Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lohardaga835302
लोहरदगा प्रीमियम लीग 3–10 नवंबर: नदिया स्टेडियम में युवाओं को मौका
GLGautam Lenin
Oct 22, 2025 07:01:07
Lohardaga, Jharkhand
लोहरदगा के नदिया स्टेडियम में तीन नवंबर से दस नवंबर तक लोहरदगा प्रीमियम लीग का आयोजन किया जाएगा। अपने आवासीय परिसर में सांसद सुखदेव भगत ने प्रेस वार्ता कर कहा कि यह फुटबॉल लीग युवाओं के भविष्य का निर्धारण करेगा। इन्होंने कहा कि फुटबॉल जैसे जैसे उपर जाएगा युवाओं की जज्बा उतना उपर जाएगा। इन्होंने कहा कि इस आयोजन में कई विशेषताएं होगी। जो युवाओं को अपने तरफ खींचेगी। लोहरदगा के सभी प्रखंड के नाम से फुटबॉल टीम भाग लेगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
CSChandrashekhar Solanki
Oct 22, 2025 16:31:28
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के मोहन नगर के पास गणेश नगर में मंगलवार रात पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट तक पहुंच गई। वर्ग विशेष की चार महिलाओं ने मिलकर एक हिंदू महिला रश्मि चौहान के साथ हाथापाई कर दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी मिलते ही बुधवार दोपहर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। रश्मि चौहान ने पुलिस को बताया कि वह दीपावली पर अपने घर के बाहर पटाखे जला रही थीं, तभी सामने रहने वाली महिलाओं ने रोकने की कोशिश की और गाली-गलौज के बाद मारपीट कर दी। पुलिस ने रानी, नाजमीन, गुड़िया और सानिया — चारों महिलाओं के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 296, 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। घटना औद्योगिक क्षेत्र थाने की है।
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Oct 22, 2025 16:30:43
Tarn Taran Sahib, Punjab:विधानसभा पट्टी के गांव धंगाणा में कांग्रेसी पूर्व सरपंच ने आप की पंचायती सदस्य की गोली मारकर की हत्या एंकर विधानसभा पट्टी क्षेत्र के गांव धंगाणा में दिवाली की रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मामूली विवाद के बाद कांग्रेसी पूर्व सरपंच ने आम आदमी पार्टी की पंचायती सदस्य को गोली मार दी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 37 वर्षीय मनदीप कौर पत्नी जतिंदर सिंह निवासी धंगाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व सरपंच दविंदर कौर, उसके पति सुखविंदर सिंह और देवर लखविंदर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। मृतका के पति जतिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिवाली की रात आरोपी परिवार उनके घर के सामने पटाखे चला रहा था और अपने ट्रैक्टर पर ऊंची आवाज में गाने बजा रहे थे। उन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान पूर्व सरपंच का पति सुखविंदर सिंह घर के अंदर से बंदूक लेकर आया और मनदीप कौर पर गोली चला दी। गोली लगने से मनदीप कौर गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पट्टी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने जतिंदर सिंह की शिकायत के आधार पर दविंदर कौर, सुखविंदर सिंह और लखविंदर सिंह के खिलाफ हत्या, आम्र्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए दबिशें दी जा रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाइट परिवार बाइट थाना प्रभारी
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Oct 22, 2025 16:30:25
Kapurthala, Punjab:रंजिश के चलते घर बुलाकर ASI के भतीजे पर हमला, घायल कर पुल के नजदीक फेंका, सिविल अस्पताल में उपचार आधीन, हालत गंभीर कपूरथला के सुभानपुर क्षेत्र के नजदीक दोपहर बाद एक ASI का भतीजा गंभीर घायल अवस्था में मिला है। जिस को एंबुलेंस 108 की मदद से सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक को रंजिश के चलते कुछ युवक घर से बुलाकर ले गए। और तेजधार हथियारों से घायल कर सुभानपुर पुल के नजदीक फैक गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि DSP भुलत्थ करनैल सिंह ने भी की है। मिली जानकारी अनुसार कपूरथला सिटी थाने में तैनात एएसआई मंगल सिंह के भतीजे दविंदर सिंह पुत्र