Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khunti835210

खूँटी के दिव्यांग तीरंदाज झोंगो पाहन के घर पहुंची प्रशासन, लाभ योजना घोषित

BKBRAJESH KUMAR
Dec 19, 2025 06:49:06
Khunti, Jharkhand
झोंगो पाहन के गरीब परिवार के घर प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी पहुंची और स्थिति की जानकारी ली। दिव्यांग झोंगो के पिता ने बताया कि घर में दरवाजे नहीं हैं और एक तरफ मवेशी रखते हैं तो दूसरी तरफ सोते हैं; जीवन यापन के लिए थोड़ा सा खेत है और मवेशी चराने का काम करते हैं। झोंगो के भाई ने बताया कि गरीबी के कारण भोजन भी कठिनाई से मिलता था, फिर दिव्यांग झोंगो को सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में नामांकन कर दिया गया ताकि वहीं रहकर पढ़ाई कर सके और भोजन मिल सके। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि झोंगो के परिवार से मुलाकात सिल्दा गांव में हुई और कृषि कार्य से जोड़कर उनके उन्नयन के लिए योजना लाभ दिलवाने की व्यवस्था की जाएगी; घर झोपड़ी जैसा है, पर आवास योजना से जोड़ा गया है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VKVIKRANT KUMAR
Dec 19, 2025 08:22:58
Patna, Bihar:मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के उधरमपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के एक घर में दो सगे भाइयों द्वारा पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई समय रहते बचा लिया गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान राहुल कुमार के रूप में की गई है। वहीं, बचाए गए भाई का नाम गोलू बताया जा रहा है। परिजनों ने गोलू को फंदे से उतारकर तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार राहुल कुमार स्विगी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और उसकी चार महीने पहले ही शादी हुई थी। यह घटना देर रात की बताई जा रही है, जब घर के अन्य सदस्य सो रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मेहंदीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल दोनों भाइयों द्वारा आत्महत्या की कोशिश के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Dec 19, 2025 08:22:43
Sheikhpura, Bihar:पीएम स्वनिधि योजना का लाभ ले फुटपाथ और स्ट्रीट वेंडर्स अपने रोजगार को बढ़ा रहे है। साथ ही महाजनों के कर्ज से मुक्त हो सम्मान के साथ अपनी जीविका चला आत्मनिर्भर हो रहे हैं। स्वनिधि योजना से कैसे फुटपाथी दुकानदारों के जीवन में बदलावा लाया देखिए इस खास रिपोर्ट में। VO 1 - रोजगार के लिए महाजनों से ऊंचे ब्याज दर पर राशि लेने वाले फुटपाथ की दुकानदार ब्याज के ही कर्ज में डूबते चले जाते थे और उनसे पार पाना मानो मुश्किल हो जाता था। ऐसे में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना पीएम स्वनिधि योजना ने उनके जीवन को बदल रहा है।शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के स्टेशन रोड के काशीपुरम मुहल्ले में किराना दुकान चलाने वाले अनीता देगी बताते है कि पहले उनके पास पूंजी नहीं था जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था।रोजगार करने का मन तो था लेकिन पूंजी नहीं।