Back
झारखंड के करमटांड की महिलाएं बांस शिल्प से रोजगार के नए अवसर बनाती हैं
YMYadvendra Munnu
Mar 23, 2026 04:01:21
Hazaribagh, Jharkhand
चैती छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। आस्था, स्वच्छता और शुद्धता के इस पर्व में बांस से बनी सूप, दौरा, डाला और टोकरी का विशेष महत्व होता है। हजारीबाग जिले के सुदूरवर्ती ईचाक प्रखंड का करमटांड गांव इन पारंपरिक बांस शिल्प के लिए न सिर्फ झारखंड, बल्कि दूसरे राज्यों में भी अपनी अलग पहचान रखता है।
छठ महापर्व को पवित्रता और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि इस पर्व में बांस से बने पारंपरिक बर्तनों का इस्तेमाल अनिवार्य होता है। करमटांड गांव की लगभग 130 से अधिक महिलाएं इन बांस उत्पादों को बनाने में जुटी हुई हैं। महिलाएं बताती हैं कि यह हुनर उन्हें विरासत में मिला है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उचित आमदनी नहीं मिल पा रही है। उनका कहना है कि अगर सरकार की ओर से बेहतर प्रशिक्षण और सहयोग मिले, तो वे अपने हुनर को और निखार सकती हैं और नए-नए उत्पाद तैयार कर बाजार में बेच सकती हैं।
मंजू देवी, स्थानीय महिला
पूनम देवी, स्थानीय महिला
डाढ़ा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी बताती हैं कि गांव की महिलाएं बेहद मेहनती हैं। अधिकांश पुरुष रोजगार की तलाश में बाहर पलायन कर चुके हैं, ऐसे में घर-परिवार की जिम्मेदारी महिलाओं के कंधों पर है। ये महिलाएं बांस शिल्प के जरिए अपने परिवार का सहारा बन रही हैं। मुखिया का कहना है कि अगर इन महिलाओं को बांस की खेती और आधुनिक प्रशिक्षण से जोड़ा जाए, तो यह परम्परा न सिर्फ जीवित रहेगी, बल्कि इनके लिए रोजगार का मजबूत जरिया भी बनेगी।
सुनीता देवी, मुखिया, डाढ़ा पंचायत
आज के दौर में ई-कॉमर्स और ऑनलाइन मार्केटिंग ग्रामीण कारीगरों के लिए नए अवसर लेकर आए हैं। करमटांड की महिलाएं भी मानती हैं कि अगर उन्हें सही प्रशिक्षण और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए, तो उनके बनाए बांस उत्पाद देश-विदेश के बाजार तक पहुंच सकते हैं। इससे न सिर्फ उनकी आमदनी बढ़ेगी, बल्कि इस पारंपरिक कला को भी नई पहचान मिलेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 23, 2026 05:07:450
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowMar 23, 2026 05:07:320
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 23, 2026 05:07:130
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowMar 23, 2026 05:06:120
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 23, 2026 05:05:420
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 23, 2026 05:03:070
Report
ADAnup Das
FollowMar 23, 2026 05:01:530
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 23, 2026 05:01:240
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowMar 23, 2026 05:01:060
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 23, 2026 05:00:540
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 23, 2026 05:00:340
Report