Back
लातेहार में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान: मोदी के विकास मॉडल पर जोर
SGSANJEEV GIRI
Oct 15, 2025 05:36:32
Latehar, Jharkhand
भाजपा लातेहार के तत्वावधान में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत विधानसभा सम्मेलन का आयोजन लातेहार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन (टाउन हॉल) किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं लातेहार विधायक प्रकाश राम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने जीवन के संघर्षों को राष्ट्र निर्माण के अवसरों में बदला है। 1975 में आपातकाल के दौरान तानाशाही सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले मोदी जी ने संगठन को जन-जन तक पहुंचाया। 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने भूकंप से तबाह राज्य को विकास के पथ पर अग्रसर किया। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जीएसटी सुधार जैसी ऐतिहासिक योजनाओं के जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया। मोदी सरकार के प्रयासों से 25 करोड़ से अधिक भारतीय गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। भारत आज सुरक्षित, सशक्त और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में खड़ा है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने यह साबित कर दिया है कि अब वह घर में घुसकर दुश्मनों को जवाब देने की क्षमता रखता है। कोविड-19 महामारी के दौरान वैक्सीन मैत्री अभियान के तहत भारत ने 150 से अधिक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर मानवता की सेवा का उदाहरण पेश की है । प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत के मार्ग पर तेज़ी से अग्रसर है। गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा – यही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत हैं। आज जन-धन योजना, मुद्रा लोन, स्टार्टअप इंडिया, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं ने समाज के हर वर्ग को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर व्यक्ति अपने क्षेत्र के संसाधनों का उपयोग कर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन का माध्यम बने。
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BDBabulal Dhayal
FollowOct 15, 2025 12:01:000
Report
STSharad Tak
FollowOct 15, 2025 12:00:440
Report
MKMANISH KUMAR
FollowOct 15, 2025 12:00:230
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowOct 15, 2025 11:59:562
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowOct 15, 2025 11:58:380
Report
PSPramod Sinha
FollowOct 15, 2025 11:58:020
Report
ACAshish Chauhan
FollowOct 15, 2025 11:57:360
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowOct 15, 2025 11:57:160
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 15, 2025 11:56:550
Report
SBShowket Beigh
FollowOct 15, 2025 11:56:410
Report
RSRAKESH SINGH
FollowOct 15, 2025 11:56:190
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowOct 15, 2025 11:55:500
Report
KJKamran Jalili
FollowOct 15, 2025 11:55:400
Report
SMSandeep Mishra
FollowOct 15, 2025 11:54:470
Report
MMMohd Mubashshir
FollowOct 15, 2025 11:54:020
Report