Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jamtara815351

जामताड़ा में तूफान व भारी बारिश से फसल नुकसान का आकलन, कृषि टीम का दौरा

DBDEBASHISH BHARATI
Nov 09, 2025 04:05:07
Jamtara, Jharkhand
जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड में मोथा तूफान और अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति का आकलन करने के लिए आज कृषि विभाग की टीम ने कई गांवों का दौरा किया। डुमरिया, अंबाबाक, सुगनिबासा, तंबाजोर और रूपडीह गांव में जिला उप परियोजना पदाधिकारी मुनेंद्र दास के नेतृत्व में जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार, पौध संरक्षण सुपरवाइजर समसुद्दीन अंसारी, बीटीएम हिमांशु कुमार और कृषक मित्रों की टीम ने खेतों का निरीक्षण किया। टीम ने किसानों से बातचीत की और तूफान एवं भारी बारिश से हुई फसलों की क्षति का विस्तृत आकलन कर रिपोर्ट तैयार की। मुनेंद्र दास ने बताया कि “हमने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया है। फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंपी जाएगी ताकि किसानों को उचित मुआवजा मिल सके。”
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ABArup Basak
Nov 09, 2025 06:01:29
Mal Bazar, West Bengal: অবশেষে বন্য বিধস্ত নাগরাকাটার বামনডাঙ্গা চাবাগান এলাকা থেকে খাচা বন্দি হল চিতাবাঘ। উল্লেখ্য কিছুদিন আগে এলাকার এই চাবাগানের বাসিন্দা রাজু মাহালির গৃহ পালিত গরুকে মেরে ফেলেছিলো একটি চিতাবাঘ। অবশেষে সেই চিতাবাঘ খাচা বন্দি হয় গতকাল রাতে। বमनডাঙ্গার বিচ লাইনের বাসিন্দা রাজু মাহালির কয়েকটি গরু গত ৫ অক্টোবর বন্যায় ভেসে যায়। শুধু একটি গরুই বেচে ছিলো কিন্তু বন্যার তিন দিন পর সেই গরুও খেয়ে নেয় চিতাবাঘ। এরপর খুনিয়া বন দপ্তর ওই এলাকায় ছাগলের টোপ দিয়ে খাচা পাতে। আর তাতেই গতকাল রাতে খাচা বন্দি হয় এই চিতাবাঘ। খুনিয়া রেঞ্জের বন কর্মিরা রাতে চিতাবাঘটিকে গরুমারায় নিয়ে যায়।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Nov 09, 2025 06:01:15
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के गोतमेश्वर वनपाल नाका के अंतर्गत रूपरिया गांव में ग्रामीणों ने राजकीय विद्यालय के पीछे झाड़ियों में 12 फीट लंबे अजगर को देखा. वन विभाग के अनुसार सूचना मिलते ही फॉरेस्टर मनोहरलाल मीणा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से लगभग 12 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया. बाद में उसे सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ा गया. वनपाल मीणा ने कहा कि विभाग वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण को प्राथमिकता देता है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी भी जंगली जीव को आसपास देखा जाए तो स्वयं कार्रवाई न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचित करें ताकि जानवर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके.
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Nov 09, 2025 06:01:05
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में पिछले दिनों हुइ लगातार बरसात ने किसानों की फसलें तबाह कर दी थीं। पहले बरसात ने सोयाबीन की फसल को पूरी तरह से खराब कर दिया था। इसके बाद, किसानों ने अफीम, मेथी, लहसुन और गेहूं की अगली फसल की उगाई की थी, लेकिन 28 अक्टूबर से लगातार 5 दिन हुई बरसात से ये फसलें भी नष्ट हो गईं। किसान मदनलाल साहू ने बताया कि इस बार अतीवृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ है, पहले सोयाबीन की फसल खराब हुई, उसके बाद जब दूसरी फसल की आस थी तो फिर से बरसात शुरू हो गई और बोई गई अफीम और गेहूं के बीज भी नष्ट हो लगातार बरसात से उनका काफी आर्थिक नुकसान हुआ है, मजबूर होकर अब किसानों को दूसरी बार बुवाई करनी पड़ रही है, किसानों के द्वारा फिर से गेहूं और अफीम की बुवाई की जा रही है और उन्हें उम्मीद है कि यह फसल अच्छी होगी और उनके आर्थिक हालत में सुधार होगा।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Nov 09, 2025 06:00:51
Dholpur, Rajasthan:पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बाडी कोतवाली थाना का निरीक्षण किया बाड़ी सर्किल के बाड़ी कोतवाली व बाड़ी सदर थानाधिकारियों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा और लंबित प्रकरणों के निस्तारण सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ बाड़ी कस्बे के बाजार में पैदल मार्च भी किया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बाडी कोतवाली थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रिकॉर्ड आदि का अवलोकन किया तथा लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सर्किल बाड़ी के बाडी कोतवाली एवं बाड़ी सदर थानाधिकारियों की बैठक लेकर थाना इलाकों में अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ बाड़ी कस्बे के बाजार में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा भी लिया। पुलिस चौकी टाउन का भी निरीक्षण किया बाइट 1 विकास सांगवान एसपी धौलपुर