मनजीत सिंह वासी धारीवाल बेट को दोपहर कुछ युवक घर से बुलाकर बात करने के लिए ले गए और रास्ते में हमला कर गंभीर घायल कर दिया। और उसको सुभानपुर पुल के नजदीक फेंक दिया। ASI मंगल सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते 7-8 युवको ने इस घटना को अंजाम दिया गया है। हमलावर उनके भतीजे को हमला कर मरा हुआ समझ फेंक गए है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त हलवारो ने दो वर्ष पहले भी इस पर हमला किया था, जिसका मामला थाना ढिलवां में दर्ज है। राहगीरों ने घायल युवक को जब देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एंबुलेंस 108 की मदद से घायल दविंदर सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद सुभानपुर थाना की पुलिस घायल के बयान लेने के लिए सिविल में गई हुई है। घायल के बयान पर आरोपिओ के खिलाफ उचित कार्रवाई अंजाम में लाई जाएगी。
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Oct 22, 2025 16:30:12
Kapurthala, Punjab:रंजिश के चलते घर बुलाकर ASI के भतीजे पर हमला, घायल कर पुल के नजदीक फेंका, सिविल अस्पताल में उपचार आधीन, हालत गंभीर कपूरथला के सुभानपुर क्षेत्र के नजदीक दोपहर बाद एक ASI का भतीजा गंभीर घायल अवस्था में मिला है। जिस को एंबुलेंस 108 की मदद से सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक को रंजिश के चलते कुछ युवक घर से बुलाकर ले गए। और तेजधार हथियारों से घायल कर सुभानपुर पुल के नजदीक फैक गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि DSP भुलत्थ करनैल सिंह ने भी की है। मिली जानकारी अनुसार कपूरथला सिटी थाने में तैनात एएसआई मंगल सिंह के भतीजे दविंदर सिंह पुत्र मनजीत सिंह वासी धारीवाल बेट को दोपहर कुछ युवक घर से बुलाकर बात करने के लिए ले गए और रास्ते में हमला कर गंभीर घायल कर दिया। और उसको सुभानपुर पुल के नजदीक फेंक दिया। ASI मंगल सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते 7-8 युवको ने इस घटना को अंजाम दिया है। हमलावर उनके भतीजे को हमला कर मरा हुआ समझ फेंक गए है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त हलवारो ने दो वर्ष पहले भी इस पर हमला किया था, जिसका मामला थाना ढिलवां में दर्ज है। राहगीरों ने घायल युवक को जब देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एंबुलेंस 108 की मदद से घायल दविंदर सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद सुभानपुर थाना की पुलिस घायल के बयान लेने के लिए सिविल में गई हुई है। घायल के बयान पर आरोपिओ के खिलाफ उचित कार्रवाई अंजाम में लाई जाएगी।
0
comment0
Report
PSPrashant Shukla
Oct 22, 2025 16:19:13
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी जिले की आदेगांव पुलिस द्वारा 7 वर्ष की लापता नाबालिक बालिक बालिका को 10 घंटे के अंदर किया बरामद दरअसल आदेगांव थाना अंतर्गत ग्राम केकड़ा में रहने वाले राम प्रसाद धुर्वे ने पुलिस को 21 अक्टूबर की शाम लगभग 6:00 बजे थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की उसकी लगभग 7 वर्षीय लड़की खेत में जाने को लेकर निकाली थी लेकिन वापस नहीं आई पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए अपने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में एक टीम तैयार की और अलग-अलग काम सोपा गया टीम आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और देर रात बिजना नदी के आसपास के ग्रामों में लोगों को फोटो दिखाकर लोगों से पूछताछ की और ग्रामीणों की मदद से रात में टॉर्च जलाकर पताशाजी शुरू की और गोताखोरों की मदद से बिजना नदी से लगा हुआ राम अहिरवार के खेत के पास पुलिस द्वारा ग्राम वासियों की मदद से टोर्च की व्यवस्था की गई और लगातार सघन तलाशी की जाकर तड़के सुबह 7:00 बालिका खेत में घर के साथ ले गई प्लास्टिक की बोरी में सोते हुए सकुशल मिली जिसने बताया कि वह अपनी मां के साथ खेत में बोरी देने गई थी और मक्का की फसल में कोई नहीं देखा और अंधेरे में रास्ता भटकने से वह बोरी में घुसकर सो गई थी पुलिस द्वारा अपराध बालिका को सकुशल बरामद कर वैधानिक कार्रवाई परिजनों को सुख सा कुशल सोपा गया
