Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lohardaga835302

लोहरदगा नगरपालिका चुनाव की मतगणना आज, 102 वार्ड के उम्मीदवारों की किस्मत तय

GLGautam Lenin
Feb 27, 2026 02:49:10
Lohardaga, Jharkhand
लोहरदगा- लोहरदगा के कृषि बाजार प्रांगण में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। 102 वार्ड प्रत्याशी और 10 नगर परिषद अध्यक्ष के उम्मीदवार के किस्मत का फैसला आज होगा। डीडीसी ने बताया कि 24 और 22 टेबल लगाए गए है। वही उम्मीदवारों ने अपनी जीत का दावा पेश किया है। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DBDEBASHISH BHARATI
Feb 27, 2026 04:31:58
0
comment0
Report
AAAkshay Anand
Feb 27, 2026 04:31:43
Noida, Uttar Pradesh:Physics of momentum and speed
0
comment0
Report
CDChittaranjan Das
Feb 27, 2026 04:31:00
Durgapur, West Bengal:পাকা বাড়ি থাকা সত্ত্বেও ভাঙা গোয়ালঘরের ভিডিও দেখাতে গিয়ে বিড়ম্বনায় বিজেপি নেতা জিতেন্দ্র তিওয়ারি বলে অভিযোগ, সেই ভিডিও ভাইরালের ছবি দেখে তৃণমূলের বিধায়কের বক্তব্য উনার বিরূদ্ধে এফ আই আর করা উচিৎ । পশ্চিম বর্ধমান জেলার বিজেপি নেতা জিতেন্দ্র তিওয়ারির বিরুদ্ধে মিথ্যা প্রচারের অভিযোগ, সামনে এসে বিস্ফোরক স্বীকারোক্তি মহিলা ও তার ছেলের। পাকা বাড়ি থাকা সত্ত্বেও ভাঙা গোয়ালঘরের ভিডিও দেখাতে গিয়ে বিড়ম্বনায় বিজেপি নেতা জিতেন্দ্র তেওয়ারি। অভিযোগ উঠেছে, বিজেপি নেতা জিতেন্দ্র তেওয়ারি সাধারণ মানুষের সহানুভূতি আদায়ের উদ্দেশ্যে এক মহিলার ভাঙাচোরা গোয়ালঘরের ভিডিও ভাইরাল করেছিলেন। পরবর্তীতে ওই মহিলা এবং তার ছেলে ক্যামেরার সামনে বলে, ভিডিওতে যে হলুদ রঙের পাকা ঘরটি দেখা যাচ্ছে, সেটি তাঁরই বসতবাড়ি। তিনি স্পষ্টভাবে স্বীকার করেন, এর আগে তাঁর ভাঙা গোয়ালঘরকে একমাত্র বাসস্থান হিসেবে তুলে ধরে অপপ্রচার চালানো হয়েছিল। মহিলার দাবি, এক বিরোধী রাজনৈতিক দলের ব্যক্তি তাঁকে ১,০০০ টাকা দেওয়ার প্রলোভন দেখিয়েছিলেন। সেই প্রলোভনের কারণেই তিনি প্রথমে মিথ্যা বক্তব্য দেন যে, তাঁর থাকার মত কোনো পাকা ঘর নেই। পরে বিষয়টি নিয়ে অনুতপ্ত হয়ে তিনি পুরো ঘটনার सचতা প্রকাশ করেন। এছাড়াও তিনি জানান, তিনি পশ্চিমবঙ্গ সরকারের একাধিক জনকল্যাণমূলক প্রকল্পের সুবিধাভোগী। এর মধ্যে রয়েছে লক্ষ্মীর ভাণ্ডার, স্বাস্থ্যসাথী কার্ড এবং তাঁর মেয়ের জন্য কন্যাশ্রী ও রূপশ্রী প্রকল্পের সুবিধা। শেষে ওই মহিলা আরো বলেন , আগামী নির্বাচনে তিনি মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়-এর সরকারকেই সমর্থন করবেন। এই ঘটনাকে ঘিরে রাজনৈতিক মহলে শুরু হয়েছে তীব্র সমালোচনা। পাণ্ডবেশ্বরের তৃণমূলের বিধায়ক তথা পশ্চিম বর্ধমান জেলার তৃণমূলের জেলা সভাপতি নরেন্দ্রনাথ চক্রবর্তী বলেন. এটা নোংরা রাজনীতি। জিতেন্দ্র তিওয়ারির বিরুদ্ধে মিথ্যা প্রচারের অভিযোগে এফ আই আর করা উচিৎ । শাসক ও বিরোধী—দুই পক্ষের মধ্যেই চলছে বাকযুদ্ধ।
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Feb 27, 2026 04:30:20