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Nov 09, 2025 06:00:38
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में उपकरण और वाहन जब्त किए हैं। नादनपुर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त अभियान के तहत एक ट्रक, दो ट्रेलर, एक हाईड्रा मशीन, एक ट्रैक्टर मय कंप्रेसर ड्रिल मशीन और दो बारशो मशीनें पकड़ी हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई थानाधिकारी घनश्याम के नेतृत्व वाली टीम ने डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह की सूचना पर यह अभियान चलाया। अभियान के दौरान गांव खनपुरा के पास अवैध खनन क्षेत्र से पत्थर के बड़े ब्लॉक्स से भरे एक ट्रक और दो ट्रेलर को जब्त किया गया। मौके से एक हाईड्रा मशीन भी बरामद की गई।वहीं, गांव मौहरी में अवैध खनन करते हुए एक ट्रैक्टर मय कंप्रेसर मशीन और दो बारशो मशीनें जब्त की गईं।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Nov 09, 2025 06:00:27
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल उस समय गर्मा गया जब निर्दलीय प्रत्याशी रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा को लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव का समर्थन मिला है। तेज प्रताप के इस कदम से जहानाबाद के राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप के समर्थन के बाद चुन्नू शर्मा अब महागठबंधन और एनडीए, दोनों गठबंधनों के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। रितेश उर्फ चुन्नू शर्मा ने गांधी मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने दोनों गठबंधनों के उम्मीदवारों पर जमकर निशाना साधा और जनता से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए, यह कहते हुए कि हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की अनुमति न देना एक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता के बीच उनकी लोकप्रियता से डर गया है, इसलिए कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की जा रही है। वही तेज प्रताप यादव आज जहानाबाद में रितेश उर्फ चुन्नू शर्मा के पक्ष में रोड़ शो करने आ रहे है। इधर राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तेज प्रताप यादव का यह समर्थन जहानाबाद की लड़ाई को त्रिकोणीय मुकाबला बना सकता है और इससे पारंपरिक वोट बैंक पर भी असर पड़ सकता है।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Nov 09, 2025 05:59:53
Ranchi, Jharkhand:घाटशिला विधानसभा के उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान होंगे। मतदान से पहले एनडीए और इंडिया गठबंधन ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है और अब रविवार की शाम चुनाव का शोर थम जाएगा लेकिन इसी दौर में एक दूसरे के खिलाफ सियासी बयानबाजी भी खूब देखने को मिली। एक तरफ हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन सहित इंडिया गठबंधन बीजेपी पर हमलावर रहे तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए गठबंधन राज्य सरकार को घेरते नजर आ रही है। अब प्रचार के आखिरी वक्त दोनों ही दल एक बार फिर अपना पूरा जोर लगाते नजर आएंगे लेकिन इसी बीच जीत के दावे भी तेज हो गए हैं। घाटशिला में अपनी जीत को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरीके से आशान्वित है। बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि घाटशिला में हम बहुत बेहतर स्थिति में हैं, जिस सीट पर जेएमएम कहता था कि उन्हें प्रचार की आवश्यकता नहीं है उन्होंने आखिरी दम भी लगा दिया है। और मुख्यमंत्री का बाबूलाल सोरेन पर सीधा कटाक्ष उसे थ्योरी को चरित्र करता है जिसमें कहा गया था कि जब आप पराजय की तरफ आगे बढ़ रहे हो तो आपके शब्दों की मर्यादा टूट जाती। घाटशिला का चुनाव हेमंत सोरेन किस साम्राज्य के अंत की कहानी की शुरुआत होगी। भारतीय जनता पार्टी के जीत के दावों पर पलटवार करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि भले ही आज प्रचार का शोर थम जाएगा लेकिन 14 नवंबर को वोट का शोर होगा तो भारतीय जनता पार्टी कहीं की नहीं रहेगी। टाइगर से बैल बनने वाले प्रत्याशी कहीं के नहीं रहेंगे क्योंकि जनता से मिली ताकत की बदौलत हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने कमान संभाली है। इधर कांग्रेस ने भी घाटशिला उपचुनाव पर जीत के दावे करते हुए कहा कि एनडीए के प्रत्याशी की जमानत भी जब्त हो जाएगी।
0
comment0
Report
NJNaynee Jain
Nov 09, 2025 05:59:43
Noida, Uttar Pradesh:The power of water
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top