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Oct 22, 2025 16:19:02
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Oct 22, 2025 16:18:49
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के मोहन नगर के पास गणेश नगर में मंगलवार रात पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट तक पहुंच गई। वर्ग विशेष की चार महिलाओं ने मिलकर एक हिंदू महिला रश्मि चौहान के साथ हाथापाई कर दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी मिली तो बुधवार दोपहर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। रश्मि चौहान ने पुलिस को बताया कि वह दीपावली पर अपने घर के बाहर पटाखे जला रही थीं, तभी सामने रहने वाली महिलाओं ने रोकने की कोशिश की और गाली-गलौज के बाद मारपीट कर दी। पुलिस ने रानी, नाजमीन, गुड़िया और सानिया — चारों महिलाओं के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 296, 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। घटना औद्योगिक क्षेत्र थाने की है।
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Oct 22, 2025 16:17:59
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास रायपुर में स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ पूजन किया और खिचड़ी खिलाकर गौसेवा की परंपरा निभाई. उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करने का पावन पर्व है. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी. पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण के दौरान मुख्यमंत्री ने गौशाला में सेवा कर रहे गौसेवकों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर सम्मानित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.....
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Oct 22, 2025 16:17:44
Jaipur, Rajasthan:दामोदर प्रसाद जयपुर ब्रिगेडियर महाराजा सवाई भवानी सिंह, एमवीसी ऑफ जयपुर की जयंती के उपलक्ष्य में आज वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ। 'सवाई जयपुर अवॉर्ड्स 2025' का आयोजन सिटी पैलेस के प्रीतम चौंक में किया गया। उप मुख्यमंत्री और पूर्व राज परिवार की सदस्य दीया कुमारी, सिटी पैलेस जयपुर संग्रहालय के चेयरमैन महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह; प्रिंसेस गौरवी कुमारी और धर्म गुरूओं के साथ गणमान्य लोग इसमें शामिल हुए। सिटी पैलेस जयपुर संग्रहालय ट्रस्ट द्वारा ये पुरस्कार मानवता की सेवा, heritage संरक्षण, चिकित्सा विज्ञान, परम्परागत शिल्प के क्षेत्र आदि सहित 25 विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं। राजा दूल्हा राय अवॉर्ड - उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए (राजस्थान महिला कल्याण मंडल); राजा काकिल देव अवॉर्ड - संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी कार्य के लिए (सुश्री जुन्ही हान); राजा पजवन देव अवॉर्ड - मेडिसिन के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए (डॉ. हेमंत मल्होत्रा); राजा मान सिंह प्रथम अवॉर्ड - बहादुरी के लिए (शहीद सूबेदार प्रभात गौड़); मिर्जा राजा जय सिंह प्रथम अवॉर्ड - सशस्त्र बलों में विशिष्ट सेवा के लिए (कर्नल देब चंदन दास); मिर्जा राजा राम सिंह प्रथम अवॉर्ड - पारिस्थितिकी संतुलन एवं पर्यावरण में सुधार के लिए ( सत्यभान सिंह); महाराजा विशन सिंह अवॉर्ड - ट्रैवल एवं टूरिज्म विकास में उल्लेखनीय कार्य के लिए (सीता); महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय अवॉर्ड - एस्ट्रोनॉमी संबंधित विज्ञान के क्षेत्र में (डॉ. वीरेंद्र नाथ शर्मा); महाराजा सवाई ईश्वरी सिंह अवॉर्ड - पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए ( धर्मेंद्र झा); महाराजा सवाई माधो सिंह प्रथम अवॉर्ड- समाज सेवा और परोपकार के लिए ( सुनील अरोड़ा, सेवानिवृत्त आईएएस); महाराजा सवाई प्रताप सिंह अवॉर्ड - साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए ( राजेंद्र सिंह खंगारोत); महाराजा सवाई राम सिंह द्वितीय अवॉर्ड – फोटोग्राफी के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए ( दिनेश डाबी); एचएच महाराजा सवाई माधो सिंह द्वितीय अवॉर्ड - थियेटर, फिल्म एवं टेलीविजन क्षेत्र अभिषेक मुद्गल में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया; इस बार पूर्व राजमाता पद्मिनी देवी के पितृ प्रदेश हिमाचल प्रदेश को भी शामिल करते हुए किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पुरस्कार बॉलीवुड गायक मोहит चौहान को प्रदान किया गया।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Oct 22, 2025 16:17:27