जिसके बाद स्वनिधि योजना की जानकारी मिली और नगर परिषद में आवेदन देकर योजना का लाभ लिया और अपनी खुद का किराना का दुकान चलाकर घर परिवार में सम्मान के साथ जीवन यापन कर रहे है।और आगे भी योजना से अधिक राशि की चाहत है।अनीता ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है。 वाईट - अनीता देवी- लाभुक पीएम स्वनिधि योजना VO2 - काशीपुर मोहल्ले में ही खुद के रोजगार के लिए पति पत्नी अनिल यादव और शोभा कुमारी ने पीएम स्वनिधि योजना से दस -दस हजार रुपया का लाभ लिया और खुद के और लगाकर किराना दुकान शुरू किया।और आज इसी किराना दुकान से होने वाले मुनाफा से सम्मान की जिंदगी जी रहे है साथ ही अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में दाखिला दिलाकर ,ट्यूशन और जरूरी कार्य कर रहे हैं।शोभा कुमारी ने बताया कि पहले किस्त चुका दिया है और अब दूसरी किस्त ले अपने दुकान को और बढ़ाना चाह रहे है।शोभा ने केंद्र की मोदी सरकार को गरीबों के लिए इस तरह के योजना देकर स्वावलवि बनाए जाने पर बधाई दिया है वाईट - अनिल यादव - लाभुक पीएम स्वनिधि योजना VO3 - वही शेखपुरा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि स्ट्रीट वेंडर्स के लिए केंद्र सरकार की अच्छी योजना है। बिना किसी गारंटी के वेंडर्स को रोजगार के लिए राशि उपलब्ध कराया जाता है।पहले 10 हजार पहली किस्त की राशि दी जाती थी लेकिन अब पीएम स्वनिधि योजना फेज 02 के तहत पहले किस्त में पंद्रह हजार,दूसरे किस्त में पच्चीस हजार और तीसरे किस्त में 50 हजार रुपया तक लाभ दिया जाता है।जिससे स्ट्रीट वेंडर्स को काफी लाभ मिल रहा है।लोग आत्मनिर्भर हो स्वाभिमान के साथ खुद के रोजगार कर रहे है。 F/VO - गौरतलब है कि शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र में अभी तक 1094 स्ट्रीट वेंडर को योजना का लाभ दिया गया।सात प्रतिशत मामूली सालाना ब्याज पर केंद्र सरकार द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी और बैंक के लम्बी प्रक्रिया से बचाने और स्ट्रीट वेंडर्स बैंकों के चक्कर लगाने से बचें।इसके लिए नियम को सरल बनाया गया ताकि कम पूंजी वाले स्ट्रीट वेंडर्स आसानी से योजना का लाभ ले अपनी जीविका स्वाभिमान से जी सके.
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Dec 19, 2025 08:22:16
Ajmer, Rajasthan:चिकित्सा विभाग की मुख्य सचिव गायत्री राठौड़ ने किशनगढ़ स्थित जिला यज्ञनारायण अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, चिकित्सा सेवाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं पर बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, दवा वितरण, जांच सुविधाएं, आपातकालीन सेवाएं और वार्डों की स्थिति का अवलोकन किया। मुख्य सचिव ने शुगर जांच केंद्र, आपातकालीन कक्ष, SNCU स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट और रामाश्रय वार्ड का विशेष निरीक्षण किया। मरीजों और उनके परिजनों से संवाद कर सुविधाओं पर फीडबैक लिया। व्यवस्थाएं संतोषजनक पाकर उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी परसाराम चौधरी की सराहना की। उन्होंने कहा कि कई अस्पतालों का निरीक्षण किया है, लेकिन यहां की व्यवस्था अलग और बेहतर है। उन्होंने समय पर इलाज, जांच और दवाइयां उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण में SDM रजत यादव, CMHO डॉ. ज्योत्सना रंगा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे。
