Back
दुर्गा पूजा कार्यक्रम में अश्लील गानों पर डांसरों के ठुमके, हंगामा और मारपीट
YMYadvendra Munnu
Oct 03, 2025 15:48:40
Hazaribagh, Jharkhand
हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सरौनी गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस कार्यक्रम में न तो भक्ति गीत गूंजे और न ही माता का जगराटा हुआ। बल्कि अश्लील भोजपुरी गानों पर डांसरों के ठुमके चलते रहे। कार्यक्रम में शामिल युवा मौज-मस्ती में इतने खोए कि अश्लील गानों पर मंच पर चढ़ी डांसरों के साथ अशोभनीय हरकतें करने लगे। देखते ही देखते आपस में झड़प और मारपीट तक हो गई। पूजा समिति के सदस्य लगातार स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहे लेकिन माहौल बिगड़ता चला गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस दौरान ना कोई प्रशासनिक टीम मौजूद थी और ना ही कोई जनप्रतिनिधि स्थिति पर नियंत्रण करने आया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इस तरह के आयोजन की अनुमति कैसे दी गई। वहीं कुछ सभ्य लोग इस घटना को दुर्गा पूजा के पावन अवसर के लिए अपमानजनक बता रहे हैं। अब सबकी नजरें प्रशासन पर हैं कि वह इस मामले में क्या कार्रवाई करता है。
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDurag singh Rajpurohit
FollowOct 03, 2025 17:32:480
Report
RVRaunak Vyas
FollowOct 03, 2025 17:32:330
Report
DRDivya Rani
FollowOct 03, 2025 17:32:220
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowOct 03, 2025 17:32:100
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 03, 2025 17:31:520
Report
HGHarish Gupta
FollowOct 03, 2025 17:31:390
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowOct 03, 2025 17:31:270
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 03, 2025 17:31:060
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 03, 2025 17:30:480
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowOct 03, 2025 17:30:300
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 03, 2025 17:22:331
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 03, 2025 17:22:22Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RIGHT WING PROTEST AT JNU/ VISUALS/ REAX
3
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 03, 2025 17:22:110
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 03, 2025 17:21:580
Report