार और नगर निगम कितनी गंभीरता से काम कर रहे हैं, जिसमें कहा गया था कि आवारा कुत्तों का स्टरलाइजेशन किया जाए, उनके लिए शेल्टर होम बनाए जाएं और फीडिंग ज़ोन तैयार किए जाएं।
फिलहाल, शहर में कुत्तों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में डर और नाराजगी दोनों देखी जा रही है।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KAKapil Agarwal
FollowNov 09, 2025 06:25:420
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 09, 2025 06:25:320
Report
ADArjun Devda
FollowNov 09, 2025 06:25:230
Report
ASArvind Singh
FollowNov 09, 2025 06:25:110
Report
SKSATISH KUMAR
FollowNov 09, 2025 06:24:560
Report
VKVijay1 Kumar
FollowNov 09, 2025 06:24:430
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowNov 09, 2025 06:24:260
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowNov 09, 2025 06:24:180
Report
GSGAUTAM SARKAR
FollowNov 09, 2025 06:23:570
Report
SSSUNIL SINGH
FollowNov 09, 2025 06:23:320
Report
SSSUNIL SINGH
FollowNov 09, 2025 06:23:200
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 09, 2025 06:23:090
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowNov 09, 2025 06:22:420
Report
VKVijay1 Kumar
FollowNov 09, 2025 06:22:060
Report
GSGAUTAM SARKAR
FollowNov 09, 2025 06:21:490
Report