Jaipur, Rajasthan:जयपुर ग्रेटर नगर निगम के वार्ड नंबर 19, निवारू रोड स्थित प्रभु विहार कॉलोनी में नारी शक्ति के हाथों नई सीमेंट सड़क का लोकार्पण किया गया। 60 वर्षीय शांति देवी ने फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया। इस मौके पर कॉलोनी के सभी निवासी उत्साहपूर्वक मौजूद रहे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। करीब 16 लाख रुपए की लागत से बनी यह सीमेंटेड सड़क नगर निगम ग्रेटर की ओर से तैयार कराई गई है। लंबे समय से कॉलोनीवासी टूटी-फूटी सड़क और बरसात में जलभराव की समस्या से परेशान थे। बारिश के मौसम में कॉलोनी के मुख्य द्वार पर तीन से चार फीट तक पानी भर जाता था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बच्चों के स्कूल वाहन भी अंदर तक नहीं आ पाते थे। अब इस नई सड़क के निर्माण से न केवल जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि कॉलोनी की सुंदरता और सुविधा दोनों में इज़ाफा होगा। महिलाओं ने कहा कि यह सड़क नारी शक्ति और विकास, दोनों का प्रतीक है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन का आभार जताया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र में इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे। कॉलोनीवासियों ने कहा कि अब प्रभु विहार कॉलोनी सचमुच विकास की राह पर आगे बढ़ रही है।
0
comment0
Report
OBOrin Basu
Oct 22, 2025 16:16:46
Noida, Uttar Pradesh:घटना दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप में हारवुड प्वाइंट के चंदननगर इलाके में हुई।बुधवार की सुबह क्षेत्र के निवासी मंडप में गए और पाया कि काली मूर्ति का सिर वहां नहीं था। खबर सुनकर आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। बाद में हारवुड प्वाइंट पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मूर्ति को कब्जे में लेकर थाने ले आई। घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 117 को अवरुद्ध कर दिया। विरोध प्रदर्शन के कारण यातायात जाम हो गया। पुलिस ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के सिलसिले में कई लोगों को गिरफ्तार किया। वर्तमान में यातायात सामान्य है, लेकिन लोग गुस्से में हैं।
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Oct 22, 2025 16:16:30
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बुजुर्ग महिला की पिटाई का वीडियो वायरल,आरोपी महिला पर मुकदमा दर्ज हरदोई में सवायजपुर थाना क्षेत्र के रूपापुर मजरा मुंडेर गांव में एक मामूली कहासुनी ने बुजुर्ग महिला की पिटाई का रूप ले लिया।पीड़िता गुड्डी देवी (60) पत्नी महेंद्र ने आरोपी सुनैना पत्नी रामवीर के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था,जिससे नाराज सुनैना ने रास्ते में उन्हें पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। थाना सवायजपुर के रूपापुर का यह मामला है जहां बुजुर्ग महिला की पिटाई की गई है।पीड़िता के पति महेंद्र ने थाने में तहरीर दी है जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सुनैना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस कार्रवाई जारी है और आरोपी महिला सुनैना की तलाश की जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार,दोनों महिलाओं के बीच पहले से ही पुरानी रंजिश चल रही थी।वायरल वीडियो में सुनैना गुड्डी देवी को बाल पकड़कर घसीटती और थप्पड़ मारती दिख रही हैं,जिससे गांव में आक्रोश है।फिलहाल मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच और कार्रवाई में जुटी है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top