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Dec 19, 2025 08:21:32
Khordha, Odisha:ଦଶ ଦିବସୀୟ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ମହୋତ୍ସବର ତୃତୀୟ ସନ୍ଧ୍ୟାରେ ପାରମ୍ପାରିକ ଓ ଆଧୁନିକ ରଙ୍ଗାରଙ୍ଗ ସାଂସ୍କୃତିକ କାର୍ୟକ୍ରମ ଦର୍ଶକଙ୍କ ମନ ମୋହିଲା ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଟିଏଲସି ପଡିଆ ନିକଟ ବିଡିଏ (ଭୁବନେଶ୍ୱର Dେଭଲୋପମେଣ୍ଟ ଅଥରିଟି ) ପଡିଆ ଠାରେ ମାନ୍ୟବର ବିଧାୟକ, ଖୋର୍ଦ୍ଧା, ଶ୍ରୀଯୁକ୍ତ ପ୍ରଶାନ୍ତ କୁମାର ଜଗଦେବ ତଥା ମହୋତ୍ସବ କମିଟି ମୁଖ୍ୟ ଉପଦେଷ୍ଟାଙ୍କ ପ୍ରତ୍ୟକ୍ଷ ନିର୍ଦ୍ଦେଶନାରେ ଓ ସ୍ବେଛାସେବୀ ଅନୁଷ୍ଠାନ ନିୟୁ ଥିକିଙ୍ଗ ଫୋରମ ଆନୁକୁଳ୍ୟରେ ଆୟୋଜିତ ଦଶ ଦିବସୀୟ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ମହୋତ୍ସବ ର ଆଜି ତୃତୀୟ ସନ୍ଧ୍ୟାରେ ବହୁ ଖ୍ୟାତନାମା ପାରମ୍ପାରିକ କଳାକାର ebଵ ଓଲିଉଡ ଗାୟକ ଗାୟିକା ମାନେ ରଙ୍ଗାରଙ୍ଗ ସଙ୍ଗୀତ ନୃତ୍ୟ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଦର୍ଶକଙ୍କୁ ମନମୁଗ୍ଧ କରି ଓଡ଼ିଶାର ଐତିହ୍ୟ ଓ ସଂସ୍କୃତିର ବାର୍ତ୍ତା ତଥା ଖୋର୍ଦ୍ଧା ପାଇକ ଗଡର କିମ୍ବଦନ୍ତୀ ସଂସ୍କୃତି ପ୍ରଦର୍ଶନ କରିଥିଲେ ଆଜିର ତୃତୀୟ ସନ୍ଧ୍ୟା ରେ ବିଭିନ୍ନ ସାଂସ୍କୃତିକ ଅନୁଷ୍ଠାନ ଯଥା- ନୃତ୍ୟ ନୟନା ଡ୍ୟାନ୍ସ ଗ୍ରୁପ, अजित ଡ୍ୟାନ୍ସ ଗ୍ରୁପ, ଜାଗୃତି ନୃତ୍ୟ ମନ୍ଦିର ଗ୍ରୁପ ଓ ରିୟନ ଡ୍ୟାନ୍ସ ଗ୍ରୁପ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଡ୍ୟାନ୍ସ ଗ୍ରୁପ ପକ୍ଷରୁ ଖ୍ୟାତ ନାମା ଓଲିଉଡ କଳାକାର ପୁନମ୍ ମିଶ୍ର ପ୍ରମୁଖ ନିଜ ନିଖୁଣ ଓଡ଼ିଆ ଜଗନ୍ନାଥ ଧର୍ମୀ ନୃତ୍ୟ ସହ ପାରମ୍ପାରିକ ନୃତ୍ୟସଙ୍ଗିତ ପରିବେଷଣ କରିଥିଲେ, ⇤ ସାନ୍ଧ୍ୟ ସଭାରେ ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥି ରୂପେ ଓଡ଼ିଶା ବିଧାନ ସଭାର ମାନ୍ୟବର ମୁଖ୍ୟ ସଚେତକ ଶ୍ରୀଯୁକ୍ତ ସରୋଜ କୁମାର ପ୍ରଧାନ, ସମ୍ମାନିତ ଅତିଥି ଭାବେ ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ପ୍ରଶାସନ, ଶ୍ରୀ ପ୍ରତାପ ଚନ୍ଦ୍ର ବେଉରା, ପୌର ପରିଷଦ, ଖୋର୍ଦ୍ଧା ନିାର୍ବାହୀ 阿ଧିକାରୀ ରିଜ୍ଵାନ କାକ୍ବାବ, ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଆଦର୍ଶ ଥାନା ଅଧିକାରୀ, ସଞ୍ଜୟ ନାୟକ, ସମାଜ ସେବୀ କୃଷ୍ଣ ଚନ୍ଦ୍ର ହରିଚନ୍ଦନ, ରବିଦ୍ର ସାହୁ, ପୂର୍ବତନ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ପୌର ପରିଷଦ ଅଧ୍ୟକ୍ଷା କୁନି ଲାତା ସାହୁ ଯୋଗଦେଇଥିଲେ ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥି ଓଡ଼ିଶା ବିଧାନ ସଭାର ମୁଖ୍ୟ ସଚେତକ ଶ୍ରୀଯୁକ୍ତ ସରୋଜ କୁମାର ପ୍ରଧାନ ପ୍ରଦୀପ ପ୍ରଜ୍ବଳନ କରି абହିଭାଷଣରେ କହିଲେ ଖୋର୍ଦ୍ଧାର ପାଇକ ବିଦ୍ରୋହ ସାରା ଜଗତ ବିଦିତ ସଂସ୍କୃତି ପ୍ରଦର୍ଶନ କରାଯାଇଲା
0
comment0
Report
SASHAKIL AHMAD
Dec 19, 2025 08:21:14
Agra, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के आगरा में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने शुक्रवार की सुबह ताजमहल को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले लिया। शुक्रवार होने के कारण ताजमहल आम तौर पर पर्यटकों के लिए बंद रहता है, बावजूद इसके देश-विदेश से आए सैलानी ताजमहल की एक झलक पाने की उम्मीद में आगरा पहुंचे। सुबह से ही शहर पर घने कोहरे की चादर तनी रही। शरीर में हड्डियों तक हमला करने वाली ठंड में दृश्यता लगभग शून्य के करीब पहुंच गई... जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था... यह अधिकतम 18 