Back
तमाड़ गोलीकांड: जमीन विवाद में शंभू मुंडा घायल, आरोपी फरार
BKBRAJESH KUMAR
Oct 17, 2025 17:02:46
Khunti, Jharkhand
तमाड़ में चली गोली जमीन विवाद में शंभू मुंडा घायल, आरोपी फरार। राँची के तमाड़ थाना क्षेत्र के गांगो टोला के राजा डेरा गांव में बीती रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। अपराधियों ने शंभू मुंडा को गोली मार दी गोली उनके कंधे में लगी और वो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शंभू मुंडा को पहले तमाड़ अस्पताल और फिर रिम्स रांची रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि रात करीब नौ बजे शंभू मुंडा खाना खाने के बाद घर से बाहर निकले थे, उसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। पहली गोली दीवार से टकराई, जबकि दूसरी उनके कंधे में लगी। गोली लगते ही उन्होंने शोर मचाया “बचाओ-बचाओ”। आवाज सुनकर गांव वाले दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर जंगल की ओर भाग निकले। घटना की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, शंभू मुंडा का विवाद गांव के ही संजय मछुआ और उसके साथियों से चल रहा था। इसी विवाद के चलते फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर, बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश और तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके में सघन छापेमारी जारी है, वहीं मुख्य आरोपी संजय मछुआ और उसके साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
13
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAnuj Tomar
FollowOct 19, 2025 05:15:080
Report
ATAnuj Tomar
FollowOct 19, 2025 05:04:05Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MORNING VISUALS OF YAMUNA RIVER FROM KALINDI KUNJ
2
Report
ATAnuj Tomar
FollowOct 19, 2025 05:03:58Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस की वैन के आते हुए शॉट्स। इस वैन में एमएलसी करवा कर लाते हुए शॉट्स। छात्रों को मेडिको-लीगल टेस्ट कराने के बाद अब से कुछ देर पहले छोड़ा गया था.
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowOct 19, 2025 05:03:410
Report
PSPrasenjit Sardar
FollowOct 19, 2025 05:03:110
Report
SASALMAN AMIR
FollowOct 19, 2025 05:02:570
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowOct 19, 2025 05:02:450
Report
KCKumar Chandan
FollowOct 19, 2025 05:02:350
Report
AOAjay Ojha
FollowOct 19, 2025 05:02:260
Report
AYAmit Yadav
FollowOct 19, 2025 05:02:130
Report
STSharad Tak
FollowOct 19, 2025 05:02:020
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowOct 19, 2025 05:01:500
Report
PKPravesh Kumar
FollowOct 19, 2025 05:01:34Ayodhya, Uttar Pradesh:दीपावली वाले अखिलेश के बयान पर विष्णु दास महामंडलेश्वर अयोध्या
0
Report
DSDIBYENDU SARKAR
FollowOct 19, 2025 05:01:140
Report

2
Report