Back
डीसी प्रेरणा दीक्षित की कड़ांग दौरे में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान
RNRandhir Nidhi
Jan 31, 2026 03:47:18
Gumla, Jharkhand
*प्रोजेक्ट द्वार के तहत डीसी प्रेरणा दीक्षित पैदल पहुंचीं सुदूर कड़ांग गांव, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान*
गुमला। जिले में संचालित प्रोजेक्ट द्वार के तहत उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने रायडीह प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र स्थित जरजट्टा पंचायत के राजस्व ग्राम कड़ांग का दौरा किया। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण उपायुक्त ने करीब दो किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर गांव तक पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।
करीब 235 की आबादी वाले इस गांव में पहली बार किसी उपायुक्त के पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। उपायुक्त ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।
सड़क निर्माण को लेकर उपायुक्त ने बताया कि कोजांग से कड़ांग तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सर्वे कराया जा रहा है, वहीं अन्य संपर्क sड़कों का निर्माण अप्रैल 2026 तक पूर्ण होने की संभावना है। जब तक स्थायी सड़क नहीं बनती, तब तक मनरेगा के माध्यम से अस्थायी मार्ग तैयार करने के निर्देश दिए गए。
स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर देते हुए उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचने की अपील की और एएनएम को नियमित भ्रमण का निर्देश दिया। साथ ही एम्बुलेंस आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने का आदेश भी दिया गया。
विद्यालय निरीक्षण के दौरान पेयजल एवं भवन पक्कीकरण को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी केंद्र, बिजली कनेक्शन, नेटवर्क समस्या एवं कृषि पंपसेट की मांग पर भी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया。
दौरे के दौरान एक अनाथ बच्चे को चाइल्ड स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ देने की घोषणा की गई। बच्चों को स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उपायुक्त ने स्वयं चप्पल का वितरण भी किया。
कड़ांग गांव में आयोजित एकीकृत सेवा कैंप के माध्यम से पेंशन, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, प्रमाण पत्र, बीज वितरण, कंबल वितरण सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मौके पर ही दिया गया। स्वास्थ्य शिविर में 78 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं。
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपायुक्त ने सहजन का पौधा लगाकर ग्रामीणों के बीच 30 से अधिक पौधों का वितरण किया और पोषण के प्रति जागरूक किया。
इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ रायडीह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 31, 2026 07:08:080
Report
JPJai Prakash
FollowJan 31, 2026 07:07:180
Report
VRVikash Raut
FollowJan 31, 2026 07:06:340
Report
JPJai Pal
FollowJan 31, 2026 07:06:140
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowJan 31, 2026 07:05:570
Report
NPNavratan Prajapat
FollowJan 31, 2026 07:05:390
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowJan 31, 2026 07:05:230
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 31, 2026 07:05:02Noida, Uttar Pradesh:स्वामी आशुतोषानंद , महामंडलेश्वर , कैलाश मठ, काशी मुर्शिदाबाद में 11 फरवरी से बाबरी मस्जिद ka निर्माण कार्य शुरू होगा
0
Report
KJKamran Jalili
FollowJan 31, 2026 07:04:380
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowJan 31, 2026 07:04:080
Report
HGHarish Gupta
FollowJan 31, 2026 07:03:540
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowJan 31, 2026 07:03:420
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowJan 31, 2026 07:03:090
Report
SDSurendra Dasila
FollowJan 31, 2026 07:02:520
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowJan 31, 2026 07:02:430
Report