डिग्री दर्ज किया गया... जिससे ताजमहल धुंध में समा गया। ताजमहल परिसर बंद होने के चलते दूर-दराज से आए पर्यटक यमुना पार कछपुरा इलाके एडीए पॉइंट और मेहताब बाग की ओर पहुंचे, ताकि कम से कम दूर से ही ताजमहल को देख सकें। घने कोहरे और ठंड की वजह से ताजमहल की असली सौंदर्य नजर नहीं आ सकी। संगमरमर की चमक धुंध में लापता हो गई थी और ताजमहल की जगह सिर्फ उसकी एक ऊंची-सी आउटलाइन दिखाई देती रही। नजर पड़ते ही बस इतना अहसास हो रहा था कि हां, सामने ताजमहल है, लेकिन उसका पूरा स्वरूप आंखों के सामने नहीं था। ठंड से ठिठुरते पर्यटक घंटों तक धूप निकलने और कोहरा छटने की आस लगाए बैठे रहे, मगर सूरज पूरे दिन नहीं निकला। मायूसी पर्यटकों के चेहरों पर साफ झलकती रही। सैलानी यह कहते नजर आए कि इतनी लंबी यात्रा के बाद भी उन्हें ताजमहल का दीदार नसीब नहीं हो सका। मौसम की बेरुखी और शुक्रवार की बंदी ने मिलकर पर्यटन गतिविधियों पर असर डाला। अंततः बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक ताजमहल को सिर्फ धुंध की परछाईं में देखकर ही वापस लौट गए। सर्दी और कोहरे के इस कहर ने एक बार फिर आगरा में ताजमहल को आंखों से ओझल कर दिया। पर्यटक राजस्थान से आए अशोक मीना ने कहा कि धुंध के कारण ताजमहल दिखाई नहीं दिया. शुक्रवार होने के कारण ताजमहल बंद है, इसलिए पीछे मेहताब बाग़ से देखने आये थे, लेकिन पीछे से भी नहीं दिख रहा है. राजस्थान से ही आये एक पर्यटक ने कहा कि इतनी दूर से ताज देखने आये लेकिन कोहरे के कारण देख नहीं पा रहे हैं. उम्मीद है कि शायद थोड़ी धुप खिल आये तो ताजमहल का दीदार कर सके. अन्य पर्यटक ने कहा कि कोहरे के कारण ताजमहल दिख ही नहीं रहा है. उम्मीद है कुछ देर बाद दिखने लगे... ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिला अधिकारी आगरा अरविंद मल्लप्पा बंगड़ी ने क्लास फर्स्ट से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए हैं... बच्चों के स्वास्थ्य ऊपर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े इसलिए जिलाधिकारी ने यह निर्णय लिया है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Dec 19, 2025 08:19:32
Alwar, Rajasthan:अलवर के चोरोटी गांव में 27 वर्षीय महिला की मौत, पिहरवालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप; CCTV भी आया सामने अलवर शहर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के चोरोटी गांव में 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिहरवालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। वहीं घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में महिला कपड़े धोते समय फिसलकर गिरती हुई नजर आ रही है। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका निक्की की शादी वर्ष 2021 में चोरोटी निवासी मनोज से हुई थी। परिजनों के अनुसार, निक्की की बहन प्रियंका की शादी भी इसी परिवार में हुई है। मृतका के चाचा साधु राम ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दोनों बहनों को दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल पक्ष की ओर से ट्रैक्टर की मांग की जा रही थी और मांग पूरी न होने पर मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। परिजनों ने निक्की की मौत को दहेज हत्या करार देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं ससुराल पक्ष से चाचा ससुर दीपचंद ने सभी आरोपों को निराधार बताया़ है। उनका कहना है कि परिवार की ओर से महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया और जो भी सच्चाई है, वह पुलिस जांच के बाद सामने आ जाएगी। