Back
पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: शबरी पाल ने अध्यक्ष पद जीत हासिल की
SPSohan Pramanik
Feb 27, 2026 08:36:02
Pakur, Jharkhand
सलग - जीत / 27 FEB एरिया - पाकुड़ फॉर्मेट- VBT INTRO --पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए...शबरी पाल ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की... उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सेख सेलिना सुल्तान को 2353 मतों के अंतर से हराया...शबरी पाल ने 'बक्सा' छाप पर चुनाव लड़ा था, जबकि शेख सेलिना सुल्तान का चुनाव चिह्न 'ईंट' था...मतगणना में शबरी पाल आगे रहीं और अंततः उन्होंने निर्णायक जीत दर्ज की...सभी नगर परिषद के 21 वार्डों के पार्षद ने जीत दर्ज किया है...सभी को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया है...नगर परिषद के 21 वार्डों और अध्यक्ष पद के लिए मतों की गणना की गई...सबसे पहले वार्ड पार्षदों के मतों की गिनती हुई और उनके नतीजे सामने आए....इसके बाद अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के मतों की गणना प्रारंभ की गई...शबरी पाल मतगणना में जीती...जीत के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया...लोगों ने रंग-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया... इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे... वार्ड नंबर 19 से तनु दास सबसे कम उम्र की वार्ड पार्षद बनीं...मतगणना आज सुबह 8 बजे बाजार समिति प्रांगण में बने मतगणना स्थल पर शुरू हुई...पर्यवेक्षक रणजीत लोहरा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी की उपस्थिति में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती की गई...सबसे पहले वार्ड पार्षदों के मतों की गिनती हुई, जिसके बाद अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के मतों की गणना प्रारंभ की गई...वही जीत के बाद शबरी पाल ने अपने समर्थकों और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया... उन्होंने कहा कि यह सभी की जीत है और वह नगर परिषद क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी...सभी विजयी वार्ड पार्षदों के साथ अध्यक्ष पद की विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंप दिए गए....शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न होने पर डीसी और एसपी ने आम लोगों को बधाई दी...बताते चलें की शबरी पाल, जो पहले भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष थीं...निर्वलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरी थीं और उन्हें किसी भी दल का समर्थन प्राप्त नहीं था...वहीं, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संपा साह को भाजपा का समर्थन प्राप्त था, जबकि सेलिना सुल्तान को झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन मिला था...
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManish Sharma
FollowFeb 27, 2026 10:01:420
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 27, 2026 10:01:130
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 27, 2026 10:01:010
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 27, 2026 10:00:360
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 27, 2026 10:00:230
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 27, 2026 09:54:110
Report
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 27, 2026 09:53:570
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 27, 2026 09:53:210
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 27, 2026 09:53:110
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 27, 2026 09:52:590
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 27, 2026 09:52:46Noida, Uttar Pradesh:प्रखर सिंह कांग्रेस भाजपा जातीय जिला अध्यक्ष सूची पट
0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 27, 2026 09:52:310
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 27, 2026 09:50:320
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 27, 2026 09:50:170
Report
