Back
गुमला में जंगली हाथी के हमले से दीवार टूटी, दुधमुंही बच्ची की मौत
RNRandhir Nidhi
Mar 11, 2026 04:30:49
Gumla, Jharkhand
गुमला में जंगली हाथी के तांडव: घर की दीवार तोड़ी, मलबे में दबकर दुधमुंही बच्ची की मौत
गुमला - गुमला जिले के भरनो प्रखंड के करंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगांव पतराटोली गांव में जंगली हाथी के हमले से दर्दनाक घटना सामने आई है। बीती रात एक हाथी ने चंदन उरांव के घर पर हमला कर दीवार तोड़ दी। उस समय घर के अंदर चंदन उरांव की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी।
हाथी द्वारा दीवार तोड़े जाने की आवाज सुनकर महिला किसी तरह अपने 5 साल के बेटे को लेकर बाहर भागने में सफल रही, लेकिन इस दौरान उसकी दुधमुंही बेटी घर के अंदर ही रह गई। दीवार गिरने से मलबे में दबकर मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना में महिला भी घायल हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही डुडीया पंचायत की मुखिया रश्मि लकड़ा ने करंज थाना और वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग की टीम रात में ही मौके पर पहुंची और परिजनों को तत्काल 10 हजार रुपये की सहायता दी। विभाग ने आगे मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ग्रामीणों में घटना के बाद भारी दहशत है और लोग हाथी के डर से रातभर जागने को मजबूर हैं। वनपाल शेखर सिंह ने बताया कि हाथी को क्षेत्र से भगाने के लिए टीम बुलाई जा रही है और लोगों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है।
बाइट - रश्मि लकड़ा,
मुखिया डुडीया पंचायत.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 05:45:110
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowMar 11, 2026 05:34:170
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 11, 2026 05:34:050
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 05:33:530
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 11, 2026 05:33:360
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 11, 2026 05:33:250
Report
MJManoj Jain
FollowMar 11, 2026 05:33:160
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 11, 2026 05:33:040
Report
NGNakibUddin gazi
FollowMar 11, 2026 05:32:300
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 11, 2026 05:32:210
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowMar 11, 2026 05:32:060
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 11, 2026 05:31:530
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 11, 2026 05:31:440
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 11, 2026 05:31:360
Report