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए इसे हादसा बताया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ के सीओ पिंटू कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया गया है। सीओ पिंटू कुमार के अनुसार, परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज सहित सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। बाइट: साधु राम — परिजन दीपचंद — ससुराल पक्ष पिंटू कुमार — सीओ, रामगढ़
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Dec 19, 2025 08:19:18
Jalore, Rajasthan:ऑक्सफ़ोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज परावा पंचायत समिति चितलवाना में राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर स्थित है महाविद्यालय में डॉ भागीरथराम बिश्नोई निदेशक,मालाराम बिश्नोई सचिव व हरीश बिश्नोई अध्यक्ष है इस कॉलेज में बीए,बीएससी,दो वर्षीय बीएड,इंटीग्रेटेड बीए.बीएड व बीएससी बीएड,एमए का कोर्स संचालित होता है इन सभी कोर्स में तकरीबन 1100 विद्यार्थी अध्ययनरत है यह महाविद्यालय सीसीटीवी कैमरा युक्त,भौतिक सुविधाओ से सुसज्जित परिसर,योग्य एवं अनुभवी शिक्षक,अनुशासन पूर्ण वातावरण,नियमित शैक्षणिक भ्रमण,सहशैक्षिक गतिविधियों का आयोजन,आवागमन की सुगम व्यवस्था, छात्रावास की सुविधा,महाविद्यालय का विशाल खेल मैदान,सभी संकाय की नियमित कक्षाओं का व्यवस्था, विज्ञान वर्ग के लिए विशाल प्रयोगशाला स्थापित है सांचौर व चितलवाना क्षेत्र के सैकड़ो विद्यार्थी ऑक्सफ़ोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज को प्राथमिकता देते है यहां अच्छे वातावरण में विद्यार्थी अध्ययन करते है।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Dec 19, 2025 08:19:03
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर घने कोहरे में बड़ा हादसा, ट्रक की टक्कर से पुलिस वैन क्षतिग्रस्त, तीन पुलिसकर्मी घायल अमरोहा में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच बड़ा सड़क हादसा हो गया। देहात थाना क्षेत्र के जोया–अमरोहा मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वैन को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस वैन में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस वैन आरटीसी में परेड के लिए जा रही थी। इसी दौरान घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिससे ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और पुलिस वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वैन क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानमाल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ, हालांकि घायलों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Dec 19, 2025 08:18:36
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top