Narmadapuram, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के एक छोटे से गांव सुपरली से निकली है एक बड़ी और प्रेरणादायक सोच। जहां एक किसान ने होली के रंगों में पर्यावरण का संदेश घोल दिया है। 25 सालों से “जैविक होली” का अलख जगा रहे किसान योगेंद्र पाल सोलंकी ने इस बार ऐसा संदेश दिया है, जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रहा है। उन्होंने अनाजों से देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री Bhupendra Yadav की तस्वीरें तैयार की हैं। लेकिन ये सिर्फ तस्वीरें नहीं हैं… ये एक संदेश है… एक चेतावनी है… और एक संकल्प है। सबसे खास बात ये है कि ये तस्वीरें किसी फ्रेम में नहीं, बल्कि अनाज से बने एक विशाल वृक्ष के आकार में तैयार की गई हैं। संदेश बिल्कुल साफ है। “वृक्षों से अन्न है और अन्न से जीवन।” यानी अगर पेड़ रहेंगे तो खेत लहलहाएंगे… खेत लहलहाएंगे तो अन्न होगा… और अन्न होगा तो जीवन बचेगा। योगेंद्र पाल सोलंकी का कहना है कि देशभर में हर साल होलिका दहन के नाम पर लाखों पेड़ काट दिए जाते हैं। एक पेड़ को बड़ा होने में सालों लग जाते हैं, लेकिन उसे जलने में कुछ ही घंटे लगते हैं। यही दर्द उन्हें 25 साल पहले इस मुहिम से जोड़ गया। और तब से हर होली पर वो पर्यावरण बचाने का संदेश देते आ रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अनाज से तस्वीर बनाकर समाज को आईना दिखाया हो। इससे पहले भी वे कई सामाजिक और धार्मिक हस्तियों की आकृतियां बनाकर जागरूकता फैला चुके हैं। लेकिन इस बार उनका पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ पर्यावरण संरक्षण पर है। सुपरली का यह किसान अब सिर्फ अपने गांव तक सीमित नहीं रहना चाहता। उसकी अपील है। “होली मनाइए… खुशियां मनाइए… लेकिन पेड़ मत जलाइए। प्रतीकात्मक और जैविक होलिका दहन कीजिए… ताकि त्योहार भी सुरक्षित रहे और प्रकृति भी। एक छोटे से गांव से उठी ये बड़ी सोच अब मिसाल बनती जा रही है… सवाल ये है… क्या हम इस होली एक पेड़ बचाने का संकल्प लेंगे? बाइट – योगेंद्र पाल सोलंकी ( किसान, सुपरली)
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Feb 27, 2026 04:19:28
Roh, Nawada, Bihar:नवादा में बिजली विभाग की कार्रवाई,12 लाख से अधिक बकाया बिल पर पूरे गांव की बिजली काटी, ग्रामीण ने जताया नाराजगी कहा कोई नोटिस नहीं दी गई बिहार के नवादा जिले में बिजली विभाग ने बकाया बिल का भुगतान न करने पर एक पूरे गांव की बिजली काट दी है। कौआकोल प्रखंड के गुआघोघरा गांव में यह कार्रवाई की गई है, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया। ग्रामीण का आरोप है कि बिजली विभाग में कोई नोटिस हम लोगों को नहीं दिया है。 गुरुवार को विद्युत विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने गांव के ट्रांसफार्मर से ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। गांव के लोगों ने देर रात वीडियो जारी कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है。 विद्युत विभाग के पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने बताया कि गांव के लगभग 200 उपभोक्ताओं पर 12 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। विभाग द्वारा बार-बार नोटिस देने के बावजूद उपभोक्ताओं ने भुगतान नहीं किया。 कुमार ने बताया कि वर्षों से यहां के उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं कर रहे थे। बिल जमा करने के लिए कई बार समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन किसी ने भुगतान नहीं दिया। अंततः, वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विभाग ने पूरे गांव की बिजली काट दी।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Feb 27, 2026 04:19:04
