Back
परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा ढहाने पर प्रदर्शन, HC याचिका
UMUJJWAL MISHRA
Dec 11, 2025 12:42:55
Ranchi, Jharkhand
परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा को तोड़े जाने का मामला अब उग्र रूप ले रहा है। गुमला जिला स्थित स्टेडियम में लगी अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा को बुलडोज़र से गिरा दिया गया, जिसके बाद अल्बर्ट एक्का फाउंडेशन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। फाउंडेशन के सदस्यों ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित प्रतिमा के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर वे गुमला जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिखे।
फाउंडेशन के प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि प्रतिमा को हटाना आवश्यक था, तो इसे निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाना चाहिए था, लेकिन प्रशासन ने प्रक्रिया का पालन नहीं किया। उन्होंने घोषणा की कि इस मामले को लेकर वे हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।
अल्बर्ट एक्का ने भारत–पाकिस्तान युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उनकी वीरता के लिए उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। ऐसे वीर सपूत की प्रतिमा के साथ इस तरह का व्यवहार फाउंडेशन ने अन्याय बताया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
91
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Cohal Chak Ramwapur, Uttar Pradesh:मकर संक्रांति के पावन पर्व प्रशासन द्वारा आज खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किए सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणगप्पा जीएन ने मकर संक्रांति पर लोगो को बधाई भी दिया और कहा कि खिचड़ी मेला के शुभ अवसर पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया है
0
Report