Back
खूंटी की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने महिला दिवस पर सरकार के रवैये के खिलाफ विरोध
BKBRAJESH KUMAR
Mar 08, 2026 16:16:36
Khunti, Jharkhand
क्षेत्र - खूँटी। क्षेत्रीय आयोजन के अनुसार आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर खूँटी जिले की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने कचहरी मैदान में मिलन समारोह सह बैठक का आयोजन किया, जिसमें जिले भर की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया। उन्होंने अपने उपेक्षित महसूस करते हुए सरकार के तौर तरीके का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी सेविकाओं से पूरा काम लेती है और 4500/- मानदेय देती है, लेकिन वह मानदेय समय पर नहीं देती। कभी यह कैसा महिला सम्मान और कैसा महिला दिवस? जबकि कार्य करने के बावजूद सरकार उन युवतियों से भी गयाGuजरा समझती है जिन्हें बिना काम 2500/- रुपए माँ योजना के तहत देती है। बीएलओ और आंगनबाड़ी सेवा के साथ उन्हें कहीं भी काम पर लगाया जाता है। महिलाएं न केवल घर संभालती हैं बल्कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की देखरेख के साथ युवतियों और गर्भवती महिलाओं के लिए भी कार्य करती हैं, इसके साथ निर्वाचन, जनगणना, आदि कार्यों में भी लगाया जाता है। लेकिन सरकार महिलाओं के सम्मान के बारे में कितना सोचती है यह पूछा गया। विरंग पूर्ति ने बताया कि सरकार सभी योजनाओं के कार्य के रूप में सेवा लेती है, पर बदले में कुछ नहीं देता और पैसा समय पर नहीं मिलता। चटनी के जैसा पैसा भी समय पर नहीं मिलता। अंडा का पैसा भी पूरा नहीं मिलता। कार्मेला तोपनो ने कहा कि महिला दिवस मनाने से पहले पैसा समय पर मिलता नहीं, इसलिए आज जमीन के बालू पर बैठकर बैठक करनी पड़ी। यही कारण है कि आज महिला दिवस मनाने के बजाय अफसरशाही के बीच निराशा है। कुंती देवी ने कहा कि अब हम रिटायर होने वाले हैं लेकिन रिटायरमेंट के बाद भी सरकार कुछ नहीं देती, ग्रेच्युटी देकर विदाई की उम्मीद रहती है। बाइट्स: जयवंती नाग (जिलाध्यक्ष आंगनबाड़ी सेविका संघ), पंचमी देवी (आंगनबाड़ी सेविका, अड़की), कार्मेला तोपनो (जरिया, तोरपा), कुंती देवी (डोड़मा, तोरपा), बिरंग पूर्ति (आंगनबाड़ी सेविका, जिलिंगा, खूँटी)।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAnil Nagar1
FollowMar 09, 2026 18:02:040
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 09, 2026 18:01:260
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 09, 2026 18:01:040
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 09, 2026 18:00:450
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 09, 2026 18:00:250
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 09, 2026 17:46:220
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 09, 2026 17:46:080
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 09, 2026 17:45:510
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 09, 2026 17:45:390
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 09, 2026 17:45:180
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 09, 2026 17:34:530
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 09, 2026 17:33:130
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 09, 2026 17:32:490
Report
MPMahesh Pareek
FollowMar 09, 2026 17:32:300
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 09, 2026 17:32:080
Report