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : नगर पालिका आम चुनाव के मतगणना का कार्य शुरू हो गया है. कड़ी सुरक्षा के बीच डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार की मौजूदगी में मतगणना का कार्य शुरू हो गया है. डीसी रामनिवास यादव ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए गए हैं. तय समय पर सुबह आठ बजे मतपेटिकाओं को ब्रजगृह में तय समय पर अभ्यर्थियों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया. मतगणना के लिए नगर निकायवार अलग-अलग हॉल निर्धारित किए गए हैं. प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि गणना की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे. अधिक मतदाताओं वाले वार्डों के लिए अतिरिक्त टेबल की व्यवस्था की गई है, जिससे कार्य निर्धारित समय में पूरा हो सके. गिरिडीह नगर निगम के लिए हॉल संख्या 01 में वार्ड 1 से 18 तक 16 टेबल और 5 चक्र में मतगणना होगी. हॉल संख्या 02 में वार्ड 19 से 36 तक 16 टेबल और 4 चक्र में गिनती की जाएगी. बड़की सरैया नगर पंचायत में 8 टेबल और 2 चक्र, जबकि धनवार नगर पंचायत में भी 8 टेबल और 2 चक्र निर्धारित किए गए है. नगर निगम गिरिडीह के लिए 96, बड़की सरैया के लिए 24 और धनवार के लिए 24 मतगणना कर्मियों की तैनाती की गई है. कुल 166 मतदान केंद्रों के लिए 192 कर्मियों को लगाया गया है. प्रत्येक राउंड के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी और अभ्यर्थियों को परिणाम पत्रक उपलब्ध कराया जाएगा.
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 27, 2026 04:18:35
Mathura, Uttar Pradesh:बांके बिहारी मंदिर में अनाधिकृत यूट्यूबर्स पर पाबंदी, केवल मान्यता प्राप्त मीडिया को ही मिलेगा प्रवेश मथुरा। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने और भीड़ प्रबंधन को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा निर्णय लिया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जी तथा जिला मजिस्ट्रेट/सदस्य सचिव श्री चन्द्र प्रकाश सिंह जी ने स्पष्ट किया है कि मंदिर परिसर में केवल मान्यता प्राप्त और अधिकृत मीडिया कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। भ्रामक खबरें फैलाने वाले यूट्यूबर्स पर कड़ा प्रहार प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मंदिर परिसर में अनाधिकृत, अपंजीकृत और गैर-मान्यता प्राप्त यूट्यूबर्स एवं सोशल मीडिया संचालकों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ये संचालक न केवल भ्रामक खबरें फैलाते हैं, बल्कि इनके वीडियो बनाने के तरीके से आम श्रद्धालुओं को दर्शन करने में भारी असुविधा होती है। इससे मंदिर के सुरक्षा घेरे और भीड़ नियंत्रण (Crowd Management) में भी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं। मीडिया कर्मियों के लिए दिशा-निर्देश प्रशासन ने वास्तविक मीडिया संस्थानों के प्रति उदार रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि: * मान्यता प्राप्त और पंजीकृत मीडिया बंधुओं के प्रवेश पर कोई रोक नहीं है। * सभी पत्रकारों को मंदिर में प्रवेश के समय अपना वैध पहचान पत्र (ID Card) दिखाना अनिवार्य होगा। * अधिकृत मीडिया कर्मी सुव्यवस्थित तरीके से कवरेज कर सकेंगे ताकि भक्तों को कोई परेशानी न हो。 क्यों लिया गया यह फैसला? हाल के दिनों में मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और यूट्यूबर्स द्वारा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कैमरा-ट्राइपॉड लगाकर रास्ता रोकने की शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मंदिर की गरिमा बनाए रखना और दर्शनार्थियों के लिए सुलभ वातावरण सुनिश्चित करना है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top