Back
पाकुड़ भाजपा का धरना: चाईबासा अस्पताल में थैलीसीमिया मरीजों के खून मामले पर कार्रवाई
SPSohan Pramanik
Nov 03, 2025 12:19:31
Pakur, Jharkhand
पाकुड़ में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चाईबासा सदर अस्पताल में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाए जाने के मामले को लेकर धरना प्रदर्शन किया... जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में यह प्रदर्शन सिविल सर्जन कार्यालय, सोनाजोड़ी के समक्ष आयोजित किया गया... कार्यकर्ताओं ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई और स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की... बाद में उन्होंने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सिविल सर्जन को सौंपा... धरना स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि झारखंड की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है... उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में आए दिन हृदय विदारक घटनाएं घट रही हैं... जहां डॉक्टरों, दवाओं, बेड और एम्बुलेंस के अभाव में गरीब जनता को 'मौत परोसी जा रही' है... उन्होंने चाईबासा सदर अस्पताल में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाए जाने की घटना का जिक्र किया... उन्होंने कहा कि इस घटना ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को उजागर किया है... अब गरीब जनता सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने से पहले सौ बार सोचने को विवश है... उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार ने 13 जनवरी 2021 को ही झारखंड सरकार को राज्य के ब्लड बैंकों में आवश्यक सुधार के लिए लिखित निर्देश दिए थे, लेकिन राज्य सरकार ने इसे अनदेखा किया... वर्तमान में, झारखंड में बिना लाइसेंस के कई ब्लड बैंक चल रहे हैं, जो खून का अवैध व्यापार कर रहे हैं... प्रदेश भाजपा ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग की इस भयावह स्थिति पर चिंता व्यक्त की है... पार्टी ने कहा कि वह राज्य सरकार द्वारा गरीबों को 'मौत परोसे जाने' को चुपचाप नहीं देख सकती... जनभावनाओं के अनुरूप, पार्टी ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है... उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि वे राज्य को इस भयावह स्थिति से निजात दिलाने के लिए 'भ्रष्ट और निकम्मी' राज्य सरकार को आवश्यक सख्त निर्देश दें... उन्होंने संक्रमित खून चढ़ाने में दोषी सभी व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने और कड़ी सजा दिलाने की मांग की...
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NTNagendra Tripathi
FollowNov 03, 2025 18:48:540
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 03, 2025 18:48:380
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowNov 03, 2025 18:48:180
Report
KNKumar Nitesh
FollowNov 03, 2025 18:48:040
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowNov 03, 2025 18:47:480
Report
HBHemang Barua
FollowNov 03, 2025 18:47:350
Report
ALArup Laha
FollowNov 03, 2025 18:46:550
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 03, 2025 18:45:370
Report
KKKamal Kumar
FollowNov 03, 2025 18:45:230
Report
NSNivedita Shukla
FollowNov 03, 2025 18:31:320
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowNov 03, 2025 18:31:18Barabanki, Uttar Pradesh:Breaking- बाराबंकी के देवा में भीषण सड़क हादसा
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowNov 03, 2025 18:31:080
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowNov 03, 2025 18:30:490
Report
KNKumar Nitesh
FollowNov 03, 2025 18:30:370
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 03, 2025 18